Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»देवी अहिल्या एयरपोर्टटर्मिनल बिल्डिंग के पास बनेगा मेट्रो का अंडर ग्राउंड पैसेज गेट
    मध्यप्रदेश

    देवी अहिल्या एयरपोर्टटर्मिनल बिल्डिंग के पास बनेगा मेट्रो का अंडर ग्राउंड पैसेज गेट

    AdminBy AdminDecember 1, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    देवी अहिल्या एयरपोर्टटर्मिनल बिल्डिंग के पास बनेगा मेट्रो का अंडर ग्राउंड पैसेज गेट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर
     एमजी रोड पर मॉल के पास से देवी अहिल्या एयरपोर्ट तक अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रैक रूट बनाने के लिए टेंडर जारी हुआ, जिस पर दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक फैसला होगा और फिर आधुनिक मशीनों से फरवरी 2025 तक काम भी शुरू करा दिया जाएगा।

     साढ़े चार साल में काम पूरा करने का लक्ष्य है, लेकिन मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन सिंहस्थ 2028 के पहले एयरपोर्ट पर पहले अंडरग्राउंड स्टेशन का काम पूरा करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।इसके पहले मेट्रो एलिवेटेड कॉरिडोर शुरू हो जाएगा और एयरपोर्ट पर अंडरग्राउंड स्टेशन बनने से बाहरी यात्रियों को यहीं से उज्जैन की यात्रा करने की सुविधा मिल जाएगी।

    मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने जो टेंडर जारी किया है उसमें छह कंपनियों ने रुचि दिखाई है। अंडरग्राउंड ट्रैक के जीएम अजय कुमार की देखरेख में टेक्निकल बिड खोलने के बाद कमेटी टेंडर की जांच कर रही है। एमडी एस. कृष्ण चैतन्य ने दिसंबर तक तीसरे सप्ताह तक ठेका तय करने का टारगेट दिया है, जिसके आधार पर काम चल रहा है।2550 करोड़ की लागत से साढ़े चार साल में 8.6 किलोमीटर का अंडरग्राउंड ट्रैक पूरा करने का लक्ष्य है। जनप्रतिनिधियों ने अंडरग्राउंड ट्रेक के रूट को लेकर आपत्तियां ली थीं, अभी रूट बदलने का फैसला नहीं हुआ, इसलिए पुराने रूट के आधार पर ही टेंडर जारी हुआ है।

    जनवरी 2025 में कमर्शियल रन की तैयारी
    अफसरों के मुताबिक, फरवरी 2025 तक काम शुरू करा दिया जाएगा। सिंहस्थ 28 तक पूरा ट्रैक नहीं बन पाएगा, लेकिन एयरपोर्ट का अंडरग्राउंड स्टेशन पूरा कर दिया जाएगा। अभी यहां एलिवेटेड कॉरिडोर का काम अंतिम दौर में है। गांधीनगर से 5.8 किलोमीटर तक के हिस्से में जनवरी 2025 में कमर्शियल रन शुरू करने की तैयारी है। जून 2025 तक रेडिसन चौराहे तक मेट्रो शुरू हो जाएगी। इधर, मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ 2028 के पहले इंदौर से उज्जैन तक मेट्रो चलाने की घोषणा की है।

    इंदौर से उज्जैन मेट्रो: 11 हजार करोड़ लागत
    करीब 11 हजार करोड़ में इंदौर से उज्जैन के बीच मेट्रो की डीपीआर अगले महीने बन जाएगी। अफसरों का मानना है कि अन्य ट्रैक सिंहस्थ 2028 तक बन जाएंगे, लेकिन अंडरग्राउंड ट्रैक का काम जारी रहेगा। टेंडर तय होते हैं तो एयरपोर्ट से अंडरग्राउंड ट्रैक का काम शुरू करेंगे ताकि, यहां सिंहस्थ के पहले काम खत्म हो जाए। सुपर कॉरिडोर-एमआर-10 का ट्रैक पहले से ही तैयार रहेगा।

    सिक्स लेन सड़क निर्माण में मेट्रो रूट का ध्यान
    इंदौर से उज्जैन के बीच डीपीआर अगले महीने बन जाएगी, करीब 11 हजार करोड़ का खर्च वर्तमान समय के हिसाब से अनुमानित है। अभी रोड एमपी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने इंदौर-उज्जैन रोड सिएस लेन का काम शुरू कर दिया है।
    मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एमपीआरडीसी के साथ बैठक कर प्रस्तावित मेट्रो रूट बता दिया है। दोनों एजेंसी मेट्रो रूट को ध्यान में रखकर सड़क का काम कर रही है ताकि आगे कोई दिक्कत न आए।

    6 किलोमीटर हिस्से में जनवरी से कमर्शियल रन का दावा

    मेट्रो का पहला चरण साढ़े 32 किलोमीटर का है। गांधी नगर, सुपर कॉरिडोर, एमआर-10 होते हुए विजय नगर, रेडिसन से रोबोट चौराहा, बंगाली चौराहा, पलासिया, एमजी रोड होते हुए एयरपोर्ट तक बनना है। इसमें से 17.5 किमी के हिस्से पर मेट्रो का एलिवेटेड कॉरिडोर का काम चल रहा है।

    रोबोट चौराहा से आगे पलासिया तक एलिवेटेड और अंडरग्राउंड को लेकर पेंच है। इसीलिए मेट्रो कॉरपोरेशन एयरपोर्ट से पलासिया तक काम जल्द शुरू करने जा रहा है। अभी गांधी नगर से रोबोट चौराहा तक एलिवेटेड कॉरिडोर का काम तेज गति से चल रहा है। जनवरी 2025 में सुपर कॉरिडोर पर गांधी नगर से टीसीएस चौराहा तक 6 किलोमीटर में मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू होगा। मेट्रो कोच का सेफ्टी ट्रायल भी हो चुका है।

    6 कंपनियां आगे आईं, इनमें तुर्की की कंपनी भी शामिल

    एयरपोर्ट से पलासिया तक अंडरग्राउंड ट्रैक के लिए 6 कंपनियां आगे आई हैं। इनमें तुर्की की कंस्ट्रक्शन कंपनी भी शामिल है। एफकन इन्फ्रा लिमिटेड, जे कुमार इंद्र प्रोजेक्ट लिमिटेड, एचसीसी लिमिटेड, गुलेरमॉक, वे ताहट एएस, एलएंडटी और आईटीडी ने काम करने में रुचि दिखाई है।

     

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    under ground airport metro station
    Admin

    Related Posts

    हनुमान तालाब अखड़ार में 19 वर्षीय युवक का शव मिला,2 मार्च से लापता था युवक

    March 6, 2026

    राज्यसभा जाने से नीतीश कुमार की भूमिका यूपी में कैसे बदल सकती है, 2027 चुनाव के लिए तैयार?

    March 6, 2026

    इंदौर की रंगपंचमी गेर में रंगों का धमाल, टिकट से होगा छतों पर रंगों का नजारा, जानें कब निकलेगी

    March 6, 2026

    48 सड़क परियोजनाओं में देरी, वन विभाग से मंजूरी मिलने में 117 से 1838 दिन तक का समय लगा

    March 6, 2026

    MP की राजधानी के बाहर पहली बार एलिवेटेड रोड, ग्वालियर में 13.85 KM लंबी सड़क पर 293 पिलर और 14 लूप का निर्माण

    March 6, 2026

    महिला डॉक्टर की मौत पर एनएचआरसी ने एम्स से 15 दिन में रिपोर्ट मांगी, सख्त कार्रवाई का आदेश

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    हनुमान तालाब अखड़ार में 19 वर्षीय युवक का शव मिला,2 मार्च से लापता था युवक

    March 6, 2026

    राज्यसभा जाने से नीतीश कुमार की भूमिका यूपी में कैसे बदल सकती है, 2027 चुनाव के लिए तैयार?

    March 6, 2026

    आतंकवाद की नई चाल: पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा ने महिलाओं को बनाया हिस्सा

    March 6, 2026

    इंदौर की रंगपंचमी गेर में रंगों का धमाल, टिकट से होगा छतों पर रंगों का नजारा, जानें कब निकलेगी

    March 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.