Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»भारत और तालबिान सरकार के बीच रणनीतिक सहयोग भी बढ़ने जा रहा है जो पहले संभव नहीं था
    देश

    भारत और तालबिान सरकार के बीच रणनीतिक सहयोग भी बढ़ने जा रहा है जो पहले संभव नहीं था

    AdminBy AdminDecember 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत और तालबिान सरकार के बीच रणनीतिक सहयोग भी बढ़ने जा रहा है जो पहले संभव नहीं था
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    काबुल
    भारत और अफगानिस्‍तान में राज कर रहे तालिबान के बीच दोस्‍ती नई ऊंचाई पर पहुंचने जा रही है। यही नहीं भारत और तालबिान सरकार के बीच रणनीतिक सहयोग भी बढ़ने जा रहा है जो पहले संभव नहीं था। दोनों के बीच गर्मजोशी के संकेत के तहत अफगान तालिबान ने नई दिल्‍ली में राजदूत बनाए जाने के लिए कई नामों का सुझाव दिया है। अफगान मीडिया के मुताबिक इसमें नजीब शाहीन भी शामिल हैं जो मुहम्‍मद सुहैल शाहीन के बेटे हैं। यह वही सुहैल शाहीन हैं जो कतर में तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रवक्‍ता हैं। दोहा स्थित तालिबानी कार्यालय ने ही अमेरिका के साथ डील के लिए बातचीत की थी।

    द संडे गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक नजीब का नाम सामने आना यह दिखाता है कि अफगानिस्‍तान सरकार भारत को कितना ज्‍यादा महत्‍व दे रही है। अब तालिबानी सरकार चाहती है कि भारत सरकार तेजी से और मजबूती के साथ अफगानिस्‍तान से राजनयिक रिश्‍ते बढ़ाए। तालिबानी सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि यह इस तरह के रिश्‍ते बनाने के लिए सबसे अच्‍छा समय है क्‍योंकि अफगानिस्‍तान के साथ अच्‍छे रिश्‍ते से भारत यहां पर आधारभूत ढांचे को विकसित कर सकेगा। साथ ही अंतरराष्‍ट्रीय राजनीति में भारत को अफगानिस्‍तान का समर्थन मिल सकेगा।

    'भारत साथ दे तो पाकिस्‍तान की छुट्टी'

    अफगान अधिकारी ने कहा कि भारत के लिए यह रणनीति इसलिए कारगर है क्‍योंकि इससे पूरे इलाके में पाकिस्‍तान की भूमिका खत्‍म हो जाएगी। भारत को अफगानिस्‍तान को पाकिस्‍तान पर से व्‍यापार और अन्‍य जरूरी चीजों के लिए निर्भरता को कम करने में मदद करनी चाहिए। पाकिस्‍तान का डीप स्‍टेट बहुत लंबे समय से अफगानिस्‍तान का इस्‍तेमाल अपने फायदे के लिए कर रहा है। साथ ही पाकिस्‍तान अपनी सेना और एजेंटों के माध्‍यम से अफगानिस्‍तान के कूटनीतिक संबंधों को निर्देशित करता रहा है। तालिबान और पाकिस्‍तान के बीच इन दिनों तनाव अपने चरम पर है। दोनों की सेनाओं में लड़ाई भी हो चुकी है।

    अफगान अधिकारी ने उम्‍मीद जताई कि जिस तरह से भारत अफगानिस्‍तान में हेल्‍थकेयर सेक्‍टर में काम कर रहा है, उससे अफगान जनता की अन्‍य पड़ोसी देशों पर से निर्भरता कम हो जाएगी। उन्‍होंने कहा कि इससे अफगान जनता और अधिकारियों में भारत के प्रति गुडविल बढ़ेगा। अफगानिस्‍तान में 1000 लोगों पर मात्र 0.33 ही डॉक्‍टर हैं जो कम से कम 2.5 डॉक्‍टर होना चाहिए। यह विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के मानक से बहुत कम है। डब्‍ल्‍यूएचओ के मुताबिक अफगानिस्‍तान में 134 ही हॉस्पिटल हैं। अफगान अधिकारी ने कहा कि जब अमेरिकी सेना वापस लौटी थी तब कहा गया था कि अफगान‍िस्‍तान पाकिस्‍तानी आतंकी संगठन लश्‍कर का गढ़ बन जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    bharat
    Admin

    Related Posts

    अमित शाह का बड़ा बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे

    March 7, 2026

    ईरानी जहाज विवाद पर विदेश मंत्री जयशंकर की दो टूक, कहा— भारत का फैसला सही था

    March 7, 2026

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष का समर्थन करेगी TMC

    March 7, 2026

    बिहार और बंगाल को काटकर बनेगा नया केंद्र शासित प्रदेश?

    March 7, 2026

    अमृतसर में पुलिस कॉन्स्टेबल की पीट-पीटकर हत्या

    March 7, 2026

    केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर चॉपर में धुआं भरने पर इमरजेंसी लैंडिंग

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    रांधा-पुआ की तैयारी: 10 मार्च को पकवान, 11 मार्च को शीतलाष्टमी व्रत

    March 7, 2026

    प्रकृति और आध्यात्म का संगम: जशपुर के चाय बागान व सोगड़ा आश्रम बना रहे खास पहचान

    March 7, 2026

    रमजान माह हो या श्रवाण माह -इबादत करों या भक्ति एक ही है।

    March 7, 2026

    वर्ल्ड कप 2026 का टिकट पक्का करने मैदान में उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.