Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां करें पूर्ण-कलेक्टर
    छत्तीसगढ़

    त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां करें पूर्ण-कलेक्टर

    AdminBy AdminDecember 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां करें पूर्ण-कलेक्टर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

    पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव 2024-25 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और मास्टर ट्रेनरों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पंचायत चुनाव प्रक्रिया, मतदाता पहचान, मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं और तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा कर प्रशिक्षण दिया गया।

    कलेक्टर ने बताया कि भारत के संविधान के भाग-9 (क) के तहत पंचायत चुनाव प्रक्रिया को संचालित करने के लिए विभिन्न कानून और नियम बनाए गए हैं। इनमें छत्तीसगढ़ नगर पालिक अधिनियम 1956, छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961, छत्तीसगढ़ स्थानीय प्राधिकारी (निर्वाचन अपराध) अधिनियम 1964 और अन्य संबंधित कानून शामिल हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी बनाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने पीठासीन अधिकारियों और रिटर्निंग ऑफिसर्स के लिए विस्तृत मार्गदर्शिका देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, कलेक्टर ने आगे कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति और जिम्मेदारियों पर विशेष जोर दें। उन्हें मतदान केंद्रों का चयन, सुरक्षा व्यवस्था, नामांकन प्रक्रिया और प्रतीकों का आवंटन सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही मतदान दलों का गठन, मतदान सामग्री का वितरण और प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने की जिम्मेदारी भी रिटर्निंग ऑफिसर की होगी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। सभी राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों को अपने नामांकन पत्र के साथ निर्धारित प्रारूप में शपथ पत्र और आवश्यक कागजात जमा कराने के लिए निर्देश दिए हैं। वहीं, निर्वाचन व्यय की सीमा और उससे संबंधित जानकारी भी स्पष्ट रूप से दी जाएगी। सभी राजनीतिक दलों को प्रचार सामग्री के लिए पूर्व में अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है।

    कलेक्टर ने आगे कहा कि मतदान प्रक्रिया के लिए प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। जिसमें पंच के लिए सफेद, सरपंच के लिए नीला, जनपद सदस्य के लिए पीला और जिला सदस्य के लिए गुलाबी मतपत्र का उपयोग होगा। मतदाता घूमते तीर के चिन्ह वाली रबर मोहर का उपयोग कर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतपेटियों के लिए गोदरेज और एमपी टाइप की पेटियों का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रवेश और निकासी मार्ग अलग-अलग रखे जाएंगे। हर मतदान केंद्र में दो मतदान कक्ष होंगे और पर्याप्त बिजली, पानी एवं शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही गई है। मतदान के बाद मतपेटियों को सील किया जाएगा और सभी अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं की उपस्थिति में मतगणना होगी। पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला सदस्य की मतगणना क्रमवार की जाएगी।

    कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे चुनाव प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखें। कानून व्यवस्था से संबंधित किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जाए। पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कलेक्टर ने सभी रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और मास्टर ट्रेनरों को इस चुनाव को पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न करने के निर्देश दिए हैं।

    बैठक में संयुक्त कलेक्टर सी.एस. पैकरा, अपर कलेक्टर अनिल सिदार, एसडीएम मनेंद्रगढ़, एसडीएम खड़गवां,  तहसीलदार मनेंद्रगढ़, तहसीलदार चिरमिरी, नगर निगम आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी, जनपद सीईओ एमसीबी, जनपद सीईओ खड़गवा, सर्व नगर पंचायत सीएमओ, मास्टर ट्रेनर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    महिला अधिकारियों का वर्चस्व बढ़ा मोहन सरकार में, अब उन्हें मिल रही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    March 14, 2026

    MP निगम-मंडल नियुक्ति अपडेट: लिस्ट जल्द जारी, जानें इंतजार की वजह

    March 14, 2026

    84 दिन का ही बचा पानी, नर्मदा लाइन का टी-कनेक्शन पूरा हो तो रोज हो सकेगा जलप्रदाय

    March 14, 2026

    जल जीवन मिशन के लिए केंद्र से बड़ी मदद, 4000 करोड़ फंड और कर्ज सीमा में बढ़ोतरी

    March 14, 2026

    अतिक्रमण के कारण रोक: गोविंदपुरा-मंडीदीप-पीथमपुर में 6000 एकड़ औद्योगिक जमीन पर कब्जा, निवेश रुके हुए

    March 14, 2026

    अन्नदाताओं के खातों में पहुंची सम्मान की राशि: किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्यरत है डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    क्यों रखा जाता है गणगौर का व्रत? माता पार्वती को मिला था यह विशेष वरदान

    March 14, 2026

    WhatsApp में बड़ी अपडेट, नया AI ऑप्शन सिर्फ सिंपल स्टेप्स में इस्तेमाल करें

    March 14, 2026

    25 साल बाद खुलासा: वीवीएस लक्ष्मण ने किस बैट से खेली थी ऐतिहासिक 281 रन की पारी

    March 14, 2026

    31 मार्च तक करें ये काम, वरना सुकन्या समृद्धि खाता हो सकता है निष्क्रिय

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.