Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»कर्नाटक के आवास मंत्री जमीर अहमद ने केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी की
    व्यापार

    कर्नाटक के आवास मंत्री जमीर अहमद ने केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी की

    AdminBy AdminNovember 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कर्नाटक के आवास मंत्री जमीर अहमद ने केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी की
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चन्नापटना
    कर्नाटक के आवास मंत्री जमीर अहमद ने केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी की। जमीर के बयान पर सियासी हंगामा भी शुरू हो गया है। कुमारस्वामी की पार्टी जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) ने मंत्री की टिप्पणियों की निंदा की और उनके इस्तीफे की मांग की। चन्नापटना उपचुनाव में प्रचार के दौरान जमीर अहमद ने पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा समय में केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी को 'काला कुमारस्वामी' कहा।

    यह अक्षम्य अपराध है: जेडीएस
    जेडीएस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर मंत्री जमीर अहमद का एक वीडियो साझा किया। इसमें मंत्री कथित तौर पर कुमारस्वामी पर नस्लीय टिप्पणी करते दिख रहे हैं। जेडीएस ने कहा, 'आवास मंत्री जमीर अहमद ने चन्नपटना उपचुनाव में प्रचार के दौरान नस्लीय टिप्पणी की। केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी को जमीर अहमद खान ने उर्दू में 'काला कुमारस्वामी' कहकर अपमानित किया है। यह अश्वेत लोगों का अपमान है। जमीर अहमद के मुंह से निकले नस्लीय घृणा के ये शब्द लोगों को समाज में शांति और व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए प्रोत्साहित किया है। यह अक्षम्य अपराध है।"

    कानूनी कार्रवाई की उठाई मांग
    जेडीएस ने नस्लीय टिप्पणी पर कड़ी निंदा की और मंत्री के इस्तीफे की मांग की। पार्टी ने राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर और रामनगर जिला पुलिस से मंत्री जमीर अहमद के खिलाफ नस्लीय दुर्व्यवहार, जातिवाद और समाज में शांति भंग करने की कोशिश करने के आरोप में तुरंत उचित कानूनी कार्रवाई करने की अपील की। जेडीएस ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से तुरंत मंत्री से इस्तीफा लेने की मांग की।

    किरेन रिजिजू ने भी की निंदा
    इस बीच, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी जमीर अहमद की टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा कि मैं कांग्रेस के मंत्री जमीर अहमद द्वारा केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक के पूर्व सीएम कुमारस्वामी को 'काला कुमारस्वामी' कहने की कड़ी निंदा करता हूं। यह एक नस्लवादी टिप्पणी है। ठीक वैसे ही जैसे राहुल गांधी के सलाहकार ने दक्षिण भारतीयों को अफ्रीकी, पूर्वोत्तर को चीनी और उत्तर भारतीयों को अरब बताया था।

    घृणित भाषा निम्न स्तर को दर्शाती है
    जनता दल सेकुलर ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयान को रि-पोस्ट किया और लिखा कि देश जमीर अहमद की एचडी कुमारस्वामी के खिलाफ अपमानजनक और नस्लीय टिप्पणी की कड़ी निंदा करता है। इस तरह की घृणित भाषा राजनीतिक विमर्श में एक नए निम्न स्तर को दर्शाती है। सभ्य समाज में इसकी कोई जगह नहीं है। हम उन नेताओं से जवाबदेही की मांग करते हैं जो रचनात्मक संवाद के बजाय विभाजनकारी हमलों को चुनते हैं।" उल्लेखनीय है कि कर्नाटक की शिगगांव, संदूर और चन्नपटना सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव है। इस्तीफे के बाद यह तीनों सीटें खाली हुई हैं। 23 नवंबर को मतगणना होगी।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Karnataka Housing Minister Zameer Ahmed
    Admin

    Related Posts

    RBI की कटौती से मिला मजबूती का संकेत, देश की इकोनॉमी को लेकर SBI चेयरमैन का बड़ा बयान

    December 6, 2025

    वक्फ और बागी हुमायूं: ममता के ‘खेला’ में BJP को मदद करेगी ये तीन शक्तियां

    December 6, 2025

    सरकार का इंडिगो पर सख्त कदम, 7 दिसंबर तक रिफंड लौटाने का आदेश, CEO पर गिरी गाज

    December 6, 2025

    एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर 1257 करोड़ का जुर्माना, यूरोपीय संघ का कड़ा कदम

    December 6, 2025

    टैक्स के बाद सरकार का अगला मास्टरस्ट्रोक! वित्त मंत्री ने इस बड़े बदलाव पर दिया इशारा

    December 6, 2025

    कांग्रेस, BJP और लेफ्ट का चौंकाने वाला गठबंधन, किसे हराने के लिए हुई ये राजनीतिक रणनीति?

    December 6, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    एयर ट्रैवल पर सरकार की बड़ी घोषणा: जानें 500 किमी से लेकर लंबी दूरी तक के नए फिक्स किराए

    December 7, 2025

    क्यों महिलाओं में हार्ट अटैक बन रहा है खतरनाक साइलेंट किलर? जानिए अहम बातें

    December 7, 2025

    इन 5 बातों को AI से शेयर करना पड़ सकता है भारी, अभी जानें क्या न बताएं ChatGPT-Gemini को

    December 7, 2025

    आचार्य चाणक्य के 5 सूत्र जो बना सकते हैं आपका करियर चमकदार

    December 7, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    December 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    293031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.