Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-मुंगेली के ‘व्यापार मेला’ का खूबसूरत यादों के साथ समापन
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-मुंगेली के ‘व्यापार मेला’ का खूबसूरत यादों के साथ समापन

    AdminBy AdminDecember 3, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-मुंगेली के ‘व्यापार मेला’ का खूबसूरत यादों के साथ समापन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंगेली।

    क्या आम और क्या खास, हर वर्ग ने मुंगेली के व्यापार मेला में पहुंचकर आनंद लिया, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और विधायक से लेकर डिप्टी सीएम और केंद्रीय राज्य मंत्री जैसे दिग्गज जनप्रतिनिधियों ने भी मुंगेली का त्यौहार बन चुके व्यापार मेले में शिरकत कर न सिर्फ आयोजन समिति स्टार्स ऑफ टुमारो वेलफेयर सोयायटी बल्कि मुंगेली की जनता का विश्वास बढ़ाते हुए मेले में चार चांद लगाया.

    वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का भी लगभग रोजाना उपस्थिति देखने को मिल रही थी, एसपी के निर्देश पर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी दल बल के साथ रोजाना कार्यक्रम समाप्त होते तक उपस्थित रहते थे और लोगों को ये एहसास दिलाते थे कि पुलिस आपके साथ है, मेले का आप लोग आराम से आनंद ले सकें. वहीं आयोजन समिति के द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से मेला सम्पन्न हो सके इसलिए सीसीटीवी कैमरा से मेला परिसर को लैस किया गया था.

    आखिरी दिन सपत्नीक पहुंचे कलेक्टर – सीईओ
    व्यापार मेला यूं ही नही मुंगेली का त्यौहार कहलाता है, हर वर्ग इस मेले के रंग में रंग जाता है, यही वजह है कि मेले के आखिरी दिन कलेक्टर राहुल देव व जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय सपत्नीक इस मेले में पहुँचकर आम नागरिक की भांति मेले में शामिल होकर, न सिर्फ खरीद दारी की, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ भी उठाया. इसके अलावा कलेक्टर-सीईओ ने सपत्नीक बच्चों के साथ झूले का भी आनंद उठाया. जिससे यह प्रतीत हो रहा था कि इसीलिए मुंगेली का व्यापार मेला, मुंगेली का त्यौहार बना हुआ है.

    एसपी ने मां के साथ झूला झूलकर लिया आनंद
    इधर मेले के आखिरी दिन पुलिस कप्तान भोजराम पटेल देर रात तक मेले में उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए मेला परिसर में देर रात तक मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने आम नागरिक की तरह अपनी मां और पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के साथ परिवार की भांति व्यापार मेला में ड्रैगन झूला झूलकर आनंद लेते हुए बचपन की यादों को ताजा किया. तो वहीं हवाई झूला झूलने के दौरान कोतवाली थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत को हवाई झूला झूलने में सर दर्द व चक्कर आने जैसी शिकायत रहती है, जिसके कारण वे हवाई झूला झूलने में हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे, लेकिन पुलिस कप्तान ने हिम्मत बांधते हुए उन्हें झूला में बैठाकर अपने साथ झुला भी झुलाया.

    6वें दिन रहा ये आयोजन
    मुंगेली व्यापार मेला 2024 का समापन शानदार भव्यता के साथ संपन्न हुआ. कोलकाता ब्लीज डांस टूप कोलकाता मुंबई की बैंड की टीम द्वारा शानदार प्रस्तुति हुई. बैंड द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे गीत और डांस पर श्रोता देर रात तक झूमते रहे. बैंड का लोगों ने खूब आनंद उठाया. इसके पूर्व मुंगेली व्यापार मेला के समापन दिवस के आखिरी दिन के अतिथि के रूप में मुंगेली व्यापार मेला के संरक्षक गण रहे. मां सरस्वती, विघ्नहर्ता गणेश और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में दीप प्रज्वलन के साथ अंतिम दिवस का मंचीय कार्यक्रम आरंभ हुआ.

    आयोजन समिति ने जताया मुंगेलीवासियों का आभार
    स्टार्स ऑफ टुमारो के अध्यक्ष महावीर सिंह ने अपने स्वागत भाषण में कहा मुंगेली व्यापार मेला केवल हमारा नहीं अपितु शहर और मुंगेली जिले का आयोजन है और आप सबकी सहभागिता से ही यह सफलता की ओर आगे बढ़ रहा है. मैं आप सबका हृदय से अभिनंदन करता हूं. मुंगेली व्यापार मेला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए टीम के संयोजक रामपाल सिंह ने कहा मुंगेली व्यापार मेला, व्यापार के साथ-साथ बड़े शहरों के आयोजन को अपने नगर में उपलब्ध कराने का रहा है. साथ ही नई प्रतिभाओं को मंच देकर आगे बढ़ाने का उद्देश्य है और आप सबके सहयोग से हम इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. इस अवसर स्टार्स ऑफ टुमारो टीम के सचिव विनोद यादव ने मुंगेली नगर के लोगो साथ-साथ शासन, प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में सहयोग की अपेक्षा की बात रखी.

    व्यंजन सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन
    छठवें और आखिरी दिन दोपहर के कार्यक्रम में व्यंजन सजाओ प्रतियोगिता संपन्न हुआ. व्यंजन प्रतियोगिता में अजीत कौर प्रथम, पूर्वी एवं भावना पोपटानी द्वितीय, कशिश एंड पूर्वी राजेश तृतीय रहीं. व्यंजन प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में एकता करतानी, विनया सिंह एवं कृति जैन रही. सायं 7:00 बजे से मुंगेली श्री (बॉडी बिल्डिंग) कार्यक्रम आरंभ हुआ. जिसमें 28 प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता निभाई. मुंगेली श्री प्रतियोगिता में विजेंद्र नागरे, राजेंद्र पटेल एवं कमल साहू ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया. मुंगेली श्री प्रतियोगिता के निर्णायक तेजा सिंह साहू, प्रफुल्ल साहू , जितेंद्र सिंह राजपूत एवं आशीष तिवारी रहे.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    'Trade Fair' Chhattisgarh-Mungeli
    Admin

    Related Posts

    एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देकर ही चीन की चुनौतियों का सामना कर पायेगें : मंत्री काश्यप

    February 16, 2026

    पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध और पारदर्शी प्रक्रिया से मिले योजनाओं का लाभ – मंत्री चौहान

    February 16, 2026

    दीन-दुखियों की सेवा का संकल्प प्रेरणादायी और अनुकरणीय : राज्यपाल पटेल

    February 16, 2026

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कुरवाई विधानसभा क्षेत्र के किसानों ने माना आभार

    February 16, 2026

    सीएचसी को एफआरयू के रूप में उन्नत करने के लिए मैनपावर की उपलब्धता सुनिश्चित करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    February 16, 2026

    प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    February 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 17 फरवरी: इन राशियों के लिए शुभ संकेत, किस्मत देगी साथ

    February 16, 2026

    एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देकर ही चीन की चुनौतियों का सामना कर पायेगें : मंत्री काश्यप

    February 16, 2026

    AI Impact Summit 2026 से भारत की वैश्विक एंट्री, राघव चड्ढा ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

    February 16, 2026

    पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध और पारदर्शी प्रक्रिया से मिले योजनाओं का लाभ – मंत्री चौहान

    February 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.