Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»भारतीय गेंदबाजों के आगे ​पर्थ में सरेंडर हुए कंगारू, जायसवाल और विराट के शतक से मिली जीत
    खेल

    भारतीय गेंदबाजों के आगे ​पर्थ में सरेंडर हुए कंगारू, जायसवाल और विराट के शतक से मिली जीत

    AdminBy AdminNovember 25, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारतीय गेंदबाजों के आगे ​पर्थ में सरेंडर हुए कंगारू, जायसवाल और विराट के शतक से मिली जीत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पर्थ

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने जीत लिया है। भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में 295 रन से जीत हासिल की हैं टीम ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

    पर्थ में सोमवार को मैच के चौथे दिन 534 रन चेज कर रही कंगारू टीम 238 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले भारत ने 6 विकेट पर 487 रन पर दूसरी पारी घोषित की थी। टीम इंडिया ने पहली पारी में 150 रन बनाए औरइ सके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर सिमट गई थी।ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट झटके है।

    इस मुकाबले में कप्तान बुमराह ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी. टीम इंड‍िया ने पहली पारी में 150 रन बनाए, लगा मैच में प‍िछड़ गए. पर इसके बाद भारतीय टीम ने कंगारू टीम को 104 रनों पर समेटा.. बुमराह ने पहली पारी में कंगारू  टीम के 5 व‍िकेट लेकर उनकी कमर तोड़ दी, उनको डेब्यूमैन हर्ष‍ित राणा और मोहम्मद स‍िराज का साथ म‍िला. दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और विराट कोहली ने ऐसा काउंटर अटैक किया फ‍िर तो भारत की जीत सुन‍िश्च‍ित हो गई.

    दूसरी पारी भारतीय टीम ने 487/6 के स्कोर पर घोष‍ित की. इस तरह ऑस्ट्रेल‍िया के सामने 534 रनों का टारगेट था, पर वह टारगेट से 295 रन पीछे रह गई. यह भारत की ऑस्ट्रेलि‍याई सरजमीं पर रनों के ल‍िहाज से सबसे बड़ी जीत है. ऑस्ट्रेल‍िया की टीम दूसरी पारी में 238 रनों पर स‍िमट गई.

    खास बात यह है कि पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में यह ऑस्ट्रेल‍ियाई टीम की 5 टेस्ट मैच में पहली हार है. वहीं इस मैदान में उस र‍िकॉर्ड की परंपरा भी कायम रही, ज‍िसके तहत यह कहा जाता है कि जो ऑप्टस में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करता है. वह मैच भी जीतता है.

    इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेल‍िया को उसके घर में 222 रनों से मात दी थी. 1977 में मेलबर्न टेस्ट में तब ऑस्ट्रेलियाई टीम 387 रनों के लक्ष्य के आगे 164 रनों पर ढेर हो गई थी. भारत के स्पिन दिग्गज भगवत चंद्रशेखर (6 विकेट) और बिशन सिंह बेदी (4 विकेट) ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को समेटा था. भारत ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट पर 487 रन बनाकर घोषित कर दी.

    ऑस्ट्रेलिया में भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत

    1. 295 रनों से, पर्थ ऑप्टस स्टेड‍ियम, 2024
    2: 222 रनों से, मेलबर्न, 1977
    3: 137 रनों से, मेलबर्न, 2018
    4: 72 रनों से, वाका, 2008
    5: 59 रनों से, मेलबर्न, 1981

    ऑस्ट्रेल‍िया की टीम ने दूसरी पारी में कर दिया सरेंडर…

    इससे पूर्व ऑस्ट्रेल‍िया की टीम अपनी पहली पारी में 104 तो भारतीय टीम 150 रनों पर स‍िमट गई थी.  भारतीय टीम ने पिछले 2 दौरों पर ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराया है. इस बार हैट्रिक का मौका है. इस 'महासीरीज' में कुल 5 मैच खेले जाने हैं. सीरीज का अगला टेस्ट अब 6 द‍िसंबर से एड‍िलेड में होगा.

    534 रनों का टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत दूसरी पारी में बेहद खराब रही. डेब्यूटेंट नाथन मैकस्वीनी अपना खाता भी नहीं खोल सके और पारी के पहले ही ओवर में बुमराह का शिकार बने. फिर नाइटवाचमैन पैट कमिंस (2) को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन लौटाया. तीसरे दिन का आखिरी विकेट मार्नस लाबुशेन (3) के रूप में गिरा, जो बुमराह का शिकार बने.

    चौथे द‍िन जब खेल ऑस्ट्रेल‍िया ने 12/3 से शुरू किया. इसके बाद मोहम्मद स‍िराज ने उस्मान ख्वाजा (4) को द‍िन के दूसरे ही ओवर में  चलता कर द‍िया. इस तरह ऑस्ट्रेल‍िया को 17 रन के स्कोर पर चौथा झटका लगा. इसके बाद स्टीव स्म‍िथ (17) और ट्रेव‍िस हेड ने 67 रनों की चौथे व‍िकेट के ल‍िए पार्टनरश‍िप की. लेकिन जब यह जोड़ी खतरनाक लग रही थी, तभी स‍िराज ने 79 के स्कोर पर स्म‍िथ को ऋषभ पंत के हाथों को कैच आउट करवा द‍िया.

    आखिरकार ट्रेव‍िस हेड (89) का विकेट गिरा, उन्हें जसप्रीत बुमराह ने विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों लपकवाया. हेड का व‍िकेट 161/6 के स्कोर पर ग‍िरा. इसके कुछ देर बाद ही म‍िचेल मार्श (47) रन पर आउट हुए. इस तरह ऑस्ट्रेल‍िया को सातवां झटका लगा. मार्श नीतीश रेड्डी का टेस्ट क्रिकेट में पहला व‍िकेट बने. 227 के स्कोर म‍िचेल स्टार्क (12) वॉश‍िंगटन सुंदर की फ‍िरकी में फंसकर आउट हुए. जो ऑस्ट्रेल‍िया टीम का आठवां झटका था. इसके बाद नाथन लायन भी इसी ओवर में 0 पर आउट हो गए. एलेक्स कैरी ऑस्ट्रेल‍ियन टीम की ओर से आउट होने वाले वाले आख‍िरी बल्लेबाज रहे. इस तरह भारत की जीत म‍िल गई. दूसरी पारी में भारत की ओर बुमराह, स‍िराज ने 3-3 और वॉश‍िंंगटन सुंदर ने 2 व‍िकेट लिए. वहीं हर्ष‍ित राणा और नीतीश रेड्डी को 1-1 सफलता म‍िली.  

    भारत की दूसरी पारी में जायसवाल-कोहली के शतक

    इस मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेल‍िया की पहली दो पार‍ियों में सभी 10 विकेट तेज गेंदबाजों ने निकाले. पहली पारी में नीतीश कुमार रेड्डी 41 रनों के साथ भारतीय टीम के सबसे बड़े स्कोरर रहे. जबक‍ि जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेल‍िया की ओर से 4 व‍िकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे.

    वहीं ऑस्ट्रेल‍िया टीम की पहली पारी जब 104 रनों पर आउट हुई तो म‍िचेल स्टार्क (26) हाइएस्ट स्कोरर थे. जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में ऑस्ट्रेल‍िया के सबसे ज्यादा 5 व‍िकेट झटके. यहीं से भारत की जीत की इबारत तय हुई, उन्हीं के कारण भारत को 46 रनों की अहम बढ़त म‍िली.

    पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल (161) विराट कोहली (171) ने शानदार शतकीय पारी खेलीं. कोहली के टेस्ट करियर का ये 30वां और इस साल इंटरनेशनल मैचों में पहला शतक रहा. केएल राहुल (77) ने ओपन‍िंग में जायसवाल के साथ 201 रनों की ऐत‍िहास‍िक पार्टनरश‍िप की. इसकी बदौलत भारतीय टीम ने 487/6 बनाकर पारी घोष‍ित की थी. 

     दूसरा मुकाबला 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा।

    पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में सोमवार को मैच के चौथे दिन 534 रन चेज कर रही कंगारू टीम को दूसरी पारी में 238 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले भारत ने 6 विकेट पर 487 रन पर दूसरी पारी घोषित कर दी थी। टीम इंडिया ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर सिमट गई थी।

    पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में यह ऑस्ट्रेलिया की यह पहली हार है। टीम ने इससे पहले 4 मैच खेले थे और सभी जीते थे।

    ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट लिए। ट्रैविस हेड (89) ने अर्धशतक लगाया। बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    ऑस्ट्रेलिया ऑलआउट, हर्षित ने लिया आखिरी विकेट

    ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में 238 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मैच से डेब्यू कर रहे हर्षित राणा ने कंगारू टीम की आखिरी विकेट लेकर भारत को जीत दिलाई। उन्होंने एलेक्स कैरी को बोल्ड कर दिया। उन्होंने 58 गेंदों का सामना कर 36 रन बनाए।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Indian team
    Admin

    Related Posts

    EU-US समझौतों से खुलेगा 60 ट्रिलियन डॉलर का मौका, पीयूष गोयल का बड़ा बयान

    February 15, 2026

    दुनिया की दिग्गज कंपनियों का भारत रुख: Google और Nvidia के CEO की यात्रा के मायने

    February 15, 2026

    रूस-अमेरिका को पीछे छोड़कर भारत को तेल बेचने में सबसे आगे, रोजाना 1.13 मिलियन बैरल क्रूड

    February 15, 2026

    क्या लिव-इन पार्टनर पर दहेज का केस संभव? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा सवाल

    February 15, 2026

    मासूमों की मौतों का रहस्य उजागर, कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर विसरा रिपोर्ट में नया खुलासा

    February 14, 2026

    सरकार का बड़ा फैसला: नया नाम, नया पता—PMO अब ‘सेवा तीर्थ’ से करेगा काम

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ट्रंप की कार्रवाई: ईरान के समीप भेजा गया ऑपरेशन मादुरो में शामिल सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर

    February 15, 2026

    Bitcoin में तेज गिरावट: आधी हुई वैल्यू, एक्सपर्ट्स जता रहे और 55% फिसलने का अंदेशा

    February 15, 2026

    छत्तीसगढ़ में VIP ट्रेड कंपनी पर कार्रवाई, 8 लाख से अधिक की ठगी में चार आरोपी गिरफ्तार

    February 15, 2026

    2050 का खतरा: दुनिया की 25% आबादी को हो सकती है कान की दिक्कत, WHO की चेतावनी

    February 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.