Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»भारत पर्थ में जीत के साथ फिर नंबर वन बना, जानें ऑस्ट्रेलिया को हुआ कितना नुकसान
    खेल

    भारत पर्थ में जीत के साथ फिर नंबर वन बना, जानें ऑस्ट्रेलिया को हुआ कितना नुकसान

    AdminBy AdminNovember 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत पर्थ में जीत के साथ फिर नंबर वन बना, जानें ऑस्ट्रेलिया को हुआ कितना नुकसान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई
    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 295 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पर्थ में मिली इस जीत के बाद टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की फाइनल पॉइंट्स टेबल में तगड़ा फायदा पहुंचा है। वहीं इस मैच में मिली हार के बाद मेजबान ऑस्ट्रेलिया को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
    पहले नंबर पर आया भारत

    ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद टीम इंडिया एक बार फिर से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर आ गई है। इससे पहले टीम इंडिया को घर पर न्यूजीलैंड के हाथों टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। जिसके चलते टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी फाइनल पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर खिसक गई थी। इसके अलावा भारत की हार के बाद ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर आई गई थी, लेकिन अब फिर से कंगारू टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई है।

    टीम इंडिया का जीत प्रतिशत पर्थ टेस्ट के बाद 61.11 फीसदी हो गया है। जिसके चलते टीम इंडिया नंबर-1 के पायदान पर पहुंची है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत 57.59 रह गया है। इसके बाकी टीमें अभी भी अपनी-अपनी जगह बनी हुई है। तीसरे नंबर पर श्रीलंका 55.56 फीसदी, नंबर-4 पर न्यूजीलैंड 54.55 फीसदी जीत प्रतिशत के साथ बनी हुई है। इसके अलावा नंबर-5 पर साउथ अफ्रीका की टीम है।
    भारत ने सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

    पर्थ टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया ने 150 रन बनाए थे। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी महज 104 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 487 रन बनाए थे। दूसरी पारी में भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल ने 161, विराट कोहली ने 100 और केएल राहुल ने 77 रनों की पारी खेली थी। जिसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 238 रन पर ढेर हो गई थी। अब टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।

    पॉजिशन टीम मैच अधिकतम पॉइंट्स पॉइंट्स पर्सेंटाइल
    खेले गए मैच जीत हार
    1 भारत 15 9 5 1 180 110 61.11
    2 ऑस्ट्रेलिया 13 8 4 1 156 90 57.69
    3 श्रीलंका 9 5 4 0 108 60 55.56
    4 न्यूजीलैंड 11 6 5 0 132 72 54.54
    5 साउथ अफ्रीका 8 4 3 1 96 52 54.16
    6 इंग्लैंड 19 9 9 1 228 93 40.79
    7 पाकिस्तान 10 4 6 0 120 40 33.33
    8 बांग्लादेश 10 3 7 0 120 33 27.5
    9 वेस्टइंडीज 9 1 6 0 108 20 18.52

    भारत ने तीन बार खेला है फाइनल

    भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 और 2023 का फाइनल खेला था। उन्हें 2021 में साउथैंप्टन के रोज बाउल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 विकेट से हार मिली। वही बीते साल द ओवल में खेले गए टेस्ट मैच में पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया ने ही भारत को 209 रन से हराया था। भारत की कोशिश है कि अब वह तीसरी बार डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेले और इस बार जीत हासिल करे।

    अगले साल का फाइनल 2025 में इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेला जाएगा। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका फाइनल खेलने के प्रबल दावेदार हैं।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured WTC Points table
    Admin

    Related Posts

    अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक

    March 5, 2026

    नई टेक्नोलॉजी पर साथ आए भारत और फिनलैंड, एआई और 6जी में साझेदारी होगी मजबूत: पीएम मोदी

    March 5, 2026

    भारतीय बल्लेबाजों का सेमीफाइनल में धमाका, इंग्लैंड के सामने 253 रन का लक्ष्य

    March 5, 2026

    ‘प्रगति’–‘विकास’ का अनावरण: Amit Shah बोले– टेक्नोलॉजी से पारदर्शी और तेज होगी जनगणना 2027

    March 5, 2026

    शुजालपुर नगरपालिका परिषद ने जन सेवा और लोक कल्याण के 100 वर्ष पूर्ण किए हैं

    March 5, 2026

    पिंक बॉल की जंग: हरमनप्रीत कौर की टीम लगातार 3 जीत के साथ मजबूत, क्या हीली बदलेंगी आखिरी मुकाबले की कहानी?

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    राशिफल 06 मार्च 2026: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए क्या है खास, किसे मिलेगा फायदा

    March 5, 2026

    यूएई में रह रहे भारतीयों के लिए अहम सूचना, दूतावास ने जारी किए सुरक्षा दिशा-निर्देश

    March 5, 2026

    UPI का खास फीचर हुआ बंद! अब मोबाइल नंबर या UPI ID से पेमेंट नहीं होगी – क्या है नया नियम?

    March 5, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव गहराया: कतर ने रोकी LNG सप्लाई, भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर सवाल

    March 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.