Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-कबीरधाम के एमपी बॉर्डर पर पहुंचे चार हाथी
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-कबीरधाम के एमपी बॉर्डर पर पहुंचे चार हाथी

    AdminBy AdminNovember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-कबीरधाम के एमपी बॉर्डर पर पहुंचे चार हाथी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कबीरधाम.

    कबीरधाम जिले के एमपी-सीजी बॉर्डर पर एक बार फिर से हाथी पहुंच गए है। आज बुधवार सुबह तक इनकी लोकेशन एमपी के गोपालपुर के आसपास मिली है। ये कभी एमपी के क्षेत्र में जाते है तो कभी सीजी में आ जाते हैं। ये लगातार अपना लोकेशन बदल रहे हैं।
    फिलहाल जंगल में चार हाथी मौजूद हैं।

    बॉर्डर में हाथी की उपस्थिति के बाद वन विभाग हाई अलर्ट पर है। बीते तीन दिन सोमवार से आज बुधवार को जंगल में वन विभाग की टीम रतजगा कर रही है। मंगलवार को हाथियों का लोकेशन कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत वनांचल क्षेत्र तेलियापानी लेदरा के आसपास थी। यह गांव एमपी-सीजी से लगा हुआ है। यहां वन विभाग की टीम पहुंची हुई थी। यह बैगा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। हाथियों के धमक से इलाके के ग्रामीण दहशत में हैं। रात भर जागकर पहरा दे रहे हैं, ताकि हाथियों का दल हमला करें तो कोई जनहानि ना हो।
    बताया जा रहा है कि ये हाथी पिछले एक महीने से कबीरधाम जिला से लगे एमपी के करंजिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत चमकी के जंगल में डेरा जमाए हुए थे। सोमवार को मध्यप्रदेश वन विभाग की तरफ से हाथियों को खदेड़ा गया तो हाथियों का दल छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर पहुंच गया है। इस दौरान हाथियों का दल जिस रास्ते से पहुंचा, उस रास्ते में पड़ने वाले खेत में लगी कोदो, कुटकी, ज्वार की फसल को रौंद दिया है। भोजन की तलाश में हाथी जिले के अंदर आगे बढ़ रहे हैं। वन विभाग ने आसपास के गांव में मुनादी कराकर गांव वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Chhattisgarh-Kabirdham elephants reached
    Admin

    Related Posts

    इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में मध्यप्रदेश करेगा एआई-सक्षम शासन और डीप-टेक नवाचारों का प्रदर्शन

    February 15, 2026

    AI से बना कंटेंट डालना पड़ेगा भारी! सोशल मीडिया के लिए नए IT नियमों की तैयारी

    February 15, 2026

    मौसम ने बदली चाल: छत्तीसगढ़ में स्थिरता, रायपुर में बढ़ी धूप की तपिश

    February 15, 2026

    राज्यपाल पटेल से केरल राज्य के पार्षदगणों ने की मुलाकात

    February 15, 2026

    खुशी का दिन बना गम: महाशिवरात्रि पर नर्मदा में लापता हुआ किशोर, जारी है सर्च ऑपरेशन

    February 15, 2026

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दीपोत्सव से रूस के कलाकारों को मिली प्रेरणा

    February 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में मध्यप्रदेश करेगा एआई-सक्षम शासन और डीप-टेक नवाचारों का प्रदर्शन

    February 15, 2026

    AI से बना कंटेंट डालना पड़ेगा भारी! सोशल मीडिया के लिए नए IT नियमों की तैयारी

    February 15, 2026

    आस्था बनाम सत्ता: चीन में चर्चों पर कड़ा नियंत्रण, पादरियों के लिए अनिवार्य ‘राजनीतिक वफादारी’ प्रशिक्षण

    February 15, 2026

    मौसम ने बदली चाल: छत्तीसगढ़ में स्थिरता, रायपुर में बढ़ी धूप की तपिश

    February 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.