Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायल जवान का स्वास्थ्य जानने गोंदिया पहुंचे डीजीपी
    मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायल जवान का स्वास्थ्य जानने गोंदिया पहुंचे डीजीपी

    AdminBy AdminNovember 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायल जवान का स्वास्थ्य जानने गोंदिया पहुंचे डीजीपी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार मध्यप्रदेश पुलिस नक्सल उन्मूलन अभियान में पूरे प्राणपण से जुटी हुई है। नक्सल विरोधी अभियान अंतर्गत रविवार 17 नवबंर को बालाघाट जिले के थाना रूपझर अंतर्गत चौकी सोनगुड्डा के ग्राम कोद्दापार, कुन्दल जंगल क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हॉकफोर्स और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई। पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में जवान शिव कुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस की जवाबी कार्रवाई से नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भाग गए।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना 17 नवंबर को कुंदुल जंगल क्षेत्र में हुई नक्सली मुठभेड़ में घायल हुए जवान शिव कुमार शर्मा के स्वास्थ्य का जायजा लेने 18 नवंबर को राज्य शासन के हैलीकॉप्टर से गोंदिया अस्पताल और बालाघाट पहुंचे। इस दौरान एडीजी इंटेलिजेंस योगेश देशमुख तथा आईजी लॉ एंड ऑर्डर अंशुमान सिंह भी साथ रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी दूरभाष पर चिकित्सकों से बातचीत कर घायल जवान को सर्वोत्तम इलाज देने के निर्देश दिए और राज्य सरकार की ओर से पूरी चिकित्सा वहन करने का आश्वासन दिया।

    मुख्यमंत्री का तत्परता से संवेदनशील कदम

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घटना के तुरंत बाद घायल जवान के इलाज के लिए चिकित्सकों से दूरभाष पर बातचीत की और उन्हें हर संभव उपचार देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि  जवान का पूरा इलाज  राज्य सरकार वहन करेगी और राज्य सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है।

    सरकार का सुरक्षा बलों के साथ खड़ा होने का संकल्प

    डीजीपी सुधीर सक्सेना, एडीजी इंटेलीजेंस योगेश देशमुख, और आईजी एलओ अंशुमान सिंह ने बालाघाट में सीआरपीएफ, कोबरा, और हॉकफोर्स के अधिकारियों के साथ घटना की समीक्षा बैठक की। नक्सल विरोधी अभियानों तथा समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होने विषम परिस्थितियों में रहकर भी साहस तथा समर्पण के साथ कार्य करने वाले इन जवानों की प्रशंसा की तथा मनोबल बढाया। डीजीपी ने कहा कि इस प्रकार के जोखिमपूर्ण ऑपरेशनों में सुरक्षा बलों की सफलता मेहनत और रणनीति का परिणाम है। पिछले पांच वर्षों में सुरक्षा बलों ने 20 प्रमुख नक्सलियों को मार गिराया और 1.52 करोड़ रुपये के 6 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

    घायल जवान के उपचार की निगरानी

    समीक्षा बैठक के बाद डी.जी.पी. सक्सेना गोंदिया स्थित यूनाइटेड हॉस्पिटल पहुंचे, जहां घायल जवान का इलाज चल रहा है। उन्होंने चिकित्सकों से चर्चा करते हुए जवान के इलाज की प्रक्रिया की जानकारी ली और उन्हें सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही, यह भी बताया कि मध्यप्रदेश सरकार पूरी तरह से जवान के साथ है और उनका उपचार राज्य सरकार के  द्वारा किया जाएगा।

    सुरक्षा बलों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता

    डीजीपी सक्सेना ने घटना के बाद  पुलिस बल के प्रति सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार हमेशा जवानों के साथ खड़ी है। डीजीपी ने जवान के परिजन से बात कर जवान शिव कुमार शर्मा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और यह आश्वस्त किया कि सरकार उनका हर संभव समर्थन करेगी।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    mohan top-news
    Admin

    Related Posts

    बस्तर में साक्षरता महापर्व, 22 मार्च को नव-साक्षर करेंगे उल्लास महापरीक्षा में भागीदारी

    March 19, 2026

    सिंहस्थ-2028 के लिए एम.पी. ट्रांसको के कार्य एक वर्ष पहले होंगे पूरे, ऊर्जा मंत्री तोमर ने की पुष्टि

    March 19, 2026

    आटा और तेल की कमी के बीच अफगानिस्तान से युद्ध, पाकिस्तान पर क्या आएगा तबाही का त्रिकोण?

    March 19, 2026

    एमपी में ट्रांसजेंडर को पहचान देने का नया नियम, अब जांच के बाद मिलेगा अधिकार

    March 19, 2026

    भोपाल के केरवा-कलियासोत में 96 अवैध निर्माणों को किया जाएगा ध्वस्त, सरकार ने माना ‘नो कंस्ट्रक्शन जोन’ में निर्माण

    March 19, 2026

    आगर की रीना ने अपनाया ड्रोन तकनीक, आधुनिक खेती में महिलाओं का बढ़ता कदम

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    गोल्‍ड-सिल्‍वर ETF में 40% का नुकसान, निवेशकों को हो सकता है बड़ा झटका, अब क्या कदम उठाएं?

    March 19, 2026

    बस्तर में साक्षरता महापर्व, 22 मार्च को नव-साक्षर करेंगे उल्लास महापरीक्षा में भागीदारी

    March 19, 2026

    सिंहस्थ-2028 के लिए एम.पी. ट्रांसको के कार्य एक वर्ष पहले होंगे पूरे, ऊर्जा मंत्री तोमर ने की पुष्टि

    March 19, 2026

    आटा और तेल की कमी के बीच अफगानिस्तान से युद्ध, पाकिस्तान पर क्या आएगा तबाही का त्रिकोण?

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.