Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»मध्य प्रदेश-ग्‍वालियर में अब तानसेन थीम पर शादियों में संगीतज्ञ कर रहे मनोरंजन
    देश

    मध्य प्रदेश-ग्‍वालियर में अब तानसेन थीम पर शादियों में संगीतज्ञ कर रहे मनोरंजन

    AdminBy AdminDecember 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मध्य प्रदेश-ग्‍वालियर में अब तानसेन थीम पर शादियों में संगीतज्ञ कर रहे मनोरंजन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ग्वालियर।

    शादी जीवन का वह खुशनुमा पल है, जिसे हर एक यादगार बनाना चाहता है। वह कुछ न कुछ अलग कर सुर्खियां बटोरना चाहता है। इन दिनों हर एक की जुबान पर तानसेन समारोह ही सुनाई दे रहा है। यही कारण है कि वेडिंग प्लानर भी अपने आइडिया में तानसेन थीम लेकर आए हैं, जिन्हें शहरवासी पसंद कर रहे हैं।

    इस थीम के लिए बाहर से संगीतज्ञों को बुलाया जाता है, जो पहर के हिसाब से अपने वाद्य वृंद से राग बजाते हैं। वहीं गायन भी होता है। शहर में ऐसी कुछ शादियां हो चुकी हैं, तो वहीं कुछ आगामी तिथियों में निर्धारित हैं। 15 कलाकारों ने वाद्य वृंद बजाकर बांधा समां: झांसी डबरा हाइवे स्थित इम्पीरियल गोल्फ रेसार्ट में दंडोतिया फैमिली की शादी में जयपुर से संगीतज्ञ बुलाए गए। इनके लिए तकरीबन 40 फीट ऊंचा मंच बनाया गया, जिसमें 15 झरोखे बनाए गए। इन सभी झरोखों में संगीतज्ञ बैठे और उन्होंने पहर के हिसाब से राग बजाया। इस अवसर पर हारमोनियम, तानपुरा, तबले के साथ कलाकार बैठे और बरात में आए मेहमानों का धुन बजाकर स्वागत किया। शिक्षाविद हर्ष दंडोतिया ने बताया कि भतीजे रोहित की शादी के लिए हमने जयपुर से संगीत कलाकार बुलाए थे, जिन्होंने शादी में अलग ही समां बांधा। गायन और वादन से मेहमान हुए एंटरटेन: शिवपुरी लिंक रोड स्थित एंजाय रेसार्ट में इसी माह तोमर परिवार ने दिल्ली से संगीतकारों को बुलाया। यहां एक तरफ राक बैंड तो दूसरी तरफ लाइट म्यूजिक में संगीत का कार्यक्रम रखा गया। इसमें कलाकार सदाशिव ने गायन की प्रस्तुति दी। पहर के हिसाब से उन्होंने राग सुनाए। उनके साथ पखावज, तबला और हारमोनियम पर भी कलाकार रहे। बिजनेसमैन नवल सिंह तोमर ने बताया कि वेडिंग प्लानर ने हमें तानसेन थीम बताई, जो कि हमें अच्छी लगी। इसलिए इस थीम पर हमने शादी कराई, जो अपने आपमें यूनिक रही।

    शताब्दी वर्ष: तानसेन थीम का भी लोगों में खुमार
    वेडिंग प्लानर आशीष सोनी ने बताया कि कुछ यूनिक करने के लिए लोग शादियों में अच्छा पैसा खर्च कर रहे हैं। इन दिनों तानसेन समारोह का लोगों में खुमार है। समारोह के शताब्दी वर्ष में वे भी अपनी शादी को यादगार बना रहे हैं। इसलिए संगीत प्रेमी अपनी शादी में संगीतज्ञों को बुला रहे हैं। यह कांसेप्ट अब चल पड़ा है। ग्वालियर के इंजीनियर शुभम चौधरी की शादी आगरा में है। उन्होंने अपनी शादी में संगीतज्ञों को आमंत्रित किया है। उनकी शादी 14 दिसंबर की है। इसके अलावा बालीवुड थीम तो शुरू से सदाबहार रही है, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं।

    विभिन्न राज्यों का फूड बढ़ा रहा स्वाद
    शादी में विभिन्न राज्यों के फूड का चलन तेजी से चल पड़ा है। शादी में विभिन्न स्टाल लगाए जा रहे हैं, जहां राजस्थानी फूड, पंजाबी फूड, गुजराती फूड, अवधी फूड परोसा जा रहा है। इन स्टाल की खास बात यह है कि स्टाल में परोसने वाले शेफ भी उसी राज्य की वेशभूषा में होंगे और उनका परोसने का अंदाज भी वही होगा। कैटर्स संजीव बताते हैं कि विभिन्न स्टेट का फूड इन दिनों चलन में है। तकरीबन 60 प्रतिशत शादियों में इसे पसंद किया जा रहा है।

    शादियों में लाइव फूड का बढ़ रहा ट्रेंड
    शादियों में इन दिनों लाइव फूड का ट्रेंड बढ़ा है। फास्ट फूड, चाइनीज आयटम्स भी अब लाइव बनाकर सर्व किए जा रहे हैं। मेन कोर्स में भी दाल, कढ़ी, रोटी, पराठे के लाइव काउंटर लगाए जा रहे हैं। लोग खुद उन आयटम्स को कस्टमाइज भी करा रहे हैं। कैटर्स रवि रावत ने बताया कि लाइव फूड का कांसेप्ट मेट्रो सिटी में है, जो अब ग्वालियर आ चुका है। यहां कई शादियों में लोग इसे फालो कर रहे हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Gwalior weddings on Tansen theme
    Admin

    Related Posts

    Ahmedabad में कई स्कूलों को धमकी भरा मेल, जांच एजेंसियां सतर्क, अभिभावकों में चिंता

    February 16, 2026

    दुनिया में गूंजा भारतीय पासपोर्ट, रैंकिंग में 10 अंकों की छलांग, दो देशों के साथ रिश्तों में आई कड़वाहट

    February 16, 2026

    फर्जी FASTag स्कैम से कैसे बचें? नकली वेबसाइट और QR कोड पर NHAI का अलर्ट

    February 16, 2026

    तारिक रहमान के शपथग्रहण में बदलाव, पीएम मोदी नहीं जाएंगे; स्पीकर संभालेंगे जिम्मेदारी

    February 16, 2026

    रक्षा व तकनीकी गठजोड़ से भारत-जापान संबंध हुए और मजबूत, रिपोर्ट में खुलासा

    February 15, 2026

    रक्षा सहयोग मजबूत: मोदी-मैक्रों की मौजूदगी में हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन का उद्घाटन आज

    February 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    असम कांग्रेस में टूट: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने छोड़ी पार्टी

    February 16, 2026

    MP में बजट सत्र शुरू, राज्यपाल के अभिभाषण में मोहन सरकार के विकास पर जोर, जानें बजट में क्या शामिल

    February 16, 2026

    बजट पर आर्थिक विशषज्ञों की राय

    February 16, 2026

    महाशिवरात्रि पर गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में सीएम योगी ने किया देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक

    February 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.