Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»कन्नौज में बड़ा सड़क हादसा, डिवाइडर तोड़कर ट्रक में घुसी कार, सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के 2 डॉक्टरों समेत 5 की मौत
    राज्य

    कन्नौज में बड़ा सड़क हादसा, डिवाइडर तोड़कर ट्रक में घुसी कार, सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के 2 डॉक्टरों समेत 5 की मौत

    AdminBy AdminNovember 27, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कन्नौज में बड़ा सड़क हादसा, डिवाइडर तोड़कर ट्रक में घुसी कार, सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के 2 डॉक्टरों समेत 5 की मौत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कन्नौज
     उत्तर प्रदेश के कन्नौज में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के पांच डॉक्टरों की दर्दनाक मौत हो गई है। बुधवार सुबह उतर तड़के 4:00 बजे यह हादसा हुआ। इस भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मिल रही जानकारी के अनुसार, सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टर लखनऊ में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ। कन्नौज के पास जैसे ही उनकी गाड़ी पहुंची, उसकी टक्कर ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही डॉक्टरों की मौत हो गई।

    लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लेने का आदेश दिया है। साथ ही, इस घटना पर कन्नौज पुलिस का बयान सामने आया है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि एक कार लखनऊ से आगरा की तरफ जा रही थी। थाना तिर्वा क्षेत्र के तहत 196 किलोमीटर पर अनियंत्रित होकर दूसरी साइड जा रहे ट्रक से टकरा गई।

    पुलिस ने कहा कि इसमें कुल 6 लोग सवार थे। थाना तिर्वा पुलिस की ओर से तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों की ओर से 5 लोगों को मृत घोषित किया गया। 1 व्यक्ति मेडिकल कॉलेज तिर्वा में इलाजरत है। मृतकों के शव को मॉर्चरी में रखवा दिया गया है। अन्य विधिक कार्यवाही की गई है।

    कन्नौज हादसे में कार की स्थिति देख कांप गए लोग

    कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसे में मृतक डॉक्टरों के नाम सामने आए हैं। भीषण सड़क हादसे में डॉ.अनिरुद्ध वर्मा, डॉ.संतोष कुमार मौर्य, डॉ.जयवीर सिंह, डॉ अरुण कुमार, डॉ.नरदेव की मौत हुई है। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में तैनात डॉक्टरों की मौत की जानकारी मिलते ही दुख पसर गया है।

    तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में हादसा

    आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। इस मामले में सामने आया है कि लखनऊ से सैफई लौटते समय कार की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान आगरा एक्सप्रेसवे पर तिर्वा कोतलवाली क्षेत्र में बेकाबू कार की टक्कर ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

    आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसे में कार के उड़े परखच्चे

    कार और ट्रक की टक्कर में मौके पर ही पांचों डॉक्टरों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पांचों डॉक्टर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में तैनात थे। वे अपने साथी के शादी समारोह में शामिल होने लखनऊ आए थे। शादी समारोह में भाग लेने के बाद वापस लौटते समय यह भीषण हादसा हो गया।

    मौके पर पहुंचे अधिकारी

    तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। दुर्घटना की जांच की गई। मृतकों के शवों को कार से निकाला गया। इसके बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले की जानकारी संस्थान को भी दी गई है। वहीं, दुर्घटना वाली सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कराया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    अलीगढ़ में बारातियों से भरी बस और ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत, 12 घायल, चार की हालत गंभीर

    अलीगढ़ में थाना छर्रा इलाके के छर्रा मंडी रोड पर मंगलवार देर रात बारातियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनाज से लदे ट्रैक्टर से टकरा गई. इस भीषण दुर्घटना में बस के परखचे उड़ गए और 12 लोग घायल हो गए. इनमें चार की हालत गंभीर है, जिन्हें तत्काल जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. बारातियों से भरी यह बस बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद के भामनी गांव से अलीगढ़ के बरला के बमनोई जा रही थी. बताया जा रहा है कि बस का ड्राइवर नशे की हालत में था और उसने तेज रफ्तार के कारण बस से नियंत्रण खो दिया. इसके चलते बस अनाज से लदे ट्रैक्टर से आमने-सामने टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकाला. पुलिस क्षेत्राधिकारी महेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में बस के ड्राइवर सत्यदेव समेत 12 लोग घायल हुए हैं. घायलों को पहले छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. घायल लोगों में सत्यदेव (ड्राइवर), ललित, प्रदीप, जय सिंह, सोहनलाल, चरण सिंह, अर्जुन, और रघुराम शामिल हैं। इनमें सत्यदेव, ललित, प्रदीप और चरण सिंह की हालत गंभीर है. बाकी घायलों का इलाज छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    accident top-news
    Admin

    Related Posts

    अलविदा जुमे को लेकर संभल में कड़ी सुरक्षा: ड्रोन सर्विलांस, मस्जिदों में उमड़ी भीड़

    March 13, 2026

    छत्तीसगढ़ के IPS अमित कुमार को बड़ी उपलब्धि, केंद्र में ADG के लिए इम्पैनलमेंट

    March 13, 2026

    सीएम के सख्त निर्देश: वल्लभ भवन में समय पालन न करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी

    March 13, 2026

    योगी सरकार का सख्त कदम: गो हत्यारों और तस्करों पर कार्रवाई, 35 हजार से अधिक गिरफ्तार

    March 13, 2026

    पुलिस विभाग में ताबड़तोड़ तबादले, नर्मदापुरम में 72 कर्मियों का रोटेशन

    March 13, 2026

    आज लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण, रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    अलविदा जुमे को लेकर संभल में कड़ी सुरक्षा: ड्रोन सर्विलांस, मस्जिदों में उमड़ी भीड़

    March 13, 2026

    छत्तीसगढ़ के IPS अमित कुमार को बड़ी उपलब्धि, केंद्र में ADG के लिए इम्पैनलमेंट

    March 13, 2026

    सीएम के सख्त निर्देश: वल्लभ भवन में समय पालन न करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी

    March 13, 2026

    BKTC का फैसला: बदरीनाथ और केदारनाथ के मंदिरों में केवल हिंदुओं को अनुमति

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.