Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मुरादाबाद में बाबरी विध्वंस की बरसी पर हाई अलर्ट,संभल हिंसा से प्रशासन सतर्क, अयोध्या-संभल में सुरक्षा कड़ी
    राज्य

    मुरादाबाद में बाबरी विध्वंस की बरसी पर हाई अलर्ट,संभल हिंसा से प्रशासन सतर्क, अयोध्या-संभल में सुरक्षा कड़ी

    AdminBy AdminDecember 6, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुरादाबाद में बाबरी विध्वंस की बरसी पर हाई अलर्ट,संभल हिंसा से प्रशासन सतर्क, अयोध्या-संभल में सुरक्षा कड़ी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अयोध्या/ संभल

    आज बाबरी विध्वंस की 32वीं बरसी है. साथ ही जुमे की नमाज भी है. संभल हिंसा के बाद जुमे की नमाज को लेकर पूरे प्रदेश को हाई अलर्ट में रखा गया है. अयोध्‍या, मथुरा-काशी के अलावा संभल और सहारनपुर में चप्‍पे-चप्‍पे पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. संभल में जुमे की नमाज पर ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी. संभल की शाही जामा मस्जिद में दोपहर डेढ़ बजे नमाज अदा की जाएगी. पीएसी की 10 कंपनी तैनात की गई है. जामा मस्जिद के आसपास इलाके को छावनी में तब्‍दील कर दिया गया है.

    दो दिन पहले राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संभल हिंसा को लेकर जरूरी समीक्षा के निर्देश दिए थे. सीएम ने सख्ती से कहा था कि चाहे कोई भी दिन हो, कैसे भी हालात हों किसी तरह का बवाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने राज्य पुलिस को निर्देश दिया था कि वे बबालियों से सख्ती से निपटें. इस बीच राज्य के सभी धार्मिक और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों पर भी विशेष सतर्कता बरतने को का गया है.

    मुरादाबाद में संवेदनशील इलाकों पर खास नजर
    सीएम योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश के बाद मुरादाबाद में भी पुलिस सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है. चौराहे पर पीएसी की फोर्स तैनात की गई है. मुरादाबाद में देर रात्रि भी चेकिंग चलती रही. मथुरा में डीएम ने सभी अधिकारियों को अलर्ट पर रहने को कहा है. संवेदनशील इलाके पर खासकर नजर रखने को कहा गया है; मथुरा में एक हजार अतिरिक्‍त पुलिस फोर्स बुलाई गई है. मऊ जिला प्रशासन भी सतर्क है. लोगों को घरों में और मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने को कहा है. ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी.

    संभल में धर्मगुरुओं से शांति बनाए रखने की अपील
    संभल के एसपी कृष्‍ण कुमार विश्‍नोई ने बताया कि जुमे की नमाज और छह दिसंबर को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है. जामा मस्जिद के पास और शहर में जगह-जगह पुलिस, पीएसी, आरएएफ व आरआरएफ तैनात कर दी है. दोनों समुदाय के जिम्मेदार लोग और धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की गई. उन्‍होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों से अपील की गई है कि वह जुमा नमाज अपने क्षेत्र की मस्जिदों में ही अदा करें. जिले में धारा 163 लागू है, इसलिए भीड़ एकत्र नहीं की जा सकती है. किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना है.

    बाबर के युग की एक और मस्जिद पर विवाद

    संभल जिला एसपी कृष्णा कुमार बिश्नोई ने 6 दिसंबर को लेकर जिले में अलर्ट जारी किया था. असल में यहां भी बाबर युग में बनी शाही जामा मस्जिद को लेकर विवाद शुरू हो गया है, जिसको लेकर बीते दिनों जिले में हिंसा भी हुई. यही वजह है कि प्रशासन को यहां हाई-अलर्ट पर रखा गया है.

    इनके अलावा आज जुमा भी है और हिंसक घटनाओं के बाद से प्रत्येक जुमे के दिन इस जिले को अलर्ट पर रखा जाता है. इनके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी सिक्योरिटी टाइट रखी जाती ैहै, ताकि किसी तरह का कोई विरोध-प्रदर्शन न हो सके.

    संभल में आरएएफ-पीएसी की तैनाती

    6 दिसंबर की तैयारियों के बारे में एसपी ने कहा, "संभल जिला पूरी तरह से तैयार है. आरएएफ की एक कंपनी, पीएसी की 9 कंपनियां और अतिरिक्त आरआरएफ कर्मियों को तैनात किया गया है. यह सुनिश्चित करने के लिए कि दिन शांतिपूर्ण तरीके से गुजरे, पुलिस हर कोने पर तैनात रहेगी."

    मथुरा में एक हजार पुलिसकर्मी तैनात

    उत्तर प्रदेश के मथुरा में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. यहां शाही ईदगाह को लेकर विवाद है, जहां हिंदू संगठनों ने जलाभिषेक की अपील की है. इसके लिए यहां आसपास कहा जा रहा है कि एक हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. बाबरी मस्जिद का विध्वंस दिवस भी है और इसके लिए भी सुरक्षा टाइट की गई है. पुलिस अधिकारी पैदल गश्त कर रहे हैं और एसटीएफ से लेकर एलआईयू तक अलर्ट मोड में हैं.

    मथुरा शहर के एसपी अरविंद कुमार का कहना है, "हमने इलाके को 4 जोन में बांटा है. संवेदनशील जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है. ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है. जो लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी…"

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Babri demolition
    Admin

    Related Posts

    बस्तर में संकटग्रस्त महिलाओं के लिए सहारा बना ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’

    March 7, 2026

    बस्तर में मलेरिया से निपटने के कार्यशाला में बताए उपाय

    March 7, 2026

    सुरक्षा एजेंसियों के खौफ से बस्तर में नक्सलियों के TCOC पर सन्नाटा

    March 7, 2026

    धार के लाल पक्षाल सेक्रेटरी ने UPSC में 8वीं रैंक हासिल कर देशभर में लहराया परचम

    March 7, 2026

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार खत्म, असम दौरे से हो सकती है घोषणा

    March 7, 2026

    बड़े तालाब में अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई, IAS बंगला और 200 अन्य अवैध निर्माण चिन्हित

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष का समर्थन करेगी TMC

    March 7, 2026

    इस्लामिक नाटो बनाकर ईरान पर हमला करने अचानक सऊदी पहुंचे मुनीर

    March 7, 2026

    बिहार और बंगाल को काटकर बनेगा नया केंद्र शासित प्रदेश?

    March 7, 2026

    अमृतसर में पुलिस कॉन्स्टेबल की पीट-पीटकर हत्या

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.