Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»कलेक्टर ने समग्र ईकेवायसी कराने और आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश
    मध्यप्रदेश

    कलेक्टर ने समग्र ईकेवायसी कराने और आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश

    AdminBy AdminDecember 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कलेक्टर ने समग्र ईकेवायसी कराने और आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    छतरपुर

    कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल प्रकरणों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, सहायक कलेक्टर काजोल सिंह, डिप्टी कलेक्टर जीएस पटेल,  एसडीएम, जनपद एवं नगरीय निकायों के सीईओ एवं सीएमओ एवं विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    बैठक में कलेक्टर श्री जैसवाल ने सीएम हैल्पलाईन शिकायतों की समीक्षा करते हुए नवम्बर माह की ग्रेडिंग में पिछडा वर्ग विभाग की प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त की और आंगे प्रगति बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही राजस्व विभाग को भी प्रगति बढाने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग, स्कूल शिक्षा, महिला बाल विकास विभाग, सहकारिता विभाग, जल संसाधन विभाग को सीएम हैल्पलाईन में 50 दिवस से अधिक की लंबित शिकायतों मे शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नगरीय निकाय के तहत लंबित शिकायतों में सीएमओ महाराजपुर 25 शिकायतों में से मात्र 6 शिकायते बन्द कराई जिस पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

    कलेक्टर श्री जैसवाल ने सीएम एवं सीएस मॉनिट के तहत लंबित शिकायतों के प्रतिवेदन समय-सीमा में विभाग से प्राप्त करते हुए पोर्टल पर अपलोड कराने के लिए निर्देशित किया जिसमें सीएमओ हरपालपुर से संबंधित एक प्रकरण काफी समय से लंबित होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लंबित प्रकरणों का समयसीमा में इसी सप्ताह निराकरण कराने के लिए कहा।

    कलेक्टर श्री जैसवाल ने विकासखण्ड लवकुशनगर डीडीओ के अंतर्गत नवनियुक्त शिक्षकों के स्टायफण्ड ऑटोनेशन के पूर्व माहों के वेतन भुगतान के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी के वेतन रोकने के लिए निर्देशित किया। साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षकों के अर्जित अवकाश के नकदीकरण के लंबित प्रकरणों के निराकरण कर सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी से निराकरण कर प्रमाणपत्र प्राप्त प्राप्त करें।

    कलेक्टर ने धरती आवा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 66 ग्राम पंचायतों में सर्वे कार्य समयसीमा में कराने के लिए जनपद सीईओ बक्सवाहा, बिजावर, राजनगर, बडामलहरा एवं लवकुशनगर को निर्देशित किया और सीईओ बक्सवाहा द्वारा सर्वे कार्य न कराने पर निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को प्रेषित किए जाने के लिए निर्देशित किया एवं बुधवार तक शत प्रतिशत डाटा प्राप्त न होने की स्थिति में जिला संयोजक आदिम जाति जनजातिय विभाग के निलंबन का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने समग्र ई-केवायसी में लक्षित प्रगति न होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की जिसके लिए विशेष रूप से सीएमओ छतरपुर, नौगांव, हरपालपुर, बडामलहरा, गढ़ीमलहरा को निर्देशित किया। साथ ही 4 घण्टे से अधिक बिजली कटौती के, जल जीवन मिशन के तहत कार्य, शासकीय एवं निजी कूपों की समीक्षा की।
    राजस्व महाअभियान 3.0 की समीक्षा करते हुए नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरूस्ती, नक्शा तरमीम, आरओआर लिंकिग, फॉर्मर रजिस्ट्री, पीएम किसान आधार सीडिंग, स्वमित्व योजना के कार्यों को 15 दिसम्बर तक पूर्ण कराने के लिए सभी एसडीएम को निर्देशित किया। कलेक्टर ने प्रगति बढ़ाते हुए 70 वर्ष से अधिक उम्र के हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए निर्देशित किया।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    जल जीवन मिशन के लिए केंद्र से बड़ी मदद, 4000 करोड़ फंड और कर्ज सीमा में बढ़ोतरी

    March 14, 2026

    अतिक्रमण के कारण रोक: गोविंदपुरा-मंडीदीप-पीथमपुर में 6000 एकड़ औद्योगिक जमीन पर कब्जा, निवेश रुके हुए

    March 14, 2026

    अन्नदाताओं के खातों में पहुंची सम्मान की राशि: किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्यरत है डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    March 13, 2026

    छत्तीसगढ़ में मिशन कर्मयोगी को गति देने की पहल, राज्य स्तरीय समिति की पहली बैठक 17 मार्च को

    March 13, 2026

    जिले में पदस्थ महिला शक्ति के सहयोग से हासिल हुई उपलब्धि

    March 13, 2026

    विधि एवं विधायी कार्य विभाग मंत्री गजेन्द्र यादव ने इस बजट केे लिए सदन के सदस्यों से सुझाव भी लिए

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    जल जीवन मिशन के लिए केंद्र से बड़ी मदद, 4000 करोड़ फंड और कर्ज सीमा में बढ़ोतरी

    March 14, 2026

    चैत्र नवरात्र अष्टमी 2026: तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी

    March 14, 2026

    8वां वेतन आयोग 2026: फिटमेंट फैक्टर, OPS बहाली और अन्य अहम अपडेट

    March 14, 2026

    इलेक्ट्रिक कारों की कीमत जल्द होगी पेट्रोल-डीजल कारों के बराबर, दावा देश की प्रमुख कंपनी का

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.