Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»फडणवीस आज तीसरी बार लेंगे CM पद की शपथ, जानिए कितनी बजे होगी ताजपोशी
    व्यापार

    फडणवीस आज तीसरी बार लेंगे CM पद की शपथ, जानिए कितनी बजे होगी ताजपोशी

    AdminBy AdminDecember 5, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फडणवीस आज तीसरी बार लेंगे CM पद की शपथ, जानिए कितनी बजे होगी ताजपोशी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई

    मुंबई के आजाद मैदान में आज देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नए सीएम के तौर पर शपथ लेंगे. फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. शाम 5.30 बजे उनका शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा, जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद रहेंगे.

    CM: सिद्धी विनायक मंदिर पहुंचे फडणवीस

    महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेने से पहले देवेंद्र फडणवीस सिद्धि विनायक मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन किए. बता दें कि आज शाम फडणवीस महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं.

     फडणवीस की ताजपोशी में शामिल होंगे NDA के कई दिग्गज

    आज मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है. फडणवीस की ताजपोशी में एनडीए के इन दिग्गजों के शामिल होने की उम्मीद है.

        रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
        गृह मंत्री अमित शाह
        आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू
        यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
        बिहार के सीएम नीतीश कुमार
        बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा
        केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
        शिवराज सिंह चौहान
        वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
        वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल
        विदेश मंत्री एस जयशंकर
        संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
        बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष, संयुक्त सचिव शिव प्रकाश
        राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े

    पीएम की मौजूदगी में शाम को इस समय होगा शपथ ग्रहण

    राज्यपाल से मुलाकात के बाद फडणवीस ने कहा कि 'नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार शाम 5:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होगा. मैंने एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और उनसे इस सरकार में शामिल होने का अनुरोध किया, क्योंकि यह महायुति कार्यकर्ताओं की इच्छा है.हम महाराष्ट्र की जनता से किए गए वादों को पूरा करेंगे.' फडणवीस ने कहा, 'हम तीनों नेता एक हैं. डिप्टी सीएम और सीएम सिर्फ तकनीकी पद हैं. कौन-कौन शपथ लेगा, ये शाम तक बता दिया जाएगा.'

    कई बड़े नेता होंगे समारोह में शामिल

    सूत्रों की मानें तो शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और एनसीपी के अजित पवार नए मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह को भव्‍य बनाने के लिए कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं. इस समारोह में प्रधानमंत्री के अलावा में एनडीए के कई मुख्यमंत्री और नेताओं के भी शामिल होने की उम्‍मीद है. बता दें क‍ि फडणवीस का शीर्ष पद पर यह तीसरा कार्यकाल होगा.

    शपथ समारोह से पहले ये बोले शिंदे

    फडणवीस के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले एकनाथ शिंदे ने कहा कि 'हमारी सरकार- महायुति सरकार, हम तीनों और हमारी टीम ने पिछले ढाई साल में जो काम किया है, वह उल्लेखनीय है. इसे इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा. हमें खुशी है कि हमने इतने बड़े फैसले लिए.' शिंदे के साथ फडणवीस और एनसीपी प्रमुख अजित पवार भी इस बीच मौजूद थे. उन्‍होंने कहा कि 'हम सरकार चलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. पार्टी की गतिविधियों का प्रबंधन भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले और एनसीपी के सुनील तटकरे करेंगे.'

    महायुति गठबंधन चुनाव में शानदार जीत हासिल की

    2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की, जिसने 288 में से 235 सीटों के साथ शानदार जीत हासिल की. ​​यह परिणाम भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ, जो 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. जबकि, महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को बड़ा झटका लगा, जिसमें कांग्रेस को सिर्फ़ 16 सीटें मिलीं. इसके गठबंधन सहयोगी शिवसेना (यूबीटी) ने 20 सीटें जीतीं, जबकि एनसीपी (शरद पवार गुट) को सिर्फ 10 सीटें मिलीं.

    महाराष्ट्र में कौन है संभावित मंत्री

    बीजेपी की तरफ से देवेंद्र फडणवीस (मुख्यमंत्री), राधाकृष्ण विखे-पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन, सुरेश खाडे, रवींद्र चव्हाण, अतुल सावे, मंगल प्रभात लोढ़ा, राहुल नार्वेकर, जयकुमार रावल, चंद्रशेखर बावनकुले, बबनराव लोणीकर, पंकजा मुंडे, देवयानी फरांदे, किसन कथोरे, नितेश राणे, आशीष शेलार, संभाजी निलंगेकर, राहुल कुल.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Devendra Fadnavis top-news
    Admin

    Related Posts

    यौन उत्पीड़न केस में गिरफ्तारी पर संत अविमुक्तेश्वरानंद बोले—सच्चाई जल्द आएगी सामने

    February 23, 2026

    दीदी का बड़ा दांव! चुनाव से पहले BJP सांसद को सम्मान देकर क्या साधना चाहती हैं ममता बनर्जी

    February 23, 2026

    देवेंद्र फडणवीस का भावुक बयान- अजित दादा जैसा कद दोबारा नहीं मिलेगा, अपूरणीय क्षति

    February 23, 2026

    राहुल गांधी का अनोखा अंदाज: ‘मोहम्मद दीपक’ से बातचीत, फिटनेस को लेकर किया दिलचस्प वादा

    February 23, 2026

    कोर्ट में बढ़ी तल्खी: अडानी-अंबानी का नाम लेते ही CJI सूर्यकांत ने वकील को चेताया

    February 23, 2026

    डिजिटल ठगी से कैसे बचें? PM मोदी के बताए 5 ज़रूरी उपाय, re-KYC जानना है बेहद अहम

    February 23, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    यौन उत्पीड़न केस में गिरफ्तारी पर संत अविमुक्तेश्वरानंद बोले—सच्चाई जल्द आएगी सामने

    February 23, 2026

    डच सियासत में नया अध्याय: रॉब जेटन ने ली पीएम पद की शपथ, युवा नेतृत्व पर भरोसा

    February 23, 2026

    ऐतिहासिक समझौते की आहट: कार्नी विजिट से पहले भारत-कनाडा रिश्तों में नई उड़ान

    February 23, 2026

    हैरान कर देने वाली मन्नत: ‘अगले साल तक सास मर जाए’, नोट पर लिखकर मंदिर में चढ़ाया

    February 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.