Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»‘फिक्की इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2024’ में शीतल देवी, अनमोल खर्ब, आयुष म्हात्रे चमके
    खेल

    ‘फिक्की इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2024’ में शीतल देवी, अनमोल खर्ब, आयुष म्हात्रे चमके

    AdminBy AdminDecember 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘फिक्की इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2024’ में शीतल देवी, अनमोल खर्ब, आयुष म्हात्रे चमके
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली.
    पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता शीतल देवी को ‘फिक्की इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2024’ को साल का सर्वश्रेष्ठ पैरा खिलाड़ी जबकि घरेलू क्रिकेट में तेजी से उभरते आयुष म्हात्रे और युवा बैडमिंटन खिलाड़ी अनमोल खरब को साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।
    फिक्की मुख्यालय में शनिवार को यहां आयोजित समारोह में कई श्रेणियों में भारतीय खेलों में उत्कृष्टता का जश्न मनाया गया।

    भारतीय खो-खो महासंघ (केकेएफआई) को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएफएस) नामित किया गया जबकि रग्बी इंडिया को सर्वश्रेष्ठ विकासात्मक कार्य का एनएसएफ पुरस्कार मिला। खो खो महासंघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने इस पुरस्कार को लेने के बाद कहा, ‘‘यह पुरस्कार प्राचीन भारतीय खेल के विकास और प्रोत्साहन के लिए खो खो महासंघ द्वारा किये गए सराहनीय कार्यों की पहचान है।’’

    पूर्व भारतीय महिला बास्केटबॉल कप्तान रसप्रीत सिद्धू को खेलों में लंबे समय तक योगदान देने का व्यक्तिगत पुरस्कार मिला, जबकि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अध्यक्ष डॉ. आदिल सुमारिवाला को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार मिला। तमिलनाडु को सर्वश्रेष्ठ खेल प्रोत्साहन राज्य चुना गया, जबकि बिहार ने उभरते हुए खेल प्रोत्साहन राज्य का पुरस्कार जीता।

    प्रो कबड्डी लीग में 10 वें सत्र  के चैंपियन पुणेरी पल्टन को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खेल फ्रेंचाइजी नामित किया गया तथा ‘इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट’ ने सर्वश्रेष्ठ ‘हाई परफोरमेंस’ खेल केंद्र का पुरस्कार जीता। कॉर्पोरेट क्षेत्र में इंडियन ऑयल को सर्वश्रेष्ठ कॉर्पोरेट खेल विकास प्रोत्साहन (सार्वजनिक) का पुरस्कार दिया गया, जबकि जीएमआर स्पोर्ट्स को निजी क्षेत्र में यही सम्मान प्राप्त हुआ।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Anmol Kharb Ayush Mhatre Sheetal Devi
    Admin

    Related Posts

    भारतीय बल्लेबाजों का सेमीफाइनल में धमाका, इंग्लैंड के सामने 253 रन का लक्ष्य

    March 5, 2026

    पिंक बॉल की जंग: हरमनप्रीत कौर की टीम लगातार 3 जीत के साथ मजबूत, क्या हीली बदलेंगी आखिरी मुकाबले की कहानी?

    March 5, 2026

    आर्थिक सुधारों से बदली तस्वीर, भारत में नए बिजनेस रजिस्ट्रेशन 27% उछले

    March 5, 2026

    टेनिस सितारे कार्लोस अल्काराज और यानिक सिनर लॉरियस 2026 के बड़े दावेदार

    March 5, 2026

    एकतरफा मुकाबला: श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को रौंदा, नौ विकेट से जीत के साथ सीरीज भी अपने नाम

    March 5, 2026

    सेमीफाइनल का बड़ा मुकाबला: इंग्लैंड ने टॉस जीता, भारत को पहले बैटिंग

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    राशिफल 06 मार्च 2026: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए क्या है खास, किसे मिलेगा फायदा

    March 5, 2026

    यूएई में रह रहे भारतीयों के लिए अहम सूचना, दूतावास ने जारी किए सुरक्षा दिशा-निर्देश

    March 5, 2026

    UPI का खास फीचर हुआ बंद! अब मोबाइल नंबर या UPI ID से पेमेंट नहीं होगी – क्या है नया नियम?

    March 5, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव गहराया: कतर ने रोकी LNG सप्लाई, भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर सवाल

    March 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.