Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»आरडीएसएस के कार्य निर्धारित समय में गुणवत्ता से पूर्ण हों-नीरज मंडलोई
    मध्यप्रदेश

    आरडीएसएस के कार्य निर्धारित समय में गुणवत्ता से पूर्ण हों-नीरज मंडलोई

    AdminBy AdminNovember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आरडीएसएस के कार्य निर्धारित समय में गुणवत्ता से पूर्ण हों-नीरज मंडलोई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल
    अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं विद्युत कंपनियों के अध्यक्ष श्री नीरज मंडलोई ने जबलपुर प्रवास के दौरान एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी, पॉवर जनरेटिंग कंपनी, पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी व पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यों की समीक्षा की। एसीएस श्री मंडलोई ने विद्युत की मांग व आपूर्ति की स्थिति, पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम में क्रियान्वित किए जा रहे कार्यों, ताप विद्युत उत्पादन और अति उच्च्ददाब सब-स्टेशन व पारेषण लाइनों के लोड की जानकारी ले कर आवश्यक निर्देश दिए।

    बैठक में पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री अनय द्विवेदी, पॉवर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मनजीत सिंह व पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी, पूर्व क्षेत्र कंपनी की सीजीएम नीता राठौर, पॉवर मैनेजमेंट कंपनी के सीजीएम राजीव गुप्ता, पॉवर जनरेटिंग कंपनी के सीजीएम दीपक कश्यप सहित विद्युत कंपनियों के वरिष्ठ अभियंता उपस्थित थे। एसीएस ऊर्जा श्री मंडलोई ने बैठक में प्रदेश में विद्युत की मांग व आपूर्ति स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अगले पांच वर्षों में स्थापित होने वाले विद्युत परियोजनाओं और विद्युत उपलब्धता पर  गहन चर्चा की।

    आरडीएसएस कार्यों की हो सतत् मॉनीटरिंग
    एसीएस श्री मंडलोई ने कहा कि आरडीएसएस के अंतर्गत निर्धारित समय में स्मार्ट मीटरों व केपेसिटर बैंक की स्थापना और वितरण हानियों को कम करने का कार्य त्वरित गति से किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आरडीएसएस के कार्यों की गुणवत्ता की सतत् मॉनीटरिंग की जाए।

    ताप विद्युत गृह क्षमता का करें भरपूर उपयोग
    एसीएस श्री मंडलोई ने कहा कि पॉवर जनरेटिंग कंपनी के ताप व जल विद्युत गृह अपनी क्षमता का भरपूर उपयोग करते हुए बिजली उत्पादन करें। उन्होंने कहा कि रबी सीजन में विद्युत गृहों से सतत् व गुणवत्तापूर्ण विद्युत उत्पादन सुनिश्चित किया जाए।

    निर्माणाधीन उत्पादन परियोजना के लिए समय पर तैयार हों पारेषण लाइनें
    एसीएस श्री मंडलोई ने कहा कि पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी गुणवत्तापूर्ण वोल्टेज से निर्बाध बिजली आपूर्ति की गति को बरकरार रखे और प्रदेश में निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओं में उत्पादित होने वाली विद्युत पारेषण के लिए अपने कार्य प्राथमिकता से निर्धारित समय में पूर्ण करे।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    नक्सल संगठन को तगड़ा झटका, देवजी के बाद 124 माओवादी आत्मसमर्पण को तैयार

    March 7, 2026

    क्वींस ऑन द व्हील्स 3.0 को CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

    March 7, 2026

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगरा- मथुरा दौरा आज

    March 7, 2026

    पत्नी से विवाद के बाद आरोपी ने ससुराल पक्ष पर किया हमला, हत्या के प्रयास में जेल भेजा गया

    March 7, 2026

    सीएम योगी ने पूर्व गृह मंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    March 7, 2026

    योगी सरकार की पहल से प्रतिभाशाली युवाओं को मिल रहा सफलता के लिए मजबूत आधार

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    अमित शाह का बड़ा बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे

    March 7, 2026

    बर्मिंघम में लक्ष्य सेन की स्वर्णिम दौड़, वर्ल्ड नंबर 6 को हराकर ऑल इंग्लैंड ओपन के सेमीफाइनल में एंट्री

    March 7, 2026

    नक्सल संगठन को तगड़ा झटका, देवजी के बाद 124 माओवादी आत्मसमर्पण को तैयार

    March 7, 2026

    क्वींस ऑन द व्हील्स 3.0 को CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.