Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»संविधान निर्माण के साथ अलंकरण में भी मध्यप्रदेश के मनीषियों ने दिया अविस्मरणीय योगदान
    मध्यप्रदेश

    संविधान निर्माण के साथ अलंकरण में भी मध्यप्रदेश के मनीषियों ने दिया अविस्मरणीय योगदान

    AdminBy AdminNovember 25, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    संविधान निर्माण के साथ अलंकरण में भी मध्यप्रदेश के मनीषियों ने दिया अविस्मरणीय योगदान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मध्यप्रदेश के चित्रकार के हुनर से सजा है संविधान
    भोपाल

    भारतीय संविधान के निर्माण में मध्यप्रदेश के मनीषियों ने भी अपना अमूल्य और अविस्मरणीय योगदान दिया है। लगभग तीन वर्ष में लिखे गए संविधान को संविधान सभा के 299 सदस्यों ने तैयार किया, इनमें मध्यप्रदेश के भी 19 मनीषी शामिल हैं। संविधान की निर्मात्री समिति के प्रमुख बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मस्थल भी मध्यप्रदेश में इंदौर जिले का महू कस्बा है। इनके साथ ही सर डॉ. हरिसिंह गौर संविधान सभा के सदस्य तो थे ही, उन्होंने निर्माण से पूर्व ही सर्वप्रथम संविधान का प्रारूप प्रस्तुत किया था। उन्होंने संविधान को संवारने के साथ इसमें सम्मिलित करने के लिए हिंदू लॉ की व्याख्या भी की थी।

    अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल ने संविधान सभा के सदस्य के रूप में हिंदी को राजभाषा का दर्जा देने का सुझाव दिया था। संविधान सभा में इसके लिए सशक्त तर्क प्रस्तुत किए थे। उनकी पहल पर अंततः अनुच्छेद-343 में देश की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी को माने जाने का प्रावधान किया गया। मध्यप्रदेश के श्रमिक नेता श्री रतनलाल मालवीय ने भी संविधान सभा में शामिल होकर महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    संविधान के बारे में नागरिकों को जागरूक करने और संविधान के महत्व के प्रसारण के उद्देश्य से देश भर में प्रति वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1949 में भारत का संविधान अपनाया गया था। संविधान तैयार करने में 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन लगे लगे। भारत का संविधान 26 जनवरी 1949 को बनकर तैयार हो गया था। इसे आधिकारिक रूप से 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। पहली बार संविधान दिवस डॉ. गौर की जयंती 26 नवंबर 2015 को मनाया गया। तब से प्रति वर्ष यह दिन संविधान दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

    संविधान के अलंकरण में मध्यप्रदेश के जबलपुर में जन्में कलाविद एवं चित्रकार श्री राममनोहर सिंह ब्योहार ने अपने हुनर का योगदान दिया, उनके इस योगदान के स्मरण के बिना संविधान की चर्चा अधूरी ही रहेगी। उनके ही चित्रों से संविधान के प्रस्तावना पृष्ठ को अलंकृत किया गया है। साथ ही उनके द्वारा बनाए गए लगभग 10 चित्रों को संविधान में अलग-अलग पृष्ठों पर स्थान दिया गया है। इन चित्रों के माध्यम से देश की गौरवगाथा प्रस्तुत की गई है। उनके पहले चित्र में सिंधु घाटी सभ्यता के प्रतीक वृषभ को शामिल किया गया। इसके बाद उन्होंने सिंधु घाटी सभ्यता के गुजरात स्थित लोथल बंदरगाह के साथ सुमेरियन सभ्यता के बंदरगाह बेबीलोन को जोड़ते हुए चित्र बनाए। इसके साथ ही फारस में मिले स्वास्तिक को भी उनके परामर्श पर संविधान में दर्शाया गया, ताकि यह बताया जा सके कि फारस तक भारत की सभ्यता विस्तृत थी। शैव संप्रदाय के नटराज, उड़ीसा के कलिंग साम्राज्य का कोणार्क सूर्य मंदिर, नालंदा विश्वविद्यालय की मुहर, देश के इतिहास में स्वर्णिम युग कहे जाने वाले गुप्तकाल की मुद्राओं के साथ ही भारत की प्राकृतिक संपदा की विविधता को दर्शाते श्री राममनोहर सिंह जी के लैंडस्केप चित्रों से संविधान के अलग-अलग पृष्ठों को सजाया गया था। श्री राममनोहर सिंह ब्योहार ने अपने इस योगदान के बदले में किसी भी प्रकार का पारिश्रमिक लेना स्वीकार नहीं किया था। बल्कि, जब उनसे डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और पं. जवाहर लाल नेहरू ने प्रस्तावना पृष्ठ के अलंकरण के बाद हस्ताक्षर करने का आग्रह किया तो उन्होंने एक स्थान पर प्रतीक स्वरूप सिर्फ "राम" लिख दिया था।

    भारतीय संविधान के 75 वर्ष देश की प्रगति, एकता और न्याय का प्रतीक है। संविधान न केवल अधिकारों के प्रति, बल्कि कर्त्तव्यों के प्रति भी जागरूक बनाता है। इसी के दृष्टिगत रखते हुए इस वर्ष मध्यप्रदेश सरकार "हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान" अभियान चलाकर आमजन में जागरूकता लाने की अहम पहल कर रहा है। संविधान दिवस पर भोपाल में "संविधान दिवस पद यात्रा" निकाली जाएगी। साथ ही रवीन्द्र भवन भोपाल में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की उपस्थिति में संविधान दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक

    March 5, 2026

    पचमढ़ी बनेगा अन्य राज्यों के लिए रोल मॉडल

    March 5, 2026

    यम द्वितीया के अवसर पर चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजा, मंत्री सारंग हुए शामिल

    March 5, 2026

    शुजालपुर नगरपालिका परिषद ने जन सेवा और लोक कल्याण के 100 वर्ष पूर्ण किए हैं

    March 5, 2026

    मध्यप्रदेश में वाहन ट्रांसफर प्रक्रिया सरल, HSRP डेटा नेशनल पोर्टल से जुड़ा

    March 5, 2026

    उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने की निर्माण कार्यों की समीक्षा

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक

    March 5, 2026

    ‘इजरायल के लिए ईरान पर हमला मत करो’—पूर्व सैनिक की अपील पर भड़के अमेरिकी सांसद, की मारपीट

    March 5, 2026

    नई टेक्नोलॉजी पर साथ आए भारत और फिनलैंड, एआई और 6जी में साझेदारी होगी मजबूत: पीएम मोदी

    March 5, 2026

    पचमढ़ी बनेगा अन्य राज्यों के लिए रोल मॉडल

    March 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.