Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»कोरी कल्पना: रूस का ट्रंप-पुतिन बातचीत से इनकार, कोई बातचीत नहीं हुई… यह पूरी तरह से झूठ है
    विदेश

    कोरी कल्पना: रूस का ट्रंप-पुतिन बातचीत से इनकार, कोई बातचीत नहीं हुई… यह पूरी तरह से झूठ है

    AdminBy AdminNovember 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कोरी कल्पना: रूस का ट्रंप-पुतिन बातचीत से इनकार, कोई बातचीत नहीं हुई… यह पूरी तरह से झूठ है
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मॉस्को
    रूस ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर बातचीत की खबरों को 'कोरी कल्पना' करार देते हुए खारिज कर दिया। अमेरिकी मीडियो रिपोर्ट्स में दोनों नेताओं के बीच बातचीत का दावा किया गया था। मॉस्को में मीडिया से कहा, "कोई बातचीत नहीं हुई… यह पूरी तरह से झूठ है, यह कोरी कल्पना है।"

    रूसी राष्ट्रपति के प्रेस सचिव ने अमेरिकी मीडिया प्रकाशनों की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाया, जिन्होंने दोनों नेताओं के बीच कथित बातचीत की रिपोर्ट प्रकाशित की थी। रूस की समाचार एजेंसी तास ने पेस्कोव के हवाले से कहा, "यह वर्तमान में प्रकाशित होने वाली सूचनाओं की गुणवत्ता का सबसे स्पष्ट उदाहरण है, कभी-कभी तो काफी प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी।"

    एक प्रमुख अमेरिकी मीडिया प्रकाशन ने रविवार देर रात दावा किया कि ट्रंप ने फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो एस्टेट से पुतिन को फोन किया था। यह डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस पर निर्णायक चुनावी जीत के बाद रूसी नेता को उनकी पहली कॉल थी।

    रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि ट्रंप ने पुतिन से यूक्रेन में चल रहे संघर्ष में किसी भी तरह की बढ़ोतरी से बचने की अपील की। इसमें यह भी कहा गया कि बातचीत के दौरान ट्रंप ने तनाव को कम करने और फरवरी 2022 में शुरू हुए युद्ध को हल करने के लिए मास्को के साथ आगे की चर्चा को बढ़ावा देने में रुचि जाहिर की।

    रिपोर्ट में विस्तार से बताया गया कि ट्रंप ने यूरोप में अमेरिकी सैन्य उपस्थिति के महत्व पर प्रकाश डाला, जिससे पता चलता है कि वह यूक्रेन संघर्ष के समाधान पर अमेरिकी प्रभाव डालने का इरादा रखते हैं। रिपब्लिकन नेता ने अपने चुनाव अभियान के दौरान 'युद्ध को समाप्त करना' एक प्रमुख वादा किया था। इस बीच, कीव ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि उसे ट्रंप-पुतिन फोन कॉल के बारे में कोई पूर्व सूचना नहीं थी।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Donald Trump and Russian President Putin as 'fiction'
    Admin

    Related Posts

    रूस-ईरान संबंधों में मजबूती, पुतिन ने मोज़तबा खामेनेई को शपथ पर बधाई दी

    March 9, 2026

    तेल उद्योग में हड़कंप: बहरीन की सबसे बड़ी सरकारी कंपनी हुई निशाना

    March 9, 2026

    सीमा पार बहाल: ड्रोन हमले के बाद बंद रूट अब अजरबैजान में फिर से खुला

    March 9, 2026

    ईरान के तेल डिपो पर इजरायली हमलों के बाद हवा जहरीली और आसमान काला

    March 9, 2026

    अब किम जोंग से पंगा लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने हजारों सैनिकों की शुरू कर दी मिलिट्री ड्रिल

    March 9, 2026

    खामेनेई के बेटे मोजतबा बने ईरान के नए सुप्रीम लीडर

    March 9, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला कर्मचारियों का सम्मान

    March 10, 2026

    आगरा के दंपती कान्हा की भक्ति में रोजाना लोटपोट होकर नाप रहे ब्रज

    March 10, 2026

    टीएल बैठक में योजनाओं की समीक्षा, पीएम सूर्य घर योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी

    March 10, 2026

    वैक्सीन साइड इफेक्ट्स पर पीड़ितों को मिले मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिया निर्देश

    March 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.