Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»तिलक वर्मा ने हैदराबाद की ओर से मेघालय के खिलाफ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
    खेल

    तिलक वर्मा ने हैदराबाद की ओर से मेघालय के खिलाफ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

    AdminBy AdminNovember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तिलक वर्मा ने हैदराबाद की ओर से मेघालय के खिलाफ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा टी-20 क्रिकेट में लगातार तीन पारियों में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने राजकोट में मेघालय के खिलाफ हैदराबाद के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 के पहले मैच में 67 गेंदों में 151 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की। 22 वर्षीय तिलक ने दक्षिण अफ्रीका में लगातार दो मैच में सेंचुरी ठोककर इस घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में एंट्री मारी थी।

    नाबाद 107, नाबाद 120 और अब 151 रन
    हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खत्म हुई टी-20 सीरीज में तिलक वर्मा ने भारत के लिए दमदार खेल दिखाया था। सेंचुरियन में खेले गए चार मैच की टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में उन्होंने नाबाद 107 रन बनाए थे। इसके बाद जोहानिसबर्ग में हुए चौथे, आखिरी और निर्णायक मैच में उनके बल्ले से नाबाद 120 रन की पारी निकली थी। अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 151 रन बनाकर आईपीएल से पहले अपने रेड हॉट फॉर्म का संकेत दे दिया।

    तिलक की आखिरी तीन टी-20 पारी

        107*(56) vs साउथ अफ्रीका, 13 नवंबर 2024
        120*(47) vs साउथ अफ्रीका, 15 नवंबर 2024
        151(67) vs मेघालय 23 नवंबर 2024

    तिलक ने एक नहीं कई रिकॉर्ड तोड़े
    हैदराबाद के लिए अपनी इस दमदार पारी के साथ अब तिलक वर्मा टी-20 में 150 से ज्यादा स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय मेंस क्रिकेटर भी बन गए। पहले यह रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर के नाम था, जिन्होंने साल 2019 में 147 रन बनाए थे। महिला क्रिकेट में यह रिकॉर्ड किरण नवगिरे के नाम हैं, जो अब महाराष्ट्र के लिए खेलती हैं। 2022 में किरण नवगिरे ने सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ नगालैंड के लिए खेलते हुए नाबाद 162 रन बनाए थे।

    टूर्नामेंट के इतिहास का पांचवां सबसे बड़ा टोटल
    तिलक ने 18 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से अर्धशतक बनाया और दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 48 गेंदों पर 122 रन जोड़े, जिसके बूते हैदराबाद ने 4 विकेट पर 248 रन का स्कोर खड़ा किया, जो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास में टीम का सर्वोच्च स्कोर भी है। साथ ही साथ हैदराबाद के नाम अब टूर्नामेंट के इतिहास का पांचवां सबसे बड़ा स्कोर भी दर्ज हो चुका है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Tilak Verma top-news
    Admin

    Related Posts

    एमपी के IAS अफसर अवि प्रसाद की तीसरी शादी, कलेक्टर और डिप्टी सेक्रेटरी हैं उनकी दो पत्नियां

    February 16, 2026

    Ahmedabad में कई स्कूलों को धमकी भरा मेल, जांच एजेंसियां सतर्क, अभिभावकों में चिंता

    February 16, 2026

    घमंड टूटा, बहाने खत्म! PAK की हार से भड़के आफरीदी, दामाद शाहीन और बाबर पर उठाए सवाल

    February 16, 2026

    शहरों की बदलेगी तस्वीर: भोपाल-इंदौर मेट्रो समेत शहरी विकास योजनाओं पर खास फोकस

    February 16, 2026

    न्याय की मांग तेज: शिवपुरी केस के विरोध में वकीलों की हड़ताल, सरकार को चेतावनी

    February 16, 2026

    लाखों पेंशनर्स के लिए राहत! पुराने रिटायरमेंट वालों को भी मिलेगा नए नियमों का फायदा

    February 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    असम कांग्रेस में टूट: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने छोड़ी पार्टी

    February 16, 2026

    MP में बजट सत्र शुरू, राज्यपाल के अभिभाषण में मोहन सरकार के विकास पर जोर, जानें बजट में क्या शामिल

    February 16, 2026

    बजट पर आर्थिक विशषज्ञों की राय

    February 16, 2026

    महाशिवरात्रि पर गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में सीएम योगी ने किया देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक

    February 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.