Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»कट्‌टरपंथी बरजिंदर परवाना ने दी पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी
    मध्यप्रदेश

    कट्‌टरपंथी बरजिंदर परवाना ने दी पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी

    AdminBy AdminDecember 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कट्‌टरपंथी बरजिंदर परवाना ने दी पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    शिवपुरी.
    मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वरधाम पीठ के प्रमुख और प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। पंजाब का एक कट्‌टरपंथी बरजिंदर परवाना उनके बयान पर खफा हो गया है। उसने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को धमकाते हुए कहा है कि उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्हें मार डालेंगे।

    पंडित धीरेंद्र शास्त्री के हरि हर मंदिर को लेकर दिए बयान को बरजिंदर परवाना ने अमृतसर के हरमंदिर साहिब यानि स्वर्ण मंदिर से जोड़ दिया है। जबकि धीरेंद्र शास्त्री ने बयान स्वर्ण मंदिर के लिए नहीं बल्कि संभल के कल्कि धाम के लिए दिया था। इस बीच पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी देनेवाले कट्‌टरपंथी बरजिंदर परवाना की गिरफ्तारी की मांग भी तेज हो गई है। बरजिंदर परवाना पहले भी विवादित बातें करता रहा है।

    पंजाब के कपूरथला में एक कार्यक्रम में बरजिंदर परवाना ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि बागेश्वर वाला बाबा अमृतसर या पंजाब में आकर दिखाए। कार्यक्रम में परवाना ने कहा- बागेश्वर धाम वाले साधु ने हर मंदिर में पूजा करने, अभिषेक करने की बात कही है। मैं कहता हूं कि आओ, पर याद रखना, हमने इंदिरा गांधी को मारा। यहां लाखों की फौज आई, उसे गोलियों से भून दिया। बेअंत (पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह) को चंडीगढ़ में बम से उड़ा दिया। बागेश्वर वाला बाबा की आज से उल्टी गिनती शुरू हो गई है। तुझे भी मार डालेंगे। तू आ तो सही। हरमंदिर साहिब तो दूर, बागेश्वर वाला बाबा अमृतसर या पंजाब में आकर दिखाए।

    बरजिंदर परवाना जिस बयान का उल्लेख करते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री को धमका रहा है, वह ह​रमिंदर साहिब नहीं बल्कि हरि हर मंदिर के लिए दिया गया था। शास्त्री ने अपने बयान में कहा था कि हरिहर मंदिर में रुद्राभिषेक होना चाहिए। उन्होंने कहा था— अयोध्या में रामजी बैठ गए, काशी में नंदी भगवान निकल आए…अब हरि हर मंदिर में भी अभिषेक, रुद्राभिषेक हो जाना चाहिए।

    धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान को बरजिंदर परवाना स्वर्ण मंदिर से जोड़ रहा है जबकि कहा जा रहा है कि उनका यह बयान संभल के कल्कि धाम के लिए था। ऐसे में प्रदेश में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुयायियों ने धमकी देनेवाले कट्‌टरपंथी को गिरफ्तार करने की मांग की है। उधर एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया और विश्व हिंदू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने भी परवाना की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि परवाना की धमकी हिंदू-सिख भाईचारा तोड़ने की साजिश है।

    मूल रूप से पटियाला का रहनेवाला कट्‌टरपंथी बरजिंदर परवाना का पहले से विवादों से नाता रहा है। कृषि कानूनों के खिलाफ हुए आंदोलन में भी वह शामिल था। 2022 में पटियाला में हिंसा के आरोप में पुलिस उसे गिरफ्तार कर चुकी है। परवाना भड़काऊ बयानबाजी करता रहता है और खुद को दमदमी टकसाल राजपुरा का मुखिया बताता है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured
    Admin

    Related Posts

    पीएम मोदी ने असम से जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त

    March 14, 2026

    बच्चों की कलम से: क्या आपको भी क्रिकेट पसंद है मेरी तरह?

    March 14, 2026

    दुर्ग में 247 परिवारों को मिलेगा पीएम आवास का लाभ, राज्य शासन ने दी हरी झंडी

    March 14, 2026

    एमपी में LPG संकट बढ़ा, रायसेन में चक्काजाम, उज्ज्वला सिलेंडर की बुकिंग में वृद्धि, इंडक्शन और इलेक्ट्रिक चूल्हों की मांग भी बढ़ी

    March 14, 2026

    अमेरिका की दोहरी नीति: पहले आंख दिखाई, अब भारत से रूसी तेल खरीदने की अपील; ईरान का कड़ा जवाब

    March 14, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘गौधाम योजना’ की शुरुआत आज, बिलासपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    पीएम मोदी ने असम से जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त

    March 14, 2026

    बच्चों की कलम से: क्या आपको भी क्रिकेट पसंद है मेरी तरह?

    March 14, 2026

    दुर्ग में 247 परिवारों को मिलेगा पीएम आवास का लाभ, राज्य शासन ने दी हरी झंडी

    March 14, 2026

    एमपी में LPG संकट बढ़ा, रायसेन में चक्काजाम, उज्ज्वला सिलेंडर की बुकिंग में वृद्धि, इंडक्शन और इलेक्ट्रिक चूल्हों की मांग भी बढ़ी

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.