Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»इंडिगो ने महाकुंभ समारोह के लिए विशेष ऑफर की घोषणा, इंदौर से प्रयागराज डायरेक्ट उड़ान
    मध्यप्रदेश

    इंडिगो ने महाकुंभ समारोह के लिए विशेष ऑफर की घोषणा, इंदौर से प्रयागराज डायरेक्ट उड़ान

    AdminBy AdminNovember 20, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इंडिगो ने महाकुंभ समारोह के लिए विशेष ऑफर की घोषणा, इंदौर से प्रयागराज  डायरेक्ट उड़ान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर

     

    जनवरी 2025 में प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुंभ मेले से पहले, इंदौर से प्रयागराज के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने की संभावना है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, निजी एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने प्रयागराज एयरपोर्ट की पुरानी टर्मिनल बिल्डिंग के विस्तार के बाद सीधी उड़ान। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी अगले महीने से ही इस रूट पर फ्लाइट संचालन शुरू करने की तैयारी कर रही है।

    कुंभ मेले के लिए फ्लाइट की तैयारी

    ट्रेवल एजेंट्स का कहना है कि जनवरी से फरवरी तक चलने वाले प्रयागराज कुंभ मेले में देश-विदेश से लाखों लोग शामिल होंगे। एयरलाइंस कंपनियां भी इसी को ध्यान में रखते हुए अपनी सेवाओं में नए रूट जोड़ रही हैं।

    इंदौर के ट्रेवल एजेंट्स ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस ने इस रूट पर फ्लाइट शुरू करने को लेकर उनसे संपर्क किया है। पूछताछ के बीच उन्होंने इंडिगो को बताया कि पहले भी इस रूट पर फ्लाइट का संचालन सफल रहा था, लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया। फ्लाइट शुरू होने पर यात्रियों को काफी लाभ होगा।

    वहीं इंदौर से प्रयागराज फ्लाइट के शुरू होने को लेकर ट्रैवल एजेंट्स ऑफ़ इंडिया के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि अभी ऑफिशियल जानकारी हमारे पास नहीं आई है। इसलिए यह फ्लाइट शुरू होगी या नहीं या कब से शुरू होगी, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

    इंदौर से यूपी के लिए सिर्फ एक फ्लाइट

    ट्रेवल एजेंट्स ने बताया कि अगर कुंभ के पहले अगर यह फ्लाइट शुरू होती है तो इसका फायदा इंदौर से प्रयागराज और साथ ही इंदौर से वाराणसी जाने वाले यात्रियों को भी होगा

    फिलहाल इंदौर से उत्तर प्रदेश के लिए केवल एक ही फ्लाइट चल रही है, जो इंदौर-लखनऊ रूट पर है। हाल ही में इंदौर-वाराणसी फ्लाइट को बंद कर दिया गया। अगर इंदौर-प्रयागराज फ्लाइट शुरू होती है, तो इससे काफी फायदा होगा। दरअसल, प्रयागराज और काशी की सड़क मार्ग से दूरी महज दो घंटे में तय हो जाती है। ऐसे में वाराणसी जाने वाले लोगों को भी आसानी हो जाएगी।

    दिसंबर में शुरू हो रही इंदौर से दो नई सीधी फ्लाइट

    इंदौर एयरपोर्ट से दिसंबर में दो नई सीधी फ्लाइट्स शुरू हो रही हैं। इंडिगो 10 दिसंबर से इंदौर-कोलकाता रूट पर अपनी दूसरी सीधी फ्लाइट शुरू करेगी, जिसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। एयर इंडिया एक्सप्रेस भी 15 दिसंबर से इंदौर-कोलकाता रूट पर अपनी पहली नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू करेगी। इन दोनों फ्लाइट्स के शुरू होने के बाद इंदौर से कोलकाता के लिए कुल तीन फ्लाइट्स उपलब्ध होंगी।

    इधर, दिल्ली से इंदौर की फ्लाइट कैंसिल

    इंदौर एयरपोर्ट पर मंगलवार को 3 से ज्यादा फ्लाइट अपने तय समय से देरी से इंदौर पहुंची। इसका कारण उत्तर भारत में मौसम का खराब होना बताया जा रहा है।

    एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार

        बुधवार को बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट IX2511 अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 17 मिनट देरी से पहुंची।

        दिल्ली से आने वाली फ्लाइट IX2513 दो घंटे लेट थी।

        इंडिगो की फ्लाइट 6E902 भी 1 घंटे से अधिक देरी से पहुंची।

    वहीं एयर इंडिया की दिल्ली से इंदौर आने वाली फ्लाइट AI2913 को एयरलाइंस कंपनी ने ऑपरेशनल कारणों से निरस्त कर दिया, जिससे यात्री काफी परेशान हुए।​​​​​​

    इंदौर से जाने वाली फ्लाइट भी देरी से रवाना हुई

    मंगलवार को इंदौर से रवाना होने वाली फ्लाइट्स भी समय पर उड़ान नहीं भर सकीं।

        एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX2511 दो घंटे लेट हुई।
        एयर इंडिया की AI635 दिल्ली के लिए 1 घंटे देरी से रवाना हुई।
        इंडिगो की 6E7726 अहमदाबाद फ्लाइट 1 घंटे लेट रवाना हुई।
        बेंगलुरु के लिए IX2513 फ्लाइट 3 घंटे की देरी से चली।
        हैदराबाद के लिए इंडिगो की 6E6916 भी 1 घंटे से ज्यादा देरी से रवाना हुई।

    एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि अधिकतर फ्लाइट्स में देरी का कारण उत्तर भारत में खराब मौसम था।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Indigo
    Admin

    Related Posts

    आयुष मंत्री परमार ने बैतूल जिला आयुष विंग का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

    March 18, 2026

    मुख्य सचिव जैन से आईज़ीआई वेंचर्स के संस्थापक ने की भेंट

    March 18, 2026

    सड़क हादसे के घायलों की जान बचाने के लिए थाना स्टॉफ को दिया जाए विशेष प्रशिक्षण

    March 18, 2026

    शासकीय नर्सरियों को बनाया जायेगा आदर्श नर्सरी : मंत्री कुशवाह

    March 18, 2026

    इलेक्ट्रिक वाहनों में बढ़ती आग की घटनाएं: तीन साल का आंकड़ा चौंकाने वाला, रोज़ 25 हादसे क्यों?

    March 18, 2026

    9 साल पूरे होने पर Yogi Adityanath का दावा- यूपी में नवरात्र और रमजान शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाते हैं

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    19 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, कौन रहेगा सावधान

    March 18, 2026

    इजरायल का बड़ा हमला! खुफिया मंत्री खतिब के मारे जाने का दावा, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

    March 18, 2026

    आयुष मंत्री परमार ने बैतूल जिला आयुष विंग का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

    March 18, 2026

    पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का आरोप, विदेश मंत्री ने कूटनीतिज्ञों से कहा– सच उजागर करें

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.