Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»सायबर क्राइम, अवैध नशे के कारोबार और यातायात सुरक्षा पर तत्‍काल चलाएं सघन जागरूकता अभियान-डीजीपी कैलाश मकवाणा
    मध्यप्रदेश

    सायबर क्राइम, अवैध नशे के कारोबार और यातायात सुरक्षा पर तत्‍काल चलाएं सघन जागरूकता अभियान-डीजीपी कैलाश मकवाणा

    AdminBy AdminDecember 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सायबर क्राइम, अवैध नशे के कारोबार और यातायात सुरक्षा पर तत्‍काल चलाएं सघन जागरूकता अभियान-डीजीपी कैलाश मकवाणा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल

    पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने मंगलवार 03 दिसंबर को पुलिस मुख्‍यालय भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्‍यम से प्रदेश के समस्‍त जोनल अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली।

    बैठक में डीजीपी ने कहा कि हमें प्रोफेशनल पुलिसिंग की ओर बढ़ना है। अकाउंटेबिलिटी, रिस्‍पोंसिवनेस और डिसिप्लिन, यूनिफार्म सर्विस होने के चलते अनिवार्यत: कायम रखना हैं। हमें रूल-ऑफ-लॉ अर्थात कानून सर्वोपरि है, को ध्‍यान में रखते हुए कानून के अनुसार कार्य करना हैं। हमारा आचरण निष्‍ठा और ईमानदारी युक्‍त हो तथा किसी भी तरह की नशाखोरी, भ्रष्‍ट्राचार आदि से दूर रहें।

    सिंहस्थ 2028 की तैयारी पूरी तत्‍परता से करें

    डीजीपी ने कहा कि सिंहस्‍थ-2028 मेगा इंवेंट है इसकी तैयारी में और गतिशीलता लाने की जरूरत है। उज्‍जैन के सराउंडिंग जिलों में भी पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करना है। समय पर प्‍लान बनाकर शासन को भेजना है ताकि सभी व्‍यवस्‍थाएं चाक-चौबंद हो सकें।

    साइबर क्राइम, अवैध नशा और यातायात सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकताएं

    डीजीपी ने निर्देशित किया कि सायबर क्राइम, अवैध नशे के कारोबार और यातायात सुरक्षा पर तत्‍काल प्रभावशाली कार्य किया जाना सुनिश्चित करें। उन्‍होंने कहा कि हमारा कर्तव्‍य है कि हम युवा पी‍ढ़ी को नशे की गिरफ्त में आने से रोकें। इसलिए सभी स्‍कूल, कॉलेज में पुलिस अधिकारी पहुंचे और व्‍यापक जागरूकता अभियान चलाएं। इसके लिए मीडिया के सभी माध्‍यम, शार्ट वीडियो, पंपलेट, संगोष्‍ठी आदि का प्रयोग करें। आपके द्वारा की गई कार्यवही का समाज में प्रभाव दृष्टिगोचर होना भी सुनिश्चित करें। आसूचना तंत्र को मजबूत करें और अवैध नशे के कारोबार के पूरे नेटवर्क का पता लगाकर नेस्‍तनाबूद करें। पुलिस का कर्त्तव्य है कि आमजन को सुरक्षित और सुगम यातायात सुलभ कराएं। साथ ही हेलमेट पहनने को लेकर व्‍यापक जनजागरूकता निर्मित करें।

    थाना स्‍टॉफ आमजन से संवेदनशील सद्व्‍यवहार और बदमाशों पर सख्‍ती रखे-

    उन्‍होंने कहा कि सिटीजन सेंट्रिक सर्विसेज, जो पुलिस द्वारा दी जा रही हैं उनका रिव्‍यू करें और कौन सी सेवाएं दी जा सकती, उन्‍हें जोड़ने की संभावनाओं पर विचार करें। पुलिस स्‍टेशन पर आमजन का सर्वाधिक साबका पड़ता है। अत: अपने अधीनस्‍थ स्‍टॉफ को अपडेटेड रखें और उन्‍हें इम्‍पॉवर्ड करें। थाना स्‍टॉफ आमजन से संवेदनशीलतापूर्ण सद्व्‍यवहार करें और बदमाशों से सख्‍ती से निपटें। बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए ध्‍यान देने की आवश्‍यकता है। परेड निर्धारित समय पर हो। अधिकारी अपने-अपने कार्य क्षेत्र में सरप्राइज विजिट करें तथा सुपरविजन नोट भी देना सुनिश्चित करें। पुलिस की दृश्‍यता सड़कों पर विशेषकर सायंकाल में होना चाहिए।

    जनसुनवाई प्रत्‍येक मंगलवार अनिवार्यत: हो

    डीजीपी ने कहा कि हमें अपनी विश्‍वसनीयता आमजन के बीच स्‍थापित करना होगा। अच्‍छे पुलिसकर्मियों को रिवार्ड और बुरे को दंडित करना सुनिश्चित करें। आपकी कार्यप्रणाली से आमजनता को राहत मिले और कार्रवाई सही हो, इसका ध्‍यान रखें। सांप्रदायिक सद्भावना बरकरार रखें। वीवीआईपी विजिट के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें। कोई भी अधिकारी अपना कार्यक्षेत्र नहीं छोड़े। शासन के निर्देशानुसार प्रत्‍येक मंगलवार को अनिवार्यत: जनसुनवाई करें और आवेदनों पर निष्‍पक्षता से त्‍वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    DGP Kailash Makwana top-news
    Admin

    Related Posts

    SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट के दखल का TMC ने किया स्वागत, EC पर लगाए बड़े आरोप

    February 24, 2026

    ‘मोहब्बत की दुकान’ पर सियासी वार: ब्रजेश पाठक बोले- राहुल गांधी फैला रहे अराजकता और भारत विरोध

    February 24, 2026

    पश्चिम बंगाल की 6 कोर्ट को उड़ाने की धमकी, अफरातफरी के बीच सर्च ऑपरेशन जारी

    February 24, 2026

    ग्रामीण डाक सेवक देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की है नींव

    February 24, 2026

    आंसर कॉपी जाँच में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल: एमपी बोर्ड ने शुरू की ऐप आधारित निगरानी व्यवस्था

    February 24, 2026

    ट्रंप की धमकी के बीच चीन-ईरान गठजोड़ मजबूत, बढ़ी वैश्विक चिंता

    February 24, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    राशिफल (25 फरवरी 2026): मेष से मीन तक, जानें किसे मिलेगा शुभ फल और किसे रहेगी सावधानी

    February 24, 2026

    SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट के दखल का TMC ने किया स्वागत, EC पर लगाए बड़े आरोप

    February 24, 2026

    ‘मोहब्बत की दुकान’ पर सियासी वार: ब्रजेश पाठक बोले- राहुल गांधी फैला रहे अराजकता और भारत विरोध

    February 24, 2026

    पश्चिम बंगाल की 6 कोर्ट को उड़ाने की धमकी, अफरातफरी के बीच सर्च ऑपरेशन जारी

    February 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.