Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने शतक जड़कर रचा इतिहास, भारत ने रिकॉर्ड रनों से अफ्रीका को हराकर सीरीज जीती
    खेल

    संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने शतक जड़कर रचा इतिहास, भारत ने रिकॉर्ड रनों से अफ्रीका को हराकर सीरीज जीती

    AdminBy AdminNovember 16, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने शतक जड़कर रचा इतिहास, भारत ने रिकॉर्ड रनों से अफ्रीका को हराकर सीरीज जीती
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जोहानिसबर्ग

    सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 4 मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 से हरा दिया है. सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार (15 नवंबर) को जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 135 रनों से जीत दर्ज की.

    यह रनों के लिहाज से अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम की सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले 14 दिसंबर 2023 को इसी मैदान पर 106 रनों से हराया था. मौजूदा मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया.

    इसके बाद टीम इंडिया ने 284 रनों का टारगेट सेट किया. जवाब में साउथ अफ्रीका टीम 18.2 ओवर में 148 रन ही बना सकी और मैच गंवा दिया. अफ्रीका के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए.

    जबकि भारतीय टीम के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को 2-2 सफलताएं मिली. हार्दिक पंड्या, रमनदीप सिंह और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट लिए.

    साउथ अफ्रीकी टीम का स्कोरकार्ड: (148 रन, 18.2 ओवर)

    बल्लेबाज गेंदबाज रन बनाए विकेट पतन
    रीजा हेंड्रिक्स क्लीन बोल्ड अर्शदीप सिंह 0 1-1
    रयान रिकेल्टन कैच- संजू सैमसन हार्दिक पंड्या 1 2-1
    एडेन मार्करम कैच- रवि बिश्नोई अर्शदीप सिंह 8 3-10
    हेनरिक क्लासेन LBW आउट अर्शदीप सिंह 0 4-10
    डेविड मिलर कैच- तिलक वर्मा वरुण चक्रवर्ती 36 5-96
    ट्रिस्टन स्टब्स LBW आउट रवि बिश्नोई 43 6-96
    एंडिले सिमेलाने कैच- रवि बिश्नोई वरुण चक्रवर्ती 2 7-105
    गेराल्ड कोएत्जी कैच- संजू सैमसन अक्षर पटेल 12 8-131
    केशव महाराज कैच- तिलक वर्मा अक्षर पटेल 6 9-141
    लुथो सिपम्ला कैच- अक्षर पटेल रमनदीप सिंह 3 10-148

    संजू-तिलक के शतकों से बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड

    मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा (36) ने ओपनिंग में 73 रनों की पार्टनरशिप की. इसके बाद संजू ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर रिकॉर्ड 93 गेंदों पर नाबाद 210 रनों की साझेदारी कर डाली. संजू सैमसन ने 51 बॉल और तिलक वर्मा ने 41 गेंदों पर शतक जमाया.

    संजू सैमसन ने 56 गेंदों पर 109 रनों की आतिशी पारी खेली. जबकि तिलक ने 47 गेंदों पर 120 रन जड़ दिए. संजू का यह टी20 इंटरनेशनल करियर का तीसरा शतक रहा, जो उन्होंने पिछले 5 मैचों में जमाए हैं. दूसरी ओर तिलक वर्मा का यह दूसरा शतक रहा. उन्होंने भी यह दोनों सेंचुरी इसी सीरीज में लगातार लगाई हैं. जबकि अफ्रीकी टीम के लिए एकमात्र विकेट लुथो सिपम्ला ने लिया.

    टी20 इतिहास में पहली बार ICC फुल नेशन मेंबर टीमों के बीच में किसी टीम के दो बल्लेबाजों ने एक साथ शतक जमाए हैं. यह इतिहास हो गया है. ओवरऑल इस फॉर्मेट में ऐसा तीसरी बार हुआ है. दूसरा रिकॉर्ड भारतीय टीम ने इस मैच में 1 विकेट पर 283 रन बनाए. यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले 2 अक्टूबर 2022 को 3 विकेट पर 237 रन बनाए थे.

    भारतीय टीम का स्कोरकार्ड: (283/1, 20 ओवर)

    बल्लेबाज गेंदबाज रन बनाए विकेट पतन
    अभिषेक शर्मा कैच- हेनरिक क्लासेन लुथो सिपम्ला 36 1-73

    अफ्रीका के खिलाफ 6 सीरीज से हारा नहीं है भारत

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज में भारतीय टीम का रिकॉर्ड धांसू है. पिछली 6 सीरीज (मौजूदा मिलाकर) से भारतीय टीम हारी नहीं है. इस तरह साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम अजेय रथ पर सवार है. पिछली 6 द्विपक्षीय टी20 सीरीज में से 3 में भारत को जीत मिली है. जबकि 3 टी20 सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई हैं. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 10 द्विपक्षीय टी20 सीरीज (मौजूदा मिलाकर) खेली गईं.

    इस दौरान भारत ने 5 और अफ्रीका ने 2 जीती हैं. 3 सीरीज ड्रॉ रही हैं. भारतीय टीम को आखिरी बार अक्टूबर 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज में हार झेलनी पड़ी थी. इसके बाद से टीम हारी नहीं है.

    टी20 मैचों में भी भारतीय टीम बेमिसाल

    बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ और उसके घर में दोनों ही मामलों में भारतीय टीम का टी20 मैचों में रिकॉर्ड धांसू है. दोनों टीमों के बीच अब तक 31 टी20 मैच हुए, जिसमें भारत ने 18 जीते और 12 हारे हैं. जबकि साउथ अफ्रीका में भारतीय टीम ने कुल 19 टी20 मैच खेले, जिसमें से 13 जीते और सिर्फ 5 हारे हैं. इसी देश में भारत ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप भी जीता था.

    भारत-अफ्रीका के बीच टी20 में हेड-टु-हेड

    कुल टी20 मैच: 31
    भारत जीता: 18
    साउथ अफ्रीका जीता: 12
    बेनतीजा: 1

    अफ्रीका में भारतीय टीम का टी20 रिकॉर्ड

    कुल टी20 मैच: 19
    जीते: 13
    हारे: 5
    बेनतीजा: 1

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Sanju Samson Tilak Verma top-news
    Admin

    Related Posts

    16 फरवरी 2026 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों का असर, करियर-धन-प्रेम में क्या है खास

    February 15, 2026

    टीम इंडिया का जलवा बरकरार, पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में एंट्री

    February 15, 2026

    शंकराचार्य मुद्दे पर सियासी घमासान, अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा

    February 15, 2026

    रक्षा व तकनीकी गठजोड़ से भारत-जापान संबंध हुए और मजबूत, रिपोर्ट में खुलासा

    February 15, 2026

    ईशान किशन का तूफान, पाकिस्तान पस्त; टीम इंडिया ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की

    February 15, 2026

    पश्चिम बंगाल के टॉलीगंज में हाई-प्रोफाइल बिल्डिंग में आग, सेलेब्रिटीज़ को घर छोड़ना पड़ा

    February 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    16 फरवरी 2026 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों का असर, करियर-धन-प्रेम में क्या है खास

    February 15, 2026

    टीम इंडिया का जलवा बरकरार, पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में एंट्री

    February 15, 2026

    शंकराचार्य मुद्दे पर सियासी घमासान, अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा

    February 15, 2026

    रक्षा व तकनीकी गठजोड़ से भारत-जापान संबंध हुए और मजबूत, रिपोर्ट में खुलासा

    February 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.