Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बुमराह फिर बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर, यशस्वी जायसवाल को भी मिला बंपर फायदा
    खेल

    आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बुमराह फिर बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर, यशस्वी जायसवाल को भी मिला बंपर फायदा

    AdminBy AdminNovember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बुमराह फिर बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर, यशस्वी जायसवाल को भी मिला बंपर फायदा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को फायदा मिला है और पर्थ टेस्ट मैच में कुल आठ विकेट चटकाने के बाद वह एक बार फिर से नंबर-1 टेस्ट बॉलर बन गए हैं। वहीं टीम इंडिया के युवा सलामी बैटर यशस्वी जायसवाल को भी पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में 161 रनों की यादगार पारी खेलने का इनाम मिला है। जायसवाल आईसीसी टेस्ट बैटर्स की रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। यशस्वी को दो पायदान का फायदा मिला है और अब वह महज जो रूट से पीछे हैं। विराट कोहली ने भी पर्थ की दूसरी पारी में शतक लगाया था और इसका उन्हें रैंकिंग में भयंकर फायदा मिला है। विराट कोहली 9 पायदान की छलांग लगाकर 13वें नंबर पर आ गए हैं। केएल राहुल को भी पर्थ टेस्ट में पचासा ठोकने का फायदा रैंकिंग में मिला है। राहुल 13 पायदान की छलांग लगाकर 49वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

    वहीं ऋषभ पंत छठे नंबर पर बने हुए हैं और वहीं पहला टेस्ट नहीं खेल पाने वाले शुभमन गिल को रैंकिंग में एक पायदान का नुकसान हुआ है। गिल 17वें नंबर पर फिसल गए हैं। वहीं कप्तान रोहित शर्मा भी पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे, उनको रैंकिंग में कोई नुकसान नहीं उठाना पड़ा है। रोहित 26वें पायदान पर बने हुए हैं।

    गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग की बात करें तो बुमराह एक बार फिर नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं। पर्थ टेस्ट की पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में बुमराह ने तीन विकेट चटकाए थे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। साउथ अफ्रीका के कगीसो रबाडा दूसरे जबकि ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं। भारत के आर अश्विन को रैंकिंग में एक स्थान का फायदा मिला है और वह चौथे नंबर पर आ गए हैं, हालांकि अश्विन पर्थ टेस्ट में नहीं खेले थे। रविंद्र जडेजा एक पायदान खिसकर सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। पर्थ टेस्ट में कुल पांच विकेट चटकाने वाले मोहम्मद सिराज को भी रैंकिंग में तीन स्थान का फायदा मिला है और वह 25वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Jaspreet Bumrah
    Admin

    Related Posts

    राजस्व विभाग को मिला 3502 करोड़ से ज्यादा का बजट, मंत्री टंक राम वर्मा की अनुदान मांगें पारित

    March 13, 2026

    69.25 मीटर की शानदार थ्रो, सुमित अंतिल ने देश के नाम किया गोल्ड

    March 13, 2026

    अफीम खेती पर CM विष्णु ने जारी किया निर्देश, बिजली बिल देरी पर किसानों को राहत

    March 13, 2026

    एमपी में गैस संकट गहरा, होटल-रेस्टॉरेंट में LPG खत्म होने के कगार पर, 8 दिन की वेटिंग

    March 13, 2026

    सीएम के सख्त निर्देश: वल्लभ भवन में समय पालन न करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी

    March 13, 2026

    योगी सरकार का सख्त कदम: गो हत्यारों और तस्करों पर कार्रवाई, 35 हजार से अधिक गिरफ्तार

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    रायपुर में जर्जर पुल के निर्माण की शुरुआत, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से काम शुरू

    March 13, 2026

    छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न: बस्तर में बारिश और तेज हवा की चेतावनी

    March 13, 2026

    भोपाल जल संकट: भू-जल घटने के कारण निजी नलकूपों पर रोक, जिला घोषित जल अभावग्रस्त

    March 13, 2026

    राजस्व विभाग को मिला 3502 करोड़ से ज्यादा का बजट, मंत्री टंक राम वर्मा की अनुदान मांगें पारित

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.