Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»बांग्लादेश ने भारत से अपने दो डिप्लोमैट्स को वापस बुलाये, दुश्मनी करने पर उतारू बांग्लादेश
    विदेश

    बांग्लादेश ने भारत से अपने दो डिप्लोमैट्स को वापस बुलाये, दुश्मनी करने पर उतारू बांग्लादेश

    AdminBy AdminDecember 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बांग्लादेश ने भारत से अपने दो डिप्लोमैट्स को वापस बुलाये, दुश्मनी करने पर उतारू बांग्लादेश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ढाका
    बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार हटने और मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार बनने के बाद ही भारत के साथ रिश्ते बिगड़ते ही जा रहे हैं। इसकी मुख्य वजह है बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार। साफ दिखाई देता है कि ना केवल बांग्लादेश की सरकार बल्कि कोर्ट भी हिंदुओं के खिलाफ साठगांठ कर रहा है। वहीं भारत की सख्ती पर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का दिखावा करता है। अब बांग्लादेश ने एक और ऐसा कदम उठाया है जिससे उसका चीन और पाकिस्तान प्रेम छिपा नहीं रहा। बांग्लादेश ने भारत से अपने दो डिप्लोमैट्स को वापस बुला लिया है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक  बांग्लादेश ने कोलकाता में उसके उप उच्चायुक्त शिकदार मोहम्मद अशफरुल रहमान और अगरतला में असिस्टेंट हाई कमिश्नर आरिफ मोहम्मद को वापस बुला लिया है। बता दें कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और पुजारियों की गिरफ्तारी के बाद भारत के लोगों में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है। हाल ही में त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बांग्लादेश के राजनयिक मिशन में तोड़फोड़ की घटना हुई थी। इसके बाद सरकार ने कुछ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की थी। वहीं सात लोगों को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद बांग्लादेश ने विरोध किया और अगलतला में काउंसलर सर्विस बंद करने का ऐलान कर दिया। अब उसने अपने डिप्लोमैट को भी ढाका वापस बुला लिया है।

    कोलकाता में बांग्लादेश के उप उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, ‘‘कोलकाता में हमारे कार्यालय के बाहर जारी विरोध प्रदर्शनों के बाद अशरफुर रहमान को बातचीत के लिए तत्काल बुलाया गया है। इसके अलावा, वह अगले सप्ताह दोनों देशों के बीच होने वाली विदेश सचिव स्तर की वार्ता के दौरान प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे। वह इस महीने के मध्य तक वापस आ जाएंगे।’’

    बता दें कि पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा दोनों की ही सीमाएं बांग्लादेश के साथ लगी हुई हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बांग्लादेशी सरकार ने कहा है कि उसके दो डिप्लोमैट आगे के निर्देशों तक ढाका में रहकर ही काम करेंगे। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कई नेता भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। हाल ही में पार्टी के नेता रुहुल कबीर रिजवी ने अपनी पत्नी की भारतीय साड़ी को जलाकर विरोध किया था। इसके अलावा उन्होंने भारतीय प्रोडक्ट्स के बायकॉट की भी अपील की थी। त्रिपुरा में स्थानीय लोगों के आक्रोश के चलते कथित तौर पर बांग्लादेशी झंडे का अपमान हुआ था। इसके बाद भारत ने जिम्मेदार लोगों पर कड़ा एक्शन लिया है।

    गिरफ्तारी के खिलाफ झारखंड में विभिन्न हिंदू संगठनों ने गुरुवार को भी रैलियां निकालीं और प्रदर्शन किए। रांची में, विभिन्न हिंदू और सामाजिक संगठनों के सदस्य मोराबादी मैदान में बापू वाटिका पर एकत्र हुए, जहां प्रमुख नेताओं ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। सनातन सरना समाज के राकेश लाल ने कहा कि सर्व सनातन समाज और उससे जुड़े समूह बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के खिलाफ राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    government of Muhammad Yunus
    Admin

    Related Posts

    100 घंटे की जंग में अरबों स्वाहा: ईरान से भिड़ंत में US को 31 हजार करोड़ का झटका

    March 6, 2026

    आकार में छोटा लेकिन हौसले में बड़ा ईरान: अमेरिका के सामने कैसे टिकती है उसकी सैन्य ताकत

    March 6, 2026

    नेपाल की राजनीति में नया चेहरा: बालेन शाह PM पद की दौड़ में, भारत को लेकर क्या सोचते हैं?

    March 6, 2026

    इजरायल ने 90 दिन पहले खामेनेई को मारने की बनाई थी योजना

    March 6, 2026

    मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर: अमेरिका-इजरायल के बाद एक और देश की ईरान पर अटैक की तैयारी

    March 6, 2026

    ट्रंप की करारी शिकस्त, अमेरिका को ₹16 लाख करोड़ का फटका, भारत को मिल रही राहत

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    07 मार्च 2026 का राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा विशेष लाभ

    March 6, 2026

    CM ममता का दावा: SIR में जिंदा मतदाताओं को ‘मृत’ दिखाया गया, उठाए गंभीर सवाल

    March 6, 2026

    युवा किसान रत्ना की सफलता की कहानी: 21 की उम्र में आधुनिक खेती से लाखों की कमाई

    March 6, 2026

    बिरगांव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

    March 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.