Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मरीज को यूपी ले जा रही एंबुलेंस सिवनी में दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन की मौत
    मध्यप्रदेश

    मरीज को यूपी ले जा रही एंबुलेंस सिवनी में दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन की मौत

    AdminBy AdminDecember 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मरीज को यूपी ले जा रही एंबुलेंस सिवनी में दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन की मौत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सिवनी।

    लखनादौन-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 34 में सिवनी जिले के धूमा थाना अंतर्गत भीषण सड़क दुर्घटना में रविवार सुबह तीन लोगों की मौत हो गई है। छह घायलों को बेहतर उपचार के लिए लखनादौन सिविल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज जबलपुर भेजा जा रहा है। नेशनल हाईवे में धारपाठा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ एंबुलेंस वाहन आंध्रप्रदेश से मरीज को लेकर परिवार सदस्य उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रहे थे।

    एक दिसंबर की सुबह लगभग 7:30 बजे एंबुलेंस वाहन अनियंत्रित हो गया और हाईवे में पैदल चल रहे धारपाठा गांव एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस घटना के बाद अनियंत्रित एंबुलेंस वाहन सड़क किनारे खंभे से टकराकर नीचे मैदानी क्षेत्र में जा पलटा। इस भीषण सड़क दुर्घटना में एंबुलेंस में सवार एक महिला व बच्चे सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई है।

    कुछ घायलों की हालत गंभीर
    दुर्घटना में घायल छह व्यक्तियों को हाईवे पेट्रोलिंग दल और पुलिस बल की मदद से उपचार के लिए धूमा और लखनादौन अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    यूपी के गोरखपुर जा रही थी एंबुलेंस
    लखनादौन एसडीओपी अपूर्व भलावी ने नईदुनिया को बताया कि एंबुलेंस में स्वर शाह का परिवार बिहार के पश्चिम चंपारण जिले का निवासी बताया जा रहा है। घायल एक सदस्य का उपचार कराने आंध्रप्रदेश के कर्नूल जिले से शाह परिवार एंबुलेंस से उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जा रहा था।

    मरीज सहित आठ लोग सवार थे
    एंबुलेंस में ड्राइवर व मरीज सहित आठ व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि सुबह ड्राइवर को झपकी लगने या धुंध के कारण नेशनल हाइवे यह भीषण सड़क हादसा हुआ है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Ambulance crashes Featured Seoni
    Admin

    Related Posts

    एमपी में कांग्रेस की नई रणनीति, मिशन 2028 के तहत इंफ्लूएंसर्स बनाएंगे माहौल

    March 1, 2026

    एक घंटे में रोपे 2,51,446 पौधे, चीन के आठ साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

    March 1, 2026

    रंजिश ने लिया हिंसक रूप, बदमाशों का उत्पात—एक आरोपी गिरफ्तार

    March 1, 2026

    आज 444 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द, हवाई क्षेत्र बंद होने से देशभर में यात्री परेशान

    March 1, 2026

    कूनो बना वाइल्डलाइफ हॉटस्पॉट: 53 घड़ियाल छोड़े गए, पर्यटन को मिलेगा बूस्ट

    March 1, 2026

    तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास से सतत समन्वय, 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी, श्रमिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश

    March 1, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    एमपी में कांग्रेस की नई रणनीति, मिशन 2028 के तहत इंफ्लूएंसर्स बनाएंगे माहौल

    March 1, 2026

    गेंदबाजों की हुई जमकर पिटाई, कैरेबियाई टीम ने ठोके 196 रन

    March 1, 2026

    एक घंटे में रोपे 2,51,446 पौधे, चीन के आठ साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

    March 1, 2026

    अलविदा मुकाबले में एलिसा हीली का शानदार शतक, स्टेडियम गूंजा; मिचेल स्टार्क की प्रतिक्रिया ने जीता दिल

    March 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.