Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»वेंकटेश अय्यर के बाद इंदौर के ही आवेश ख़ान पर हुई पैसों की बरसात, लखनऊ ने 9 करोड़ 75 लाख में खरीदा
    खेल

    वेंकटेश अय्यर के बाद इंदौर के ही आवेश ख़ान पर हुई पैसों की बरसात, लखनऊ ने 9 करोड़ 75 लाख में खरीदा

    AdminBy AdminNovember 25, 2024No Comments9 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वेंकटेश अय्यर के बाद इंदौर के ही आवेश ख़ान पर हुई पैसों की बरसात, लखनऊ ने 9 करोड़ 75 लाख में खरीदा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर

    मध्य प्रदेश के इंदौर के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर इस बार भी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से खेलेंगे। इस खिलाड़ी पर कोलकाता की टीम ने जमकर पैसा लुटाया है। सऊदी अरब में आयोजित IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर ने बोली लगाकर वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ में खरीदा। उनके लिए बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स और कोलकाता नाइट राइडर के बीच जमकर प्राइज वार चला और आखिर में केकेआर ने उन्हें खरीद लिया। अब अय्यर तीसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इंदौर में वेंकटेश के माता-पिता ने बेटे के उपलब्धि पर खुशी जताई है। अब मध्य प्रदेश के इस खिलाड़ी जमकर चर्चा हो रही है।
    रिटेन खिलाड़ी में नहीं थे वेंकटेश अय्यर

    इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2025 के लिए सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, और हर्षित राणा को रिटेन किया था, लेकिन वेंकटेश अय्यर रिटेन खिलाड़ी में नहीं थे। ऑलराउंडर अय्यर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था, इसके बाद नीलामी में अय्यर के लिए केकेआर और आरसीबी के बीच 23.50 करोड़ तक जमकर बोली चलते रही, आखिर में कोलकाता ने 23.75 करोड़ रूपए देकर ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर की केकेआर में वापसी कराई। बता दें कि केकेआर ने 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार खिताब अपने नाम किया था। केकेआर आईपीएल के इतिहास में 4 बार फाइनल में पहुंची, जिसमें वह 3 बार चैंपियन बनी हैं।
    बेटे वेंकटेश की उपलब्धि पर घर में उत्साह

    वेंकटेश अय्यर की इस उपलब्धि पर पिता रामशेखरन अय्यर और मां उषा अय्यर बेहद खुश हैं। इंदौर के तिलक नगर रहने वाले वेंकटेश का परिवार रहता है। पिता रामशेखरन अय्यर एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। मां उषा प्राइवेट हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजी विभाग में कोऑर्डिनेटर हैं। मां ने बताया कि वेंकटेश पढ़ाई में टॉपर होने के साथ ही खेलकूद में भी अव्वल रहे। बेटे को TV देखना काफी पसंद है। रजनीकांत के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने वेंकटेश जब छटवीं क्लास में थे तब इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच में सौरभ गांगुली आउट हो गए थे और मैच में इंडिया की हार हुई थी। हार से वेंकटेश इतने दुखी हुए की उन्हें बुखार आ गया। वेंकटेश सौरभ गांगुली को अपना आदर्श मानते हैं।

    वेंकटेश अय्यर के बाद इंदौर के आवेश ख़ान पर हुई पैसों की बारिश, राजस्थान रॉयल्स ने 9 करोड़ 75 लाख देकर अपनी टीम में किया शामिल।

    सऊदी अरब के जेद्दाह में चल रहे मेगा ऑक्शन में 2 इंडियन क्रिकेटर्स IPL इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ी बन गए हैं। पहले नंबर पर हैं ऋषभ पंत जो अब तक के सबसे महंगे क्रिकेटर हैं। दिल्ली कैपिटल के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा।

    पिछले सीजन में कोलकाता को चैंपियन बनाने वाले कप्तान और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर दूसरे नंबर पर हैं ।पंजाब किंग्स ने श्रेयस को 26.75 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा।

    सबसे चौंकाने वाली डील रही वेंकटेश अय्यर की, कोलकाता और बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स के बीच ने उनके लिए 23.50 करोड़ तक बोली लगी। जिसके बाद कोलकाता ने उन्हें 23.75 करोड़ में खरीदा। पिछले IPL फाइनल में वेंकटेशन ने हैदराबाद के खिलाफ फिफ्टी लगाई थी।

        महिपाल लोमरोर को GT ने 1.70 करोड़ में खरीदा।

        विजय शंकर अब होंगे CSK का हिस्सा, 1.2 करोड़ में खरीदा। पिछले साल वे गुजरात की टीम का हिस्सा थे।

        हरप्रीत ब्रार को फिर पंजाब ने किया अपने साथ शामिल, 1.50 करोड़ में खरीदा

        हरप्रीत ब्रार को फिर पंजाब ने फिर किया अपने साथ शामिल, 1.50 करोड़ में खरीदा। बता दें की हरप्रीत तेज़ गेंदबाज़ हैं और इससे पहले भी वे पंजाब किंग्स का ही हिस्सा थे।

        अब्दुल समद को LSG ने 4.2 करोड़ में खरीदा

        अब्दुल समद को LSG ने 4.2 करोड़ में खरीदा। इससे पहले वे हैदराबाद का हिस्सा थे।

        अफ़ग़ानिस्तान के नूर अहमद को चेन्नई ने खरीदा, 10 करोड़ की लगी बोली

        अफ़ग़ानिस्तान के नूर अहमद को चेन्नई ने 10 करोड़ में खरीद लिया है। बता दें की नूर इससे पहले गुजरात की टीम का हिस्सा थे।

        हसारंगा को राजस्थान ने 5. 25 में खरीदा

        हसारंगा को राजस्थान ने 5. 25 में खरीदा। श्रीलंका के वनिंदू हसारंगा को राजस्थान ने इस बार अपने खेमे में शामिल कर लिया है। राजस्थान ने उन्हें 5. 25 करोड़ में खरीद लिया है। पिछले साल वे SRH का हिस्सा था।

        एडम ज़म्पा को SRH ने 2.40 करोड़ में खरीदा

        एडम ज़म्पा को SRH ने 2.40 करोड़ में खरीदा। एडम ज़म्पा ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ हैं, जिन्हें हैदराबाद ने इस बार 2. 40 में खरीद लिया है। पिछले साल वे राजस्थान की टीम के तरफ़ से खेले थे।

        राहुल चाहर गए हैदराबाद के खेमे में, 3.20 करोड़ में खरीदा

        राहुल चाहर को SRH ने 3.20 करोड़ में खरीद लिया है। पिछले साल वो पंजाब की टीम का हिस्सा थे।

        श्रीलंका के महीश तीक्ष्णा को राजस्थान ने 4.40 करोड़ में खरीदा

        श्रीलंका के महीश तीक्ष्णा को राजस्थान ने 4.40 करोड़ में खरीदा। तीक्ष्णा पिछले सीजन में चेन्नई की तरफ से खेल चुके हैं।

        ट्रेंट बोल्ट को MI ने 12.50 करोड़ में खरीदा

        ट्रेंट बोल्ट को MI ने 12. 50 करोड़ में खरीदा। न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ को मुंबई इंडियंस ने 12.50 देकर अपने साथ शामिल कर लिया है। पिछले साल वे राजस्थान की टीम का हिस्सा थे।

        टी नटराजन को दिल्ली ने 10.75 करोड़ में खरीदा

        टी नटराजन को दिल्ली ने 10.75 करोड़ में खरीदा। नटराजन इससे पहले हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे मगर इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने 10.75 करोड़ में उन्हें खरीद लिया है।

        खलील अहमद अब चेन्नई के खेमे में, 4.8 करोड़ में खरीदा

        खलील अहमद अब चेन्नई के खेमे में जा चुके हैं। खलील को CSK ने 4.8 करोड़ में खरीदकर अपने साथ शामिल कर लिया है। बता दें की खलील एक तेज़ गेंदबाज़ हैं और पिछले साल वो दिल्ली की टीम से खेल चुके हैं।

        जोफ्रा आर्चर को राजस्थान रॉयल्स ने 12. 50 करोड़ में खरीदा

        जोफ्रा आर्चर को राजस्थान रॉयल्स ने 12. 50 करोड़ में खरीदा। बता दें की जोफ्रा पिछले सीजन में भी राजस्थान का ही हिस्सा थे।

        एनरिच नोर्त्जे हुए कोलकाता में शामिल, 6.50 करोड़ में खरीदा

        एनरिच नोर्त्जे हुए कोलकाता में शामिल, 6.50 करोड़ में खरीदा। एनरिच नोर्त्जे को KKR ने 6. 50 करोड़ देकर खरीद लिया है। पिछले साल वे दिल्ली का हिस्सा थे।

        आवेश खान को लखनऊ ने 9. 75 में करोड़ में खरीदा

        आवेश खान को लखनऊ ने 9. 75 में करोड़ में खरीदा। पिछले साल वे राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे।

        प्रसिद्ध कृष्णा को गुजरात ने 9. 50 करोड़ में खरीदा

        प्रसिद्ध कृष्णा को गुजरात ने 9. 50 करोड़ में खरीदा। भारत के तेज़ गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा को इस बार गुजरात टाइटन्स ने 9.50 करोड़ में खरीद लिया है। पिछले साल वे कोलकाता की टीम का हिस्सा थे।

        जॉश हैज़लवुड को RCB ने 12.50 करोड़ में खरीदा

        जॉश हैज़लवुड को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 12. 50 करोड़ में खरीद लिया है। बता दें की जॉश हैज़लवुड ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी हैं, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं।

        जितेश शर्मा को बैंगलोर ने 11 करोड़ में खरीदा

        जितेश शर्मा को बैंगलोर ने 11 करोड़ में खरीद लिया है । पिछले साल वह पंजाब की तरफ़ से खेल चुके हैं।

        ईशान किशन अब हैदराबाद का हिस्सा, 11. 25 करोड़ में खरीदा

        ईशान किशन को SRH ने 11. 25 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। उनके लिए दिल्ली और पंजाब के बीच लंबी जंग चली, लकिन आखिर में हैदराबाद ने सबसे ज़्यादा बोली लगाकर उन्हें खरीद लिया।

        RCB ने फील सॉल्ट को 11 करोड़ में खरीदा

        11 करोड़ में फील सॉल्ट को बैंगलोर ने खरीद लिया है। फील सॉल्ट इंग्लैंड के विकेटकीपर और बल्लेबाज़ हैं।

        इंग्लैंड के घातक बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो रहे Unsold

        बता दें की जॉनी पिछले सीजन में पंजाब टीम का हिस्सा थे, मगर इस बार किसी टीम ने उन पर ख़ास दिलचस्पी नहीं दिखाई।

        क्विंटन डी कॉक को कोलकाता ने 3. 6 करोड़ में खरीदा

        क्विंटन डी कॉक को कोलकाता ने 3.6 करोड़ में खरीदा। पिछले साल वे लखनऊ टीम का हिस्सा थे मगर इस बार उन्हें कोलकाता ने खरीद लिया है।

        मार्कस स्टोइनिस को पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ में खरीदा

        मार्कस स्टोइनिस को पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ में खरीदा। बता दें की पिछले साल मार्कस स्टोइनिस लखनऊ का हिस्सा थे मगर इस बार उन्हें पंजाब ने 11 करोड़ में खरीद लिया है।

        पंजाब किंग्स में हई मैक्सवेल की वापसी

        पंजाब किंग्स में हई मैक्सवेल की वापसी । पंजाब किंग्स ने मैक्सवेल को 4. 2 करोड़ में खरीदा।

        चेन्नई सुपर किंग्स में हुई आश्विन की वापसी

        चेन्नई सुपर किंग्स में हुई आश्विन की वापसी। चेन्नई ने 9.75 करोड़ में खरीदा।

        वेंकटेश अय्यर ने बनाया रिकॉर्ड, आईपीएल के इतिहास में मध्य प्रदेश के सबसे मेहेंगे खिलाड़ी बने

        इंदौर के वेंकटेश अय्यर बने आईपीएल 2025 के तीसरे सबसे महँगे खिलाड़ी, केकेआर ने रिकॉर्ड 23 करोड़ 75 लाख में खरीदा।

        रचिन रविंद्र को चेन्नई ने 4 करोड़ में ख़रीदा

        रचिन रविंद्र को चेन्नई ने 4 करोड़ में ख़रीदा न्यूज़ीलैंड के प्रसिद्ध आल राउंडर रचिन रविंद्र को चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 करोड़ में खरीदा। रचिन के लिए पंजाब और चेन्नई के बीच चली लम्बी लड़ाई। आखिर में चेन्नई ने उन्हें RTM से खरीद लिया। बता दें की पिछले साल भी रचिन रविंद्र चेन्नई से ही खेले थे।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Venkatesh Iyer
    Admin

    Related Posts

    भारतीय बल्लेबाजों का सेमीफाइनल में धमाका, इंग्लैंड के सामने 253 रन का लक्ष्य

    March 5, 2026

    पिंक बॉल की जंग: हरमनप्रीत कौर की टीम लगातार 3 जीत के साथ मजबूत, क्या हीली बदलेंगी आखिरी मुकाबले की कहानी?

    March 5, 2026

    आर्थिक सुधारों से बदली तस्वीर, भारत में नए बिजनेस रजिस्ट्रेशन 27% उछले

    March 5, 2026

    टेनिस सितारे कार्लोस अल्काराज और यानिक सिनर लॉरियस 2026 के बड़े दावेदार

    March 5, 2026

    एकतरफा मुकाबला: श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को रौंदा, नौ विकेट से जीत के साथ सीरीज भी अपने नाम

    March 5, 2026

    सेमीफाइनल का बड़ा मुकाबला: इंग्लैंड ने टॉस जीता, भारत को पहले बैटिंग

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ईरान के साथ संघर्ष: अमेरिका पूरी ताकत लगा रहा, हर हमला रोक पाना संभव नहीं—बड़ा बयान

    March 6, 2026

    फेमस रतलामी सेंव को प्रमोट करने की पहल, उद्योग विभाग कर रहा निर्माताओं का सर्वे

    March 6, 2026

    काशी विश्वनाथ धाम की यात्रा अब आसान, बनारस रोपवे से 15 मिनट में दर्शन संभव

    March 6, 2026

    ब्रेस्ट कैंसर के मामलों में 2050 तक भारी बढ़ोतरी, 3.5 मिलियन केस तक पहुंचने का खतरा

    March 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.