Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधि, पत्रकार, साहित्यकार, सामाजिकजन बड़ी संख्या में जुटे
    छत्तीसगढ़

    वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधि, पत्रकार, साहित्यकार, सामाजिकजन बड़ी संख्या में जुटे

    AdminBy AdminNovember 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधि, पत्रकार, साहित्यकार, सामाजिकजन बड़ी संख्या में जुटे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता की पहचान रहे स्व.गोपाल वोरा की याद में रविवार शाम एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सप्रे शाला हाल में किया गया था। बड़ी संख्या में जुटे जनप्रतिनिधि, पत्रकार, साहित्यकार, सामाजिकजनों ने अपने शब्दों से श्री वोरा को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री वोरा के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनके पत्रकारीय योगदान को सराहा। पत्रकारों ने जहां उन्हे अपना मार्गदर्शक बताया तो जनप्रतिनिधियों ने आदर्श पत्रकार। वोरा के पारिवारिक सदस्य भी उपस्थित रहे।

    श्रद्धांजलि सभा की शुरूआत में पत्रकार डा.अनिल द्विवेदी ने श्री वोरा का जीवन परिचय रखा। रायपुर लोकसभा के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि स्व. वोरा से हमारे परिवार के रिश्ते थे। वे हमेशा मेरा मार्गदर्शन करते रहे, जब भी मैं चुनाव मैदान में होता तो वे मेरा हौसला अफजाई करते हुए कहते थे तुम्हे कोई नहीं हरा सकता। ये उनका आर्शिवाद होता था।  उन्होंने गोपाल वोरा को आदर्श पत्रकार बताया और उन पर पुस्तक प्रकाशित करने का सुझाव दिया ताकि पत्रकारिता की नई पीढ़ी को मार्गदर्शन मिल सके।

    रायपुर दक्षिण से नव निर्वाचित विधायक सुनील सोनी ने अपनी श्रद्धांजलि में कहा कि स्व. गोपाल वोरा और मैं एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। उन्होंने बतौर पत्रकार हमेशा सच के लिए कहा और लिखा भी। वे हमेशा सही मार्गदर्शन करते रहे और मैं उसे आदर के साथ मानता रहा।
    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि स्व. गोपाल वोरा आदर्श निष्ठ और हमेशा सही सवाल करने वाले पत्रकार रहे। मेरा उनसे आदर का संबंध रहा। उन्होंने कभी भी दिल दुखाने वाला सवाल नहीं किया। श्री वोरा की सादगी दूसरों के लिए प्रेरक थी। काफी लंबे समय से हमारा साथ रहा।

    वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार श्री गिरीश पंकज ने स्व. गोपाल वोरा को याद करते हुए कहा कि हमारी पीढ़ी ने उनसे बहुत कुछ सीखा। मैं जब भी कुछ लिखता या प्रकाशित होता तो श्री वोरा मुझे फोन करके मार्गदर्शन करते गलतियां भी बताते थे और असहमति भी जताते थे लेकिन उनकी सलाह हमेशा शिरोधार्य रही। उनसे मुलाकात करते तो कुछ ना कुछ सीखने को मिलता था।

    नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने श्री वोरा के योगदान को याद करते हुए कहा कि मैं उनका बहुत सम्मान करता था, उनसे कुछ न कुछ सीखने को मिलता। कई बार वे फोन करके आदेश देते तो हम उनके सम्मान में मोहल्ले में जुड़े जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से करते थे। इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत,पूर्व विधायक अरुण वोरा, वरिष्ठ पत्रकार कौशल किशोर मिश्र, साहित्यकार डा.रमेन्द्रनाथ मिश्र सहित अनेक नागरिकों ने अपने विचार रखे तथा स्व गोपाल वोरा के पत्रकारीय योगदान को याद किया।कार्यक्रम का संचालन डा.मुकेश शाह ने किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रेस क्लब, भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ तथा श्री रायपुर पुष्टिकर ब्राह्मण समाज ने मिलकर किया था। स्व गोपाल वोरा के सुपुत्र राजेश वोरा और मनीष वोरा पत्रकार ने सबका आभार जताया। इस अवसर पर भजन संध्या भी आयोजित की गईं।

    इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल शर्मा, राजेश दुबे, प्रकाश शर्मा, ब्रजेश चौबे, उमाशंकर व्यास, नरेन्द्र बंगाले, अनिल पवार, कृष्णा गोस्वामी, रूपेश यादव, संजय शेखर, अवधेश मिश्रा, मोहन तिवारी, उचित शर्मा, प्रफुल्ल ठाकुर, वैभव शिव पांडेय, नदीम, गंगेश द्विेदी, पीसी रथ, शिरिष मिश्रा, सुनील जायसवाल के अलावा गणमान्य नागरिक पंकज शर्मा,शानू वोरा, मृत्युंजय दुबे, अविनाश शुक्ला, वीरेन्द्र पांडेय, कन्हैया अग्रवाल, सतीश जैन, संजय पाठक, विनोद वर्मा, गिरीश दुबे, आनंद सिंघानिया, सुरेश मिश्रा, डा. सुरेश शुक्ला, अनुराग मिश्रा, मनोज कंदोई, राघवेन्द्र मिश्रा, हरख मालू, अनुपम वर्मा, कमलेश नथवानी, ओमप्रकाश बरलोटा, आकाश विग सहित काफी संख्या में उपस्थिति रही।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    दूषित पानी मामले में हाईकोर्ट सख्त, निगम को 10 दिन में न्यायिक आयोग को रिकॉर्ड देने के निर्देश

    March 5, 2026

    अधिकार से न्याय तक: महिला दिवस पर MP में खास कार्यक्रमों की तैयारी

    March 5, 2026

    सतपुड़ा, अमरकंटक और सिंगाजी ने 100% से अधिक उपयोगिता दर से स्थापित किया नया मानक

    March 5, 2026

    प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में है पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी अपर मुख्य सचिव खाद्य शमी ने की समीक्षा

    March 5, 2026

    राज्यपाल ने माँ महामाया का दर्शन कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली की कामना की

    March 5, 2026

    स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ईरान का अमेरिका पर तीखा वार: ‘भारत के मेहमान’ पर अटैक की कीमत चुकानी होगी

    March 5, 2026

    दशकों बाद युद्ध में टॉरपीडो की वापसी, दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार चर्चा में

    March 5, 2026

    Shakira India Tour: दिल्ली और मुंबई में कॉन्सर्ट, आगे की सीट के लिए कितने लाख देने होंगे?

    March 5, 2026

    दूषित पानी मामले में हाईकोर्ट सख्त, निगम को 10 दिन में न्यायिक आयोग को रिकॉर्ड देने के निर्देश

    March 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.