Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»अब यूट्यूब ऐड पर क्लिक करने के कारण 76.5 लाख रुपये का नुकसान, साइबर क्रिमिनल नए तरीकों से यूजर्स को फंसा रहे
    देश

    अब यूट्यूब ऐड पर क्लिक करने के कारण 76.5 लाख रुपये का नुकसान, साइबर क्रिमिनल नए तरीकों से यूजर्स को फंसा रहे

    AdminBy AdminNovember 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अब यूट्यूब ऐड पर क्लिक करने के कारण 76.5 लाख रुपये का नुकसान, साइबर क्रिमिनल नए तरीकों से यूजर्स को फंसा रहे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    ऑनलाइन स्कैम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर क्रिमिनल नए-नए तरीकों से यूजर्स को अपने जाल में फंसा रहे हैं। यूजर शातिर स्कैमर्स की चाल को पहचान नहीं पाते और फर्जी स्कीम और ऑफर के लालच में अपना बड़ा नुकसान करवा लेते हैं। ताजा मामला तमिलनाडु का है, जहां एक डॉक्टर को यूट्यूब ऐड पर क्लिक करने के कारण 76.5 लाख रुपये का नुकसान हो गया।  रिपोर्ट के अनुसार सरकारी मेडिकल कॉलेज के एक एसोसिएट प्रोफेसर ने स्टॉक मार्केट और ऑनलाइन ट्रेडिंग की गाइडेंस देने वाले एक यूट्यूब ऐड पर क्लिक किया था।

    स्कैमर्स ने बनाया था फर्जी वॉट्सऐप ग्रुप
    इस विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद वे एक वॉट्सऐप ग्रुप में पहुंच गए। इस वॉट्सऐप ग्रुप में कई सारे मेंबर पहले से थे, जो खुद को इन्वेस्टर बता कर स्टॉक मार्केट से जुड़ी चीजों के बारे में बात कर रहे थे और प्रॉफिट्स के स्क्रीनशॉट को भी शेयर कर रहे थे। डॉक्टर इस ग्रुप में शेयर किए जा रहे टिप्स से काफी इंप्रेस हुए और उन्हें लगा कि यह इस फील्ड के एक्सपीरियंस्ड लोगों के साथ काम करने का अच्छा मौका है।

    ट्रेडिंग की बेसिक जानकारी देकर जीता भरोसा
    रिपोर्ट के अनुसार शुरुआती दिनों में वॉट्सऐप ग्रुप में डॉक्टर यानी विक्टिम यूजर को ऑनलाइन ट्रेडिंग के बारे में बेसिक जानकारी दी गई। इससे इस ग्रुप के ऊपर डॉक्टर का भरोसा और बढ़ गया। इस वॉट्सऐप ग्रुप को दिवाकर सिंह नाम का एक व्यक्ति मैनेज कर रहा था। दिवाकर सिंह ग्रुप में शॉर्ट और लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के टिप्स को शेयर किया करता था। धीरे-धीरे डॉक्टर का इस ग्रुप के ऊपर विश्वास काफी बढ़ गया और उन्होंने और बड़े लेवल ट्रेडिंग करने का फैसला किया।

    भारत और यूएस के स्टॉक्स में इन्वेस्टमेंट का झांसा
    वॉट्सऐप ग्रुप चलाने वाले स्कैमर्स ने डॉक्टर को बड़े लेवल पर स्टॉक ट्रेडिंग करने के लिए एक ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर एक अलग अकाउंट खोलने के लिए कहा। ग्रुप के मेंबर्स ने भी डॉक्टर को भरोसा दिलाया कि इन्वेस्टमेंट के बदले उन्हें बड़ा फायदा होगा क्योंकि उनके फंड को भारत और यूएस के स्टॉक्स में इन्वेस्ट किया जाएगा। स्कैमर डॉक्टर को 30 पर्सेंट के मार्जिन पर स्टॉक और आईपीओ का सुझाव देते थे।

    तीन हफ्तों के अंदर ट्रांसफर किए करीब 76.5 लाख
    ज्यादा प्रॉफिट के लालच में डॉक्टर ने स्कैमर्स के दिए हुए लिंक के जरिए पैसे ट्रांसफर करना शुरू कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने अक्टूबर में तीन हफ्तों से अंदर इस लिंक के लिए करीब 76.5 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ दिन बाद डॉक्टर ने इस अकाउंट से 50 लाख रुपये विड्रॉ करने की कोशिश की, लेकिन वेबसाइट पर ट्रांजैक्शन डिक्लाइन हो गया। हैरान करने वाली बात यह है कि विड्रॉल को प्रोसेस करने के लिए वेबसाइट 50 लाख रुपये का अडिशनल चार्ज मांग रही थी। इसके बाद डॉक्टर को समझ में आया कि उनके साथ बड़ा फ्रॉड हो गया है।

    इन बातों का रखें ध्यान
    पुलिस और साइबर अथॉरिटीज ने फटाफट रिटर्न का वादा करने वाले फेक ऑनलाइन ऐड्स से सावधान रहने के लिए कहा है। इस तरह के स्कैम से बचने के लिए किसी भी अनजान ग्रुप में अपने फाइनेंशियल डीटेल्स को शेयर न करें। साथ ही किसी भी मेसेज या ईमेल पर आए अनजान लिंक पर भी क्लिक न करें। हमेशा ध्यान रखें कि जो भी कम समय में ज्यादा फायदा का भरोसा देने वाले ऐड फेक होते हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Cybercriminals top-news
    Admin

    Related Posts

    वैक्सीन साइड इफेक्ट्स पर पीड़ितों को मिले मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिया निर्देश

    March 10, 2026

    तेजस MK-2 बनेगा भारत का ‘मिनी राफेल’… बंकर फाड़ने वाली मिसाइलों से दुश्मनों में खौफ

    March 10, 2026

    टोल से राहत देने वाला NHAI का एनुअल पास अब पड़ेगा भारी, बढ़ सकती है फीस

    March 10, 2026

    ट्रैफिक और प्रदूषण पर काबू के लिए महाराष्ट्र सरकार ने नए ऑटो परमिट पर लगाई रोक

    March 10, 2026

    पानी के नीचे भारत की ताकत: पनडुब्बियों का ऐसा किला जिसे दुश्मन छू भी नहीं सकते

    March 10, 2026

    फौज में जाने का नया रास्ता: अग्निवीर भर्ती नियमों में बदलाव, ज्यादा युवाओं को मिलेगा मौका

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    वैक्सीन साइड इफेक्ट्स पर पीड़ितों को मिले मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिया निर्देश

    March 10, 2026

    कटनी में कार की टक्कर से बाइक सवार चार युवकों की मौत

    March 10, 2026

    बड़वारा के समीप एनएच पर भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की सीधी भिड़ंत, बाइक सवार चार की मौत, कार सवार पांच घायल

    March 10, 2026

    बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव अजीत के टीम की हुई जीत.. शासन ने अपील खारिज की, नई कार्यकारिणी बरकरार… विरोधियों को लगा तगड़ा झटका…

    March 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.