Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»सीएम चयन को लेकर महायुति में कोई खींचतान नहीं, सबकुछ तय है जल्द ही फैसला कर लिया जाएगा: बृजभूषण
    व्यापार

    सीएम चयन को लेकर महायुति में कोई खींचतान नहीं, सबकुछ तय है जल्द ही फैसला कर लिया जाएगा: बृजभूषण

    AdminBy AdminDecember 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीएम चयन को लेकर महायुति में कोई खींचतान नहीं, सबकुछ तय है जल्द ही फैसला कर लिया जाएगा: बृजभूषण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गोंडा
    महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री को लेकर जारी सस्पेंस के बीच भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सीएम चयन को लेकर महायुति में कोई खींचतान नहीं है। सबकुछ तय है और मुझे उम्मीद है कि जल्द ही फैसला कर लिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी और हमारे जो सहयोगी दल हैं, उनसे बातचीत जारी है, ऐसे में जल्द तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। डबल इंजन की सरकार महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करेगी। हम एकजुटता के साथ आगे बढ़ेंगे।

    वहीं विभागों के बंटवारे के विवाद को लेकर कहा कि हो सकता है कि मंत्रालय का विवाद हो लेकिन भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व इतना सक्षम है कि इस विवाद को निपटा लेगा। अरविंद केजरीवाल की पैदल यात्रा पर किसी व्यक्ति द्वारा तरल पदार्थ फेंकने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह खुद इसे करवाते हैं, क्योंकि दिल्ली की जनता उनसे नाराज है। ऐसे ड्रामा वह करते रहते हैं और आरोप भाजपा पर लगाते रहते हैं। जनता आम आदमी पार्टी को जान चुकी है। जन समस्याओं से उनका कोई लेना देना नहीं है। केवल आरोप लगाना इनकी ओछी राजनीति का हिस्सा बन चुका है।

    उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली को देखना है तो दिल्ली के नालों की गंदगी को देखिए। केजरीवाल ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया, युमना को बर्बाद कर दिया। सीलमपुर का नाला हमने देखा है, जहां इतनी गंदगी है कि कल्पना नहीं की जा सकती। वहां कोई खड़ा नहीं हो सकता, यह दिल्ली की दुर्दशा है।

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि ये मामला न्यायपालिका के हाथ में है। न्यायपालिका वही काम करेगी, जो यहां का कानून कहेगा। अगर यहां का कानून कहता है कि आप ब्रिटिश या पाकिस्तान के नागरिक हैं और भारत के भी नागरिक रहे तो हमें लगता है ऐसी व्यवस्था देश की नहीं है। आपको बता दें कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता को लेकर दायर एक याचिका पर 19 दिसंबर तक निर्णय लेने को कहा है।

    न्यायमूर्ति अत्ताउ रहमान मसूदी और न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की पीठ ने एस विग्नेश शिशिर द्वारा दायर याचिका पर यह अंतरिम आदेश पारित किया, जिन्होंने गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाए थे और इस मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग की थी। दावा किया गया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पास यूनाइटेड किंगडम (यूके) की नागरिकता है। मामले की अगली सुनवाई 19 दिसंबर को होगी।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Brij Bhushan Sharan
    Admin

    Related Posts

    नई इलेक्ट्रिक हैचबैक से विदेशी कंपनी का धमाका, फीचर्स में होंगे शानदार बदलाव, पंच और टियागो ईवी की टेंशन बढ़ेगी

    March 4, 2026

    सपा की रणनीति: 15 मार्च को सभी जिलों में कांशीराम जयंती मनाकर दलित वोटों को साधेगी पार्टी

    March 4, 2026

    यूपी चुनाव 2027 की जंग शुरू, BJP vs सपा—किसका प्लान पड़ेगा भारी?

    March 4, 2026

    राज्यसभा चुनाव की तैयारी तेज: महाराष्ट्र में 7 सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूल

    March 4, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, भारी तेजी के बाद थमा कच्चे तेल का रुख

    March 3, 2026

    राज्यसभा रेस में नितिन नवीन, बंगाल पर फोकस बढ़ा; BJP ने जारी की 8 कैंडिडेट की लिस्ट

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    IND vs ENG: रोहित-विराट से लेकर बुमराह तक, ये 5 खिलाड़ी इंग्लैंड पर पड़ सकते हैं भारी

    March 4, 2026

    मध्य प्रदेश में 5वीं-8वीं की कॉपी जांच 5 मार्च से, परिणाम की तारीख भी तय

    March 4, 2026

    होली के बाद बड़ी सौगात: Modern Coach Factory (Raebareli) में तैयार 16 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल तेज

    March 4, 2026

    Hanuman Chalisa Rules: गलत समय पर पाठ करने से हो सकता है नुकसान, जानें सही समय

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.