Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»खजुराहो : होटल में जुआ खेलते 18 गिरफ्तार, 20 लाख कैश, लक्जरी कारों सहित एक करोड़ रुपये का सामान
    मध्यप्रदेश

    खजुराहो : होटल में जुआ खेलते 18 गिरफ्तार, 20 लाख कैश, लक्जरी कारों सहित एक करोड़ रुपये का सामान

    AdminBy AdminNovember 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खजुराहो : होटल में जुआ खेलते 18 गिरफ्तार, 20 लाख कैश, लक्जरी कारों सहित एक करोड़ रुपये का सामान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    खजुराहो

    छतरपुर के खजुराहो में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारा है। इस छापेमारी में 18 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आपको बता दें, पुलिस ने मौके से करीबन 20 लाख रुपए नगद, कई मोबाइल फोन और कुछ लग्जरी गाड़ियां भी जब्त की है।

    पुलिस केस करवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस तरह खजुराहो के सारांश होटल में पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी में 18 जुआरी को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से अधिकांश उत्तर प्रदेश के हमीरपुर और महोबा जिला के बताए जा रहे हैं।

    हाल ही में छतरपुर जिले में जुआरियों के कई वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। छतरपुर के एसपी अगम जैन के निर्देशन में नौगांव एसडीओपी चंचलेश मलगाम ने एक टीम गठित कर खजुराहो के होटल सारांश में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 20 लाख रुपए नकद, 20 मोबाइल फोन और 6 इनोवा कारें भी जब्त की है।

     SDOP चंचलेश मरकाम ने दी जानकारी

    नौगांव के एसडीओपी (SDOP) चंचलेश मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया, कि गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को पुलिस की संयुक्त टीम ने सारांश होटल में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। इस छापेमारी में होटल में जुआ खेलते हुए लगभग 18 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। एसडीओपी मरकाम ने बताया कि पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

    कार्रवाई में दो टोयोटा इनोवा, हुंडई, वेन्यू एवं 13 मोबाइल फोन एपल, सैमसंग, वनप्लस इत्यादि कंपनियां के समान बरामद कर जुआ खेल रहे उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर, औरैया, हमीरपुर, महोबा सहित छतरपुर जिले के 18 जुआरीयों को पकड़ा है।

    उक्त जुआरीयों में फारुख खान उर्फ वीरू पठान पुत्र जमालुद्दीन निवासी विद्याधर कॉलोनी खजुराहो जिला छतरपुर।

    अरविंद गुप्ता पुत्र धर्मराज निवासी पदरी सुमेरपुर जिला हमीरपुर।

    सत्येंद्र सिंह पुत्र सुखदेव निवासी पचखुरा जिला हमीरपुर।

    मुकेश रजक पुत्र किशनलाल निवासी गढ़ी मलहरा जिला छतरपुर।

    सत्यम शर्मा पुत्र रामबाबू निवासी सिकंदरा जिला कानपुर।

    पूरन कुमार पांडे पुत्र माता प्रसाद निवासी औरैया।

    शैलेंद्र पुरोहित पुत्र हरनारायण निवासी महोबा।

    हरिशंकर चौरसिया पुत्र बृज गोपाल निवासी सत्तिपुरा मोहल्ला महोबा।

    मोहम्मद हलीम पुत्र अब्दुल कयूम निवासी बारीगढ़ जिला छतरपुर।

    दुर्ग विजय यादव पुत्र प्रदुम्न यादव निवासी यशोदा नगर महोबा।

    जगदीश वर्मा पुत्र कैलाश चंद्र निवासी श्रीनगर जिला महोबा।

    पिंकू पुत्र जफर हुसैन निवासी चितेपुरा चरखारी जिला महोबा।

    मोहम्मद नसीम पुत्र नूर मोहम्मद मंजूर नगर खजुराहो।

    छत्रपाल यादव पुत्र स्वामीदीन यादव निवासी गांधीनगर महोबा।

    पवन कुमार पुत्र राम मनोहर निवासी भरुआ सुमेरपुर जिला हमीरपुर।

    बालकरण पुत्र ब्रह्मा प्रसाद वर्मा निवासी मवईजार जिला हमीरपुर।

    हर्षवर्धन गुप्ता पुत्र महेश निवासी श्रीनगर जिला महोबा।

    बसंत कुमार लोधी पुत्र मैयादीन निवासी चरखारी जिला महोबा शामिल हैं। वही उक्त जुआरियों को अभिरक्षा में लेकर थाना खजुराहो में जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    gamblers top-news
    Admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री बोले, सरकार का उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना

    February 14, 2026

    अंबिकापुर को 5743 रजिस्ट्री से 30 करोड़ से अधिक का मिला राजस्व

    February 14, 2026

    पीड़ितों की सहायता में लापरवाही या शिथिलता अक्षम्य : सीएम योगी

    February 14, 2026

    भोपाल-इंदौर सहित MP के कई शहरों में दिन में बढ़ेगी गर्मी, पचमढ़ी-खजुराहो रात में ठंड का केंद्र

    February 14, 2026

    विशेषज्ञों ने सराहा यूपी बजट: साफ रणनीति और विकास की सकारात्मक सोच

    February 14, 2026

    अलीराजपुर में खौफनाक वारदात मां ने तीन बेटियों को दिया जहर, महिला ने खुद भी पीया जहर|

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री बोले, सरकार का उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना

    February 14, 2026

    सावधान! नित्यानंद चरण दास ने बताए 6 तरह के लोग जिन पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए

    February 14, 2026

    यूपी के मैनपुरी में बड़ी ठगी का मामला, श्रेयस तलपड़े सहित 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

    February 14, 2026

    इंग्लैंड की किस्मत दांव पर, स्कॉटलैंड के खिलाफ आज आखिरी जंग

    February 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.