Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»प्रोफेसर अपने दो दोस्तों के साथ उत्तराखंड घूमने आए थे, होटल में मिला शव, आखिर कैसे हो गई मौत
    देश

    प्रोफेसर अपने दो दोस्तों के साथ उत्तराखंड घूमने आए थे, होटल में मिला शव, आखिर कैसे हो गई मौत

    AdminBy AdminNovember 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रोफेसर अपने दो दोस्तों के साथ उत्तराखंड घूमने आए थे, होटल में मिला शव, आखिर कैसे हो गई मौत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उत्तराखंड
    जादवपुर विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर का शव उत्तराखंड में एक होटल में पाया गया है। 44 साल के प्रोफेसर का गला और कलाई कटी हुई थी। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यही लगता है कि प्रोफेसर मैनाक पाल ने खुदकुशी की है। मानिकपाल के परिवार में पत्नी, बेटी और मां-बाप हैं। वह अपने दो दोस्तों के साथ उत्तराखंड घूमने आए थे। उनके दोनों दोस्त घूमने निकल गए जबकि वह कोलकाता वापस जाने की तैयारी कर रहे थे।

    लालकुआं में वह एक होटल में रुके और सुबह की ट्रेन पकड़कर कोलकाता के लिए रवाना होने वाले थे। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उन्होंने दोस्तों से बताया था कि वह अपनी बेटी को याद कर रहे थे और इसलिए घर लौटना चाहते थे। शुक्रवार को उनका परिवार उन्हें फोन कर रहा था। जब बात नहीं हुई तो उन्होंने होटल में फोन किया। होटल के स्टाफ ने दरवाजा खोलकर देखा तो पाया कि पाल का शव बाथरूम में पड़ा था। उनके गले और कलाई पर गहरे निशान थे और चारों ओर खून पड़ा हुआ था।

    मैनाक पाल जादवपुर यूनिवर्सिटी में दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर थे। विश्वविद्यालय के टीचर्स असोसिएशन की तरफ से कहा गया कि शिक्षक के तौर पर उनको बहुत सम्मान मिलता था। असोसिएशन के महासचिव पार्थ प्रतिम रॉय ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद सभी हैरान हैं। पाल एक अच्छे व्यक्ति थे और स्टूडेंट्स से भी बहुत अच्छे संबंध थे। पाल ने प्रेसिडेंसी कॉलेज कोलकाता से पढ़ाई की थी। इसके बाद पश्चिम बंगाल गवर्नेंट कॉलेज में पढ़ाने लगे। 2022 में वह जादवपुर विश्वविद्यालय में आए थे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    The body of a professor of Jadavpur University
    Admin

    Related Posts

    12वीं गणित पेपर लीक की खबरों पर CBSE का स्पष्टीकरण, कहा– प्रश्नपत्र असली और सुरक्षित

    March 10, 2026

    मोजाम्बिक में भीषण बाढ़ के बीच भारत का मानवीय कदम, राहत और चिकित्सा सहायता पहुंचाई

    March 10, 2026

    चुनाव में डर का माहौल नहीं बनने देंगे, जिम्मेदारों पर सख्त एक्शन होगा: ज्ञानेश कुमार

    March 10, 2026

    स्पीकर Om Birla के खिलाफ लोकसभा में प्रस्ताव, सदन में 10 घंटे होगी बहस

    March 10, 2026

    देश में LPG किल्लत पर एक्शन मोड में सरकार, PM मोदी ने बुलाई अहम बैठक

    March 10, 2026

    क्रिकेट ट्रॉफी मंदिर पहुंची तो भड़की राजनीति, TMC सांसद का विवादित बयान; कांग्रेस भी हमलावर

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    बड़े घोटाले पर कार्रवाई: चंडीगढ़ ब्रांच फ्रॉड में IDFC फर्स्ट बैंक ने 645 करोड़ का क्लेम सेटल किया

    March 10, 2026

    12वीं गणित पेपर लीक की खबरों पर CBSE का स्पष्टीकरण, कहा– प्रश्नपत्र असली और सुरक्षित

    March 10, 2026

    भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा

    March 10, 2026

    नौरादेही में बसेंगे चीते: रानी दुर्गावती अभयारण्य बनेगा देश का तीसरा चीता होम, सीएम डॉ. यादव का ऐलान

    March 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.