Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»धर्म»हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, बन जाएंगे बिगड़े काम
    धर्म

    हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, बन जाएंगे बिगड़े काम

    AdminBy AdminNovember 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, बन जाएंगे बिगड़े काम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हनुमान जी भक्ति और शक्ति के अद्भुत प्रतीक हैं. ये सरल भक्ति और प्रेम से शीघ्र प्रसन्न होते हैं. हनुमान जी ने ही संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण जी के प्राणों की रक्षा की थी इसलिए इन्हें लक्ष्मण प्राणदाता भी कहा जाता है. हनुमान जी के विशेष मंत्र और स्तुतियों के पाठ से लाभ होता है. इनमें भी अगर विशेष तरीके से हनुमान बाहुक का पाठ किया जाए तो हर बीमारी में सुधार हो सकता है. इसके अलावा हनुमान जी को कुछ चीजें भी अर्पित करना चाहिए जिनमें से एक है सिंदूर. तो चलिए जानते हैं कि हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करने से क्या लाभ और इसे अर्पित करने का सही तरीका क्या है.

    हनुमान जी को करें सिंदूर करें अर्पित
    हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए हनुमान जी को सिंदूर अर्पित किया जाता है. हनुमान जी को जो सिंदूर अर्पित करते हैं वो शुद्ध सिंदूर नारंगी रंग का होना चाहिए. हर मंगलवार को अगर हनुमान जी को सिंदूर अर्पित किया जाए तो आपके ग्रह दोष दूर होते हैं, दुर्घटनाओं से आपकी रक्षा होती है और कर्जों से आपको मुक्ति मिलती है.

    हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करने का सही तरीका

    1. सिंदूर पीपल के पत्ते पर या पान के पत्ते पर रखकर के उनके चरणों में अर्पित करना चाहिए.

    2. पुरुष अगर चाहे तो अपने हाथों से हनुमान जी के चरणों में या उनके शरीर पर सिंदूर लगा सकते हैं.

    3. महिलाएं हनुमान जी को सिंदूर अर्पित नहीं करेंगी और महिलाएं हनुमान जी को सिंदूर के स्थान पर अगर लाल फूल चढ़ा कर के प्रार्थना करे तो लाभ होगा.

    4. कर्ज के मामले में मंगल दोष के मामले में या ग्रहों की बड़ी बाधा के मामले में हर मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करना शुभ होता है.

    चमेली का तेल
    हनुमान जी को जो दूसरी चमत्कारी वस्तु सबसे ज्यादा अर्पित की जाती है वो है चमेली का तेल. हनुमान जी को चमेली का तेल चढ़ाने की परंपरा भी पाई जाती है. लेकिन, चमेली का तेल सिंदूर के बिना न चढ़ाएं. दरअसल, चमेली के तेल के अंदर विशेष प्रकार की सुगंध पाई जाती है और ये औषधि के रूप में भी प्रयोग की जाती है.

    हनुमान जी को चमेली का तेल चढ़ाने से मन एक विशेष तरीके से एकाग्र होता है और आंखों की ज्योति बढ़ जाती है. चमेली के तेल का दीपक जलाने से शत्रु बाधा शांत होती है.

    लाल झंडा
    हनुमान जी के मंदिर में लाल झंडा चढ़ाना लाल ध्वज चढ़ाना विशेष लाभकारी होता है. ये लाल ध्वज तिकोना होना चाहिए और इस पर राम लिखा होना चाहिए.

    1. मंगलवार को अगर आप हनुमान जी के मंदिर में ध्वज यानी झंडा चढ़ाते हैं तो संपत्ति का लाभ होता है और संपत्ति संबंधी अगर कोई समस्या है तो वो समस्या दूर होती है.

    2. लाल रंग का ध्वज अगर आप अपने वाहन पर लगाते हैं तो आप हमेशा दुर्घटना से बचे रहेंगे.

    तुलसी दल
    हनुमान जी को तुलसी दल अर्पित करना एक अत्यंत विशेष प्रयोग है. हनुमान जी को आप कुछ भी अर्पित कर दीजिए लड्डू, मिठाई छप्पन पकवान लेकिन हनुमान जी तुलसी दल से ही तृप्त होते हैं. हनुमान जी को तुलसी दल की बनी हुई माला हर मंगलवार को अगर आप अर्पित करें तो जीवन में हमेशा समृद्धि बनी रहेगी. तुलसी दल का सेवन करने से आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    04 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा बड़ा लाभ

    March 3, 2026

    वास्तु शास्त्र की चेतावनी: शेर की तस्वीर से बढ़ सकता है तनाव और विवाद

    March 3, 2026

    जब डर और असफलता घेर लें, तब पढ़ें भगवद गीता के ये 7 श्लोक — श्रीकृष्ण का दिव्य समाधान

    March 3, 2026

    आज शाम 6 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा चंद्र ग्रहण, थोड़े समय के लिए दिखेगा प्रभाव

    March 3, 2026

    आसमान में अद्भुत नजारा: 2026 के पहले चंद्र ग्रहण का आगाज, जानें कब और कितनी देर दिखेगा ब्लड मून

    March 3, 2026

    बालकनी में पौधों से चमकेगी किस्मत! अपनाएं ये वास्तु टिप्स और पाएं आर्थिक समृद्धि

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    04 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा बड़ा लाभ

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, भारी तेजी के बाद थमा कच्चे तेल का रुख

    March 3, 2026

    हालात को देखते हुए दुबई में भारतीय दूतावास अलर्ट, भारतीयों से कहा- बेवजह बाहर न निकलें

    March 3, 2026

    ईरान संकट पर पाकिस्तान सतर्क, रक्षा मंत्री का बयान—युद्ध भड़का तो पड़ेंगे गंभीर असर

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.