Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»हरियाणा में 44 आईएएस अधिकारियों के तबादले
    देश

    हरियाणा में 44 आईएएस अधिकारियों के तबादले

    AdminBy AdminDecember 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हरियाणा में 44 आईएएस अधिकारियों के तबादले
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चंडीगढ़।

    हरियाणा में रविवार देर रात बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। इस दौरान 44 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए है। हरियाणा में नई सरकार के गठन के बाद पहली बार बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश सरकार ने 44 आईएएस अधिकारियों के तबादलों का आदेश दिया है।

    अगर कुछ महत्वपूर्ण आईएएस अधिकारियों के तबादले की बात करें तो, आईएएस अनुराग रस्तोगी को सबसे अहम वित्त आयुक्त राजस्व (एफसीआर), वित्त विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस सुमिता मिश्रा को गृह सचिव नियुक्त किया गया है। गृह मंत्रालय खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास है। वहीं, आईएएस सुधीर राजपाल को स्वास्थ्य एवं एविएशन विभाग के साथ चिकित्सा शिक्षा अनुसंधान और आयुष विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस अफसर अशोक खेमका को अनिल विज के महकमे की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें परिवहन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। आईएएस अधिकारी डी सुरेश को हरियाणा भवन नई दिल्ली का रेजिडेंट कमिश्नर और उद्योग विभाग एवं वाणिज्य विभाग का प्रधान सचिव बनाया है। आईएएस अधिकारी श्यामल मिश्र को हरियाणा व्यापार मेला प्राधिकरण, नई दिल्ली का मुख्य प्रशासक, फरीदाबाद व गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और नागरिक उड्डयन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। हरियाणा सरकार ने सौजी रजनी कान्थन को परिवहन आयुक्त, फूलचंद मीना को अंबाला डिवीजन का कमिश्नर, ए श्री निवास को हिसार डिवीजन का आयुक्त और दक्षिण हरियाणा बिजली निगम का एमडी नियुक्त किया है। आनंद मोहन शरण को पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के साथ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस अधिकारी विनीत गर्ग को उच्चतर शिक्षा विभाग के साथ हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आईएएस अधिकारी अमित कुमार अग्रवाल को विकास एवं पंचायत विभाग, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग और विदेश विभाग का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया है। आईएएस अधिकारी राजीव रंजन को मत्स्य व श्रम विभाग का प्रधान सचिव लगाया गया है। विजय सिंह दहिया को मुद्रण विभाग और पशुपालन विभाग का आयुक्त एवं सचिव और अमनीत पी कुमार को महिला एवं बाल विकास विभाग और अभिलेखागार विभाग में आयुक्त एवं सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस अधिकारी मोहम्मद साइन को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का आयुक्त एवं सचिव और संजय जून को अतिरिक्त जिम्मेदारी देते हुए मौजूदा नियुक्तियों के साथ फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड का मुख्य कार्यकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, हरियाणा सीएमओ की हिस्सा रहीं आशिमा बराड़ को सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय, आबकारी एवं कराधान आयुक्त और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम का एमडी नियुक्त किया गया है। आईएएस अधिकारी संजीव वर्मा को खेल, आयुष और विदेश सहयोग विभाग का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    44 IAS officers transferred Haryana
    Admin

    Related Posts

    रक्षा व तकनीकी गठजोड़ से भारत-जापान संबंध हुए और मजबूत, रिपोर्ट में खुलासा

    February 15, 2026

    रक्षा सहयोग मजबूत: मोदी-मैक्रों की मौजूदगी में हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन का उद्घाटन आज

    February 15, 2026

    पश्चिम बंगाल के टॉलीगंज में हाई-प्रोफाइल बिल्डिंग में आग, सेलेब्रिटीज़ को घर छोड़ना पड़ा

    February 15, 2026

    इश्क का कड़वा अंजाम: दवा से जुड़ी मोहब्बत, दारू बनी मौत की वजह

    February 15, 2026

    लंबे समय तक सहमति से संबंध के बाद शादी से मुकरना अपराध नहीं: हाई कोर्ट

    February 15, 2026

    बड़ा ऐलान: महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर तय हुई केदार धाम कपाट खुलने की तारीख

    February 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    टीम इंडिया का जलवा बरकरार, पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में एंट्री

    February 15, 2026

    शंकराचार्य मुद्दे पर सियासी घमासान, अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा

    February 15, 2026

    रक्षा व तकनीकी गठजोड़ से भारत-जापान संबंध हुए और मजबूत, रिपोर्ट में खुलासा

    February 15, 2026

    ईशान किशन का तूफान, पाकिस्तान पस्त; टीम इंडिया ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की

    February 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.