Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»रायपुर दक्षिण उपचुनाव की मतगणना कल, शाम 5 बजे तक साफ हो जाएंगे काउंटिंग के नतीजे
    छत्तीसगढ़

    रायपुर दक्षिण उपचुनाव की मतगणना कल, शाम 5 बजे तक साफ हो जाएंगे काउंटिंग के नतीजे

    AdminBy AdminNovember 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर दक्षिण उपचुनाव की मतगणना कल, शाम 5 बजे तक साफ हो जाएंगे काउंटिंग के नतीजे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

     रायपुर दक्षिण के उपचुनाव के लिए मतगणना की तैयारियां की जा रही हैं। कल सेजबहार स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में होने वाली मतगणना के लिए कुल 15 टेबल लगाए जाएंगे। जिनमें से एक टेबल पोस्टल बैलेट के लिए आरक्षित रहेगा, जबकि अन्य 14 टेबलों पर मशीनों से गिनती की जाएगी। पूरी मतगणना 19 राउंडों में होगी।

    सबसे पहले पोस्टल बैलेट से गिनती की शुरुआत सुबह आठ बजे से होगी। इसके बाद 8.30 बजे से ईवीएम मशीनों से गिनती शुरू की जाएगी। वहीं, इस पूरी प्रक्रिया में लगभग पांच सौ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें प्रत्येक टेबल पर चार कर्मचारियों के हिसाब से 60 कर्मचारियों की ड्यूटी मतगणना स्थल के अंदर रहेगी, जबकि सुरक्षाकर्मी सहित अन्य स्टाफ मतगणना हाल के बाहर मोर्चा संभालेंगे।

    19 राउंडों में होने वाली इस मतगणना में शाम पांच से छह बजे तक नतीजे आने की संभावना जताई जा रही है। इससे पूर्व मंगलवार को सभी मतगणना दलों को प्रशिक्षण दिया गया और इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से लेकर अन्य प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

    मतगणना के लिए तैयारी

        500 कर्मचारियों की मतगणना स्थल पर लगाई ड्यूटी।
        15 टेबलों पर वोटों की गिनती की जाएगी।
        14 टेबलों पर ईवीएम से होगी वोटों की गिनती।
        1 टेबल पर पोस्टल बैलेट की गिनती होगी।
        4 कर्मचारी हर मतगणा टेबल पर रहेंगे मौजूद।

    हर राउंड के बाद टेबुलेशन चार्ट पर एजेंटों के हस्ताक्षर : कलेक्टर
    मंगलवार को मतगणना को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा गौरव सिंह ने कहा कि हर राउंड के बाद राजनैतिक अभिकर्ता के टेबुलेशन चार्ट पर अवश्य हस्ताक्षर लें। मतगणना कार्य संवेदनशील है और बहुत ही सावधानीपूर्वक इस कार्य का क्रियान्वित करें।

    संयुक्त निर्वाचन पदाधिकारी पीएस ध्रुव ने कहा कि सभी कर्मचारी बेहतर तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करें। साथ ही मतगणना का कार्य कुशलतापूर्वक किया जाए। प्रशिक्षण की बारिकियों को समझा जाए और उसी के अनुरूप कार्य किया जाए।

    इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, रिटर्निंग आफिसर पुष्पेंद्र शर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Voting
    Admin

    Related Posts

    शंकराचार्य मुद्दे पर सियासी घमासान, अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा

    February 15, 2026

    ईशान किशन का तूफान, पाकिस्तान पस्त; टीम इंडिया ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की

    February 15, 2026

    मुख्यमंत्री, डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल

    February 15, 2026

    इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में मध्यप्रदेश करेगा एआई-सक्षम शासन और डीप-टेक नवाचारों का प्रदर्शन

    February 15, 2026

    AI से बना कंटेंट डालना पड़ेगा भारी! सोशल मीडिया के लिए नए IT नियमों की तैयारी

    February 15, 2026

    मौसम ने बदली चाल: छत्तीसगढ़ में स्थिरता, रायपुर में बढ़ी धूप की तपिश

    February 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    टीम इंडिया का जलवा बरकरार, पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में एंट्री

    February 15, 2026

    शंकराचार्य मुद्दे पर सियासी घमासान, अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा

    February 15, 2026

    रक्षा व तकनीकी गठजोड़ से भारत-जापान संबंध हुए और मजबूत, रिपोर्ट में खुलासा

    February 15, 2026

    ईशान किशन का तूफान, पाकिस्तान पस्त; टीम इंडिया ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की

    February 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.