Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»पीकेएल-11: यूपी योद्धाज ने पटना पाइरेट्स से पिछली हार का हिसाब चुकाया
    खेल

    पीकेएल-11: यूपी योद्धाज ने पटना पाइरेट्स से पिछली हार का हिसाब चुकाया

    AdminBy AdminNovember 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीकेएल-11: यूपी योद्धाज ने पटना पाइरेट्स से पिछली हार का हिसाब चुकाया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नोएडा.
    इस सीजन में पहले आपसी मुकाबले में तीन बार के चैंपियन पटना पाइरेट्स ने यूपी योद्धाज को हराया था और अब नोएडा इंडोर स्टेडियम में रविवार को रिवेंज वीक के तहत खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के 74वें मैच में मेजबान यूपी ने पटना को 44-42 से हराकर हिसाब बराबर कर लिया।

    अंतिम रेड तक चले इस मुकाबले में यूपी के लिए स्थानापन्न गगन गौड़ा ने 11 और भवानी राजपूत ने 10 अंक बनाए। देवांक को अंतिम रेड पर लपक यूपी की जीत पक्की करने वाले हितेश ने डिफेंस में 8 अंक बटोरे। पटना के लिए देवांक ने 18 अंक के साथ एक बार फिर समा बांधा और 10 अंक के साथ अयान ने उनका बखूबी साथ दिया।

    दोनों टीमों ने सावधान शुरुआत की औऱ यही कारण था कि चार मिनट बाद स्कोर 4-4 था। इसके बाद पटना को एक और अंक मिला और पिर देवांक ने अपनी पांचवीं सफलता के साथ पटना को 6-4 से आगे कर दिया। फिर डिफेंस ने भरत को लपक लिया। यूपी ने हालांकि इसके बाद लगातार दो अंक लेकर स्कोर 7-7 कर दिया।

    8-8 के स्कोर पर देवांक ने मल्टी प्वाइंट रेड किया। फिर अंकित ने भवानी को लपक फासला 3 का कर दिया। यूपी के लिए सुपर टैकल आन था और आशू ने अयान को लपक स्कोर 10-11 कर दिया। फिर हितेश ने संदीप का शिकार कर स्कोर फिर से बराबर कर दिया। पटना ने हालांकि डू ओर डाई रेड पर केशव को लपक फिर लीड ले ली।

    फिर अयान ने इसी तरह की रेड में दो अंक लेकर न सिर्फ फासला तीन का किया बल्कि यूपी को आलआउट की ओर भी धकेल दिया। फिर इसे अंजाम देते हुए पटना ने 18-13 की लीड ले ली। आलइन के बाद देवांक ने मल्टी प्वाइंट रेड के साथ सुपर-10 पूरा किया। इस बीच यूपी के डिफेंस ने 17वें मिनट में पहली बार देवांक का शिकार किया।

    इसके बाद यूपी ने बेहतर खेल दिखाया और पटना को आलआउट की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया। पटना ने हालांकि 25-21 स्कोर के साथ पाला बदला। यूपी ने हालांकि आलआउट लेते हुए स्कोर 27-28 किया और फिर देवांक को लपक बराबरी कर ली। अयान ने पटना को लीड में बनाए रखा लेकिन गगन ने सुपर रेड के साथ यूपी को 34-32 से आगे कर दिया।

    पटना ने हालांकि शानदार वापसी कर 30 मिनट की समाप्ति तक स्कोर 35-35 कर दिया। ब्रेक के बाद यूपी ने 2 अंक की लीड ली और साथ ही गगन ने भी सुपर-10 पूरा किया। भवानी के सेल्फ आउट होने के बाद देवांक ने मल्टी प्वाइंट लेकर पटना को एक अंक से आगे कर दिया। इस बीच अक्षय को लपक अंकित ने यूपी को सुपर टैकल सिचुएशन में डाल दिया।

    अयान गए औऱ सुपर टैकल कर लिए गए। स्कोर 40-40 हो गया था। पटना ने एक अंक के साथ फिर लीड ली। सवा मिनट बचे थे और अयान डू ओर डाई रेड पर आए। हितेश ने उनका शिकार कर लिया। अब यूपी 42-41 से आगे थे। अब सिर्फ 58 सेकेंड बचे थे। फिर गगन डू ओर डाई रेड पर आए और अंक लेकर लौटे। यूपी अब 43-41 से आगे थे।

    इस बीच देवांक ने सुमित को आउट कर स्कोर 42-43 कर दिया। यूपी के डिफेंस ने हालांकि देवांक को लपक दो अंक की लीड लेकर अपनी जीत पक्की कर ली। इसी के साथ यूपी ने पिछले मैच में मिली हार का हिसाब बराबर कर लिया। पटना को 12 मैचों में पांचवीं हार मिली जबकि यूपी ने इतने ही मैचों में छठी जीत दर्ज की।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    UP Yoddha
    Admin

    Related Posts

    भारतीय बल्लेबाजों का सेमीफाइनल में धमाका, इंग्लैंड के सामने 253 रन का लक्ष्य

    March 5, 2026

    पिंक बॉल की जंग: हरमनप्रीत कौर की टीम लगातार 3 जीत के साथ मजबूत, क्या हीली बदलेंगी आखिरी मुकाबले की कहानी?

    March 5, 2026

    आर्थिक सुधारों से बदली तस्वीर, भारत में नए बिजनेस रजिस्ट्रेशन 27% उछले

    March 5, 2026

    टेनिस सितारे कार्लोस अल्काराज और यानिक सिनर लॉरियस 2026 के बड़े दावेदार

    March 5, 2026

    एकतरफा मुकाबला: श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को रौंदा, नौ विकेट से जीत के साथ सीरीज भी अपने नाम

    March 5, 2026

    सेमीफाइनल का बड़ा मुकाबला: इंग्लैंड ने टॉस जीता, भारत को पहले बैटिंग

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ईरान के साथ संघर्ष: अमेरिका पूरी ताकत लगा रहा, हर हमला रोक पाना संभव नहीं—बड़ा बयान

    March 6, 2026

    फेमस रतलामी सेंव को प्रमोट करने की पहल, उद्योग विभाग कर रहा निर्माताओं का सर्वे

    March 6, 2026

    काशी विश्वनाथ धाम की यात्रा अब आसान, बनारस रोपवे से 15 मिनट में दर्शन संभव

    March 6, 2026

    ब्रेस्ट कैंसर के मामलों में 2050 तक भारी बढ़ोतरी, 3.5 मिलियन केस तक पहुंचने का खतरा

    March 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.