Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»सुरक्षाबलों ने लिया श्रमिकों और डॉक्टर की हत्या का बदला, मार गिराया गंदरबल हमले का आतंकी
    देश

    सुरक्षाबलों ने लिया श्रमिकों और डॉक्टर की हत्या का बदला, मार गिराया गंदरबल हमले का आतंकी

    AdminBy AdminDecember 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सुरक्षाबलों ने लिया श्रमिकों और डॉक्टर की हत्या का बदला, मार गिराया गंदरबल हमले का आतंकी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कश्मीर
    जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकवादी जुनैद अहमद भट को मुठभेड़ में मार गिराया। जुनैद हाल ही में गांदरबल और गगनगीर में नागरिकों की हत्या समेत कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था। दाचीगाम के ऊपरी क्षेत्रों में पुलिस और सेना द्वारा चलाया गया यह संयुक्त ऑपरेशन अभी भी जारी है।

    कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा, "जारी ऑपरेशन में एक आतंकवादी मारा गया है, जिसकी पहचान जुनैद अहमद भट (LeT, कैटेगरी A) के रूप में हुई है। यह आतंकवादी गगनगीर और गांदरबल में नागरिकों की हत्या समेत कई अन्य आतंकी हमलों में शामिल था। जम्मू-कश्मीर पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और अन्य सुरक्षा बलों द्वारा दाचीगाम के ऊपरी इलाकों में ऑपरेशन जारी है।"

    बता दें कि अक्टूबर में संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों ने गांदरबल जिले में एक निर्माण कंपनी के श्रमिकों और एक डॉक्टर पर हमला किया था, जो पिछले तीन दशकों में इस क्षेत्र में श्रमिकों पर सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। इस हमले में छह श्रमिकों और एक डॉक्टर की मौत हो गई थी।

    मारे गए लोगों में बडगाम के डॉक्टर शाहनवाज, पंजाब के गुरमीत सिंह (30), बिहार के इंदर यादव (35), जम्मू के मोहन लाल (30) और जगतार सिंह (30) और कश्मीर के फैयाज अहमद लोन (26) और जफूर अहमद लोन शामिल थे। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई ने घाटी में बढ़ते आतंकवाद के खिलाफ एक कड़ा संदेश दिया है।

    हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। 23 नवंबर को बारामुला पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ एक संयुक्त अभियान में बारामुला जिले के कुनजर इलाके में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया था।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Security forces avenged the killing top-news
    Admin

    Related Posts

    छोटे बच्चों के साथ अप्राकृतिक यौन व्यवहार के आरोप में 10वीं के छात्रों पर POCSO कार्रवाई

    March 5, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव से एयर ट्रैवल प्रभावित, 180 उड़ानें कैंसिल; सरकार ने जारी की सलाह

    March 5, 2026

    खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी: एमपी में सिंथेटिक टर्फ हॉकी स्टेडियम को मिली मंजूरी, तय समय सीमा में होगा निर्माण

    March 5, 2026

    Mercedes-Benz CLA इलेक्ट्रिक सेडान आई, 792 किमी रेंज और बुकिंग 10 मार्च से

    March 5, 2026

    रायपुर: सरगुजा में पीएम आवास निर्माण में तेजी, योजनाओं को मिला नया जोश

    March 5, 2026

    FSSAI की रिपोर्ट ने चौंकाया, दूध में यूरिया, डिटर्जेंट और पानी मिलाने वाले टॉप डेयरी ब्रांड्स जांच में फेल

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    PCB का बड़ा फैसला: पाकिस्तानी टीम के नए टेस्ट कोच के रूप में सरफराज अहमद पर भरोसा

    March 5, 2026

    मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी, तापमान सामान्य से 3°C ऊपर; इंदौर-उज्जैन संभाग में रिकॉर्ड हाई, होली पर भोपाल और ग्वालियर-जबलपुर भी गर्म

    March 5, 2026

    इंदौर के जंगलों में बाघ लौटे, बन रहा है एक नया वाइल्डलाइफ कॉरिडोर

    March 5, 2026

    युद्ध के बीच ChatGPT पर नाराज़गी, 300% तक बढ़ा अनइंस्टॉलेशन रेट

    March 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.