Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»कला के लिये कोई बंधन नहीं होता, उसकी कोई सीमा नहीं होती: भंडारकर
    मनोरंजन

    कला के लिये कोई बंधन नहीं होता, उसकी कोई सीमा नहीं होती: भंडारकर

    AdminBy AdminNovember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कला के लिये कोई बंधन नहीं होता, उसकी कोई सीमा नहीं होती: भंडारकर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पणजी,

    बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार मधुर भंडारकर का कहना है कि कला के लिये कोई बंधन नहीं होता, उसकी कोई सीमा नहीं होती, आप बस इससे जुड़ते हैं। भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 55वें संस्करण के आखिरी संवाददाता सम्मेलन में, सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज ओटीटी पुरस्कार 2024 की जूरी के सदस्यों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में मीडिया से बातचीत की।

    जूरी के अध्यक्ष मधुर भंडारकर ने अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में कहा, “कला के लिये कोई बंधन नहीं होता। इसकी कोई सीमा नहीं होती। और आप बस इससे जुड़ते हैं। यह किसी भी भाषा में हो सकती है और मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छी बात है, जो आज दुनिया भर में हुई है। भावनाओं को समझने के लिये आपको किसी विशिष्ट भाषा के ज्ञान की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इसमें भाषांतर भी होते हैं। इस प्रकार, भावनायें बहुत अच्छी तरह से जुड़ी हुई होती हैं।”

    शीर्ष 10 नामांकनों की सूची में से एक विजेता का चयन करने में आने वाली कठिनाइयों पर प्रकाश डालते हुए, जूरी के सदस्य कृष्णा हेब्बाले ने मजाक में कहा कि कोई घाव भले ही नहीं दिखा, लेकिन उन सभी दावेदारों ने अपने-अपने चयन के पक्ष में कड़ी लड़ाई लड़ी। जूरी के प्रत्येक सदस्य ने विचार-विमर्श के दौरान अपने मंतव्य पेश किये और पूरी ऊर्जा एवं दृढ़ विश्वास के साथ अपनी पसंद के पक्ष में तर्क दिये।

    मनोरंजन उद्योग में महत्वपूर्ण बदलावों को रेखांकित करते हुये, विशेष रूप से ओवर-द-टॉप (ओटीटी) प्लेटफार्मों के उदय की पृष्ठभूमि में आईएफएफआई (2023) के 54वें संस्करण में सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज (ओटीटी) पुरस्कार पेश किया गया था। इस पुरस्कार का उद्देश्य ओटीटी प्लेटफार्मों पर समृद्ध कंटेंट और उसके रचनाकारों को मान्यता प्रदान करना, उन्हें प्रोत्साहित करना तथा सम्मान देना है। इस वर्ष 10 प्रविष्टियां पुरस्कार के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। आज शाम को आईएफएफआई के समापन समारोह में विजेता की घोषणा होने की उम्मीद है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    फिल्मी दुनिया से जेल तक: ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुईं एक्ट्रेस अंजू कृष्णा, ऐसे फंसी पुलिस के जाल में

    February 6, 2026

    निक जोनस का इमोशनल खुलासा: ‘मालती बैंगनी रंग की पैदा हुई थीं, प्रियंका अस्पताल में 12 घंटे रहती थीं

    February 6, 2026

    11:11 के खास मुहूर्त में येशा रूघानी की सगाई, डायरेक्टर मंगेतर का पहली बार सामने आया चेहरा

    February 6, 2026

    ‘एनिमल 2’ में बड़ा ट्विस्ट, हीरो के साथ विलेन बनेगा ये मशहूर स्टार, जानें कब शुरू होगा फिल्म का शूट

    February 5, 2026

    क्या सच में रिलेशन में हैं दिशा पटानी और तलविंदर सिंह सिद्धू? अफवाहों पर पहली बार खुलकर बोले तलविंदर

    February 5, 2026

    सनी लियोनी का मज़ेदार हादसा, पति ने किया समय रहते बचाव

    February 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    7 फरवरी का राशिफल: इन राशियों के लिए ग्रहों की स्थिति से बदल सकती है किस्मत

    February 6, 2026

    संदीपनी विद्यालय घुघरी का मामला अतिथि शिक्षक की ‘अमर्यादित’ टिप्पणी पर हंगामा

    February 6, 2026

    ‘PM मोदी ने यूक्रेन पर परमाणु हमला टाला’, पुतिन को कैसे किया समझाया, जानें राज

    February 6, 2026

    जनकल्याण को बढ़ावा: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हितग्राहियों को सौगातें प्रदान कीं

    February 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.