Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-बिलासपुर में युवा सांसद में देश के ज्वलंत मुद्दों पर हुई चर्चा
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-बिलासपुर में युवा सांसद में देश के ज्वलंत मुद्दों पर हुई चर्चा

    AdminBy AdminNovember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-बिलासपुर में युवा सांसद में देश के ज्वलंत मुद्दों पर हुई चर्चा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर।

    संभाग स्तरीय युवा सांसद प्रतियोगिता 2024- 25 का आयोजन सरस्वती स्कूल कोनी में किया गया. कार्यक्रम में आठ जिलों के 294 प्रतिभागियों ने भाग लिया और देश के कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की. कार्यक्रम के शुभारंभ सत्र में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल और समापन सत्र संभाग आयुक्त महादेव कावरे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ.

    सरस्वती शिशु मंदिर कोनी के लखीराम सभागार में आयोजित युवा सांसद कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांसद की भूमिका निभाई और देश के महत्पूर्ण विषयों पर पक्ष, विपक्ष की भूमिका में चर्चा की. कृषि फसलों का समर्थन मूल्य, एक देश एक चुनाव , महिला सुरक्षा, सायबर क्राइम के साथ तीन तलाक के विषयों पर बेबाकी से प्रश्न किया. पक्ष के प्रतिभागियों द्वारा विपक्ष के प्रश्नों का जवाब दिया गया. प्रतिभागियों ने युवा सांसद कार्यक्रम में देश के ज्वलंत मुद्दो स्वास्थ्य, शिक्षा, विश्व, कृषि, बालिका शिक्षा, सुरक्षा, कानून से संबंधित प्रश्न पूछे और उन पर चर्चा की. कार्यक्रम का उद्देश्य एवं रुपरेखा संयुक्त संचालक सह नोडल अधिकारी भी आर पी आदित्य के द्वारा रेखांकित करते हुए बताया गया कि इस माध्यम से बच्चों की नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर ने शुभारंभ सत्र संसद में में होने वाली गतिविधियों के बारे में प्रतिभागियों को बताया, उन्होंने छात्रों से अपेक्षा की वे अच्छे वक्ता एवं जनप्रतिनिधि के रुप में भविष्य में सामने आएं. संभाग आयुक्त बिलासपुर महादेव कावरे (IAS) समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. उन्होंने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी अभी से लक्ष्य निर्धारित करे ताकि जो वे बनना चाहते हैं उसकी तैयारी अभी से कर सकें. महादेव कावरे ने अपने बारे में बताया कि उनकी यहाँ तक आने में संविधान का महत्वपूर्ण योगदान है साथ ही उन्होंने अपने जीवन अनुभव साझा किये ताकि युवा उससे प्रेरणा ले सकें. उन्होंने अपने संघर्षों और जीवन अनुभव साझा करते हुए बच्चों को जीवन मे आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित किया. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कोरबा, द्वितीय जांजगीर-चांपा व गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. लोकसभा स्पीकर का उत्कृष्ट पुरस्कार रायगढ़ जिला, उत्कृष्ट प्रधानमंत्री मुंगेली, नेता प्रतिपक्ष-सारंगढ़, नेतापक्ष- सक्ती, मार्शल का पुरस्कार (अर्दली) – बिलासपुर जिले को प्राप्त हुआ.

    कार्यक्रम में निर्णायक डॉ. एस.एल. निराला प्राचार्य जीडीसी महाविद्यालय, सतीश दुबे प्राध्यापक, शिवानी सिंह डिप्टी डायरेक्टर पंचायत, आर पी आदित्य, उप संचालक रहे. प्रफुल्ल शर्मा,. गौरीशंकर कटकवार, प्रशांत राय, सहा संचालक,भूपेन्द्र कौशिक सहा संचालक, एस एल खूंटे, जीतेन्द्र बापरे, सरिता शराफ, अर्चना कश्यप, उमेश बावरे, कर्मेश ठावरे, बी. जेम्स अब्राहम का विशेष योगदान रहा. मंच संचालन प्रशांत रॉय और आभार प्रदर्शन भूपेंद्र कौशिक सहायक संचालक के द्वारा किया गया.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Chhattisgarh-Bilaspur Young MP competition
    Admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री बोले, सरकार का उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना

    February 14, 2026

    अंबिकापुर को 5743 रजिस्ट्री से 30 करोड़ से अधिक का मिला राजस्व

    February 14, 2026

    पीड़ितों की सहायता में लापरवाही या शिथिलता अक्षम्य : सीएम योगी

    February 14, 2026

    भोपाल-इंदौर सहित MP के कई शहरों में दिन में बढ़ेगी गर्मी, पचमढ़ी-खजुराहो रात में ठंड का केंद्र

    February 14, 2026

    विशेषज्ञों ने सराहा यूपी बजट: साफ रणनीति और विकास की सकारात्मक सोच

    February 14, 2026

    अलीराजपुर में खौफनाक वारदात मां ने तीन बेटियों को दिया जहर, महिला ने खुद भी पीया जहर|

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री बोले, सरकार का उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना

    February 14, 2026

    सावधान! नित्यानंद चरण दास ने बताए 6 तरह के लोग जिन पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए

    February 14, 2026

    यूपी के मैनपुरी में बड़ी ठगी का मामला, श्रेयस तलपड़े सहित 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

    February 14, 2026

    इंग्लैंड की किस्मत दांव पर, स्कॉटलैंड के खिलाफ आज आखिरी जंग

    February 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.