Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»लाइफ स्टाइल»घर पर बनाएं चिली चीज़ वड़ा पाव
    लाइफ स्टाइल

    घर पर बनाएं चिली चीज़ वड़ा पाव

    AdminBy AdminNovember 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    घर पर बनाएं चिली चीज़ वड़ा पाव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई का फेमस स्ट्रीट फूड यानी वड़ा पाव आजकल काफी ट्रेंड में है। जगह-जगह इसके ढेरों आउटलेट्स खुल गए हैं, जो वड़ा पाव को लेकर लोगों की दीवानगी को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। लेकिन इस तपती गर्मी में घर से बाहर निकलना भी कोई आसान काम नहीं है। ऐसे में, आइए आज आपको घर पर ही चिली चीज वड़ा पाव बनाना सिखाते हैं, जो आलू के सिंपल वड़े से काफी स्वादिष्ट होता है। अगर आप भी स्पाइसी या साधारण वड़ा पाव से थोड़ा अलग हटकर खाना चाहते हैं, तो इस आसान रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं।

    सामग्री :

        आलू- 2 मीडियम साइज
        चने का आटा- 1/2 कप
        रिफाइंड ऑयल- 2 बड़े चम्मच
        कढ़ी पत्ता- 6
        सरसों का पाउडर- 3/4 छोटा चम्मच
        धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
        चीनी- 3/4 चम्मच
        नीबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
        प्याज- आधा कप
        लहसुन पाउडर- 1 छोटा चम्मच
        लो फैट मोजेरेला चीज- 1/4 कप कद्दूकस किया हुआ
        नमक- स्वादानुसर
        राई- 1/2 छोटा चम्मच
        लहसुन- 1 छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ
        हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
        लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
        हरी मिर्च- 1/4 कटी हुई
        बेकिंग सोडा- 1 चुटकी
        इमली की चटनी- 1 बड़ा चम्मच
        हरा धनिया- 1 कप कटा
        चीज- आधा कप
        पाव- 4

    विधि :

        चिली चीज वड़ा पाव बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल कर अच्छी तरह से मैश कर लें।
        इसके बाद एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें और फिर इसमें कढ़ी पत्ता, लहसुन, राई, हरी मिर्च और नमक डालकर भून लें।
        अब इसमें मैश किए हुए आलू, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और सरसों का पाउडर डालें।
        इसके बाद ही इसमें बेसन, नींबू का रस और चीनी डालकर अच्छे से मिला लें।
        अब गैस को बंद करके इस मिक्चर को अलग रख दें और फिर मिक्चर जार में हरा धनिया, हरी मिर्च और पका मिश्रण डालें।
        फिर इसे अच्छी तरह से पीसकर अलग रख लें और इसके बाद बाउल में बेसन, हल्दी पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक डालें।
        इसके बाद इसमें जरूरत के मुताबिक पानी डालकर थोड़ा गाढ़ा घोल बना लें।
        इसके बाद आखिर में इसमें तेल की कुछ बूंदें डालकर मिला लें।
        फिर एक कढ़ाई में तेल डालकर गरम कर लें।
        इसके बाद आप आलू का मिक्चर लेकर बेसन के घोल में डुबो लें।
        फिर इन वड़ों को डीप फ्राई करके एक प्लेट में निकाल लें।
        इसके बाद वड़ा पाव बन को स्लाइस करके इमली की चटनी और लहसुन पाउडर डाल दें।
        फिर इसपर हरी मिर्च वड़ा रखकर कद्दूकस किया हुआ पनीर और चीज डाल दें।
        बस तैयार है आपका टेस्टी चिली चीज वड़ा पाव।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    स्वाद और सेहत से भरपूर Mix Veg Raita: मिनटों में तैयार करें ये आसान रेसिपी

    March 5, 2026

    महिलाओं को क्यों चाहिए पुरुषों से ज्यादा नींद? वैज्ञानिक कारण जानकर चौंक जाएंगे

    March 5, 2026

    टेस्टी और क्रीमी पनीर मखनी रेसिपी: चावल हो या पराठा, लंच बन जाएगा खास

    March 5, 2026

    लिवर फेलियर की समय से चेतावनी: एंटीबायोटिक्स पर वैज्ञानिकों की अहम खोज

    March 5, 2026

    बिगिनर्स के लिए स्किन केयर गाइड: महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, सही आदतें हैं ज़रूरी

    March 4, 2026

    खराश से लेकर दर्द तक—गरारे से गले की हर परेशानी का समाधान

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    राशिफल 06 मार्च 2026: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए क्या है खास, किसे मिलेगा फायदा

    March 5, 2026

    यूएई में रह रहे भारतीयों के लिए अहम सूचना, दूतावास ने जारी किए सुरक्षा दिशा-निर्देश

    March 5, 2026

    UPI का खास फीचर हुआ बंद! अब मोबाइल नंबर या UPI ID से पेमेंट नहीं होगी – क्या है नया नियम?

    March 5, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव गहराया: कतर ने रोकी LNG सप्लाई, भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर सवाल

    March 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.