Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा का 78वां स्थापना दिवस मनाया गया
    मध्यप्रदेश

    होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा का 78वां स्थापना दिवस मनाया गया

    AdminBy AdminDecember 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा का 78वां स्थापना दिवस मनाया गया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल
    होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के 78वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उज्जैन जिले के प्रभारी एवं कौशल एवं रोजगार राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि भीषण जल आपदा या अन्य कोई प्राकृतिक आपदा, कानून व्यवस्था का निर्वहन एवं अति महत्वपूर्ण चुनाव डियूटियों जैसे अनेकों कार्यों में होमगार्ड के सैनिक दिनरात मेहनत व तपस्या करते हैं। इनके द्वारा दी जा रही सेवाओं का लाभ सम्पूर्ण समाज को प्राप्त होता है। प्रभारी मंत्री टेटवाल ने कहा कि होमगार्ड के जवान अपनी सेवाओं के साथ प्रशासन, पुलिस प्रशासन आदि के साथ अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं देते हुए आपदा प्रबंधन में भी अपना श्रेष्ठ योगदान देकर बचाव का काम करते हैं, वे सब बधाई के पात्र हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को इस बात के लिये धन्यवाद दिया कि उन्होंने होमगार्ड जवानों को महाकाल में सेवाओं के लिये तैनात करने की घोषणा की। प्रभारी मंत्री ने समस्त होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के जवानों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

    कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री टेटवाल का स्वागत डिवीजनल कमाण्डेन्ट होमगार्ड उज्जैन रोहिताश पाठक एवं डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड/एसडीईआरएफ संतोष कुमार जाट ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इस अवसर पर सेरेमोनियल ड्रेस में सुसज्जित आर्कषक परेड के द्वारा मार्च पास्ट करते हुये, मुख्य अतिथि को सलामी दी। इसके उपरांत स्थापना दिवस पर भारत के महामहिम राष्ट्रपति के संदेश का वाचन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा और प्रधानमंत्री के संदेश का वाचन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने किया।

    निरीक्षण वाहन में सवार होकर कौशल एवं रोजगार राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने परेड के सभी प्लाटूनों का निरीक्षण किया, निरीक्षण में आर्म्स प्लाटून, महिला प्लाटून, यातायात प्लाटून व आधुनिक बचाव उपकरणों से लेस एसडीईआरएफ एवं रेस्क्यू वाहनों के प्लाटून भी सम्मिलित रहे। परेड का नेतृत्व प्लाटून कमाण्डर श्रीमती रूबी यादव व टूआईसी दिलीप बामनिया के द्वारा किया गया, प्रथम आर्म्स प्लाटून का नेतृत्व श्रीमती शीला चौधरी, पुष्पेन्द्र त्यागी, सुगायत्री वर्मा, सुहेमलता पाटीदार और ए.एस.आई. भैरूलाल सारेल द्वारा किया गया। परेड के उपरांत उत्कृष्ट ड्यूटी सम्पादित करने वाले अधिकारी/कर्मचारी एवं जवानों को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके उपरांत एसडीईआरएफ यूनिट द्वारा झोपड़ी में आग लगने से बचाव एवं राहत कार्य के डेमोन्स्ट्रेशन दिया।

    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा और पुलिस उप महानिरीक्षक नवनीत भसीन, जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगु रु डॉ. अर्पण भारद्वाज, संजय अग्रवाल, मुकेश यादव तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Minister Tetwal
    Admin

    Related Posts

    एमपी में होली से पहले पारा चढ़ा, 35 डिग्री के पार, मार्च में 40 डिग्री तक पहुंचने के संकेत

    March 3, 2026

    संगठन के शतक वर्ष पर मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’, सीएम बोले- यह फिल्म राष्ट्रसेवा का प्रतीक है

    March 3, 2026

    लखनऊ में पुलिस ने बेसहारा बच्चों के साथ मनाई होली, खुशियों से भरे उपहार दिए

    March 3, 2026

    सीएम योगी का बड़ा ऐलान: ‘इलाज के लिए पैसा हमारी सरकार देगी’, जनता दर्शन में दिया भरोसा

    March 3, 2026

    सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, CM मोहन ने एरियर्स का भुगतान करने का किया ऐलान

    March 3, 2026

    राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के 20 मार्च तक आवेदन और दो मई को होगी परीक्षा

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    खामेनेई की मौत के बाद भारत में बढ़ा हाईअलर्ट, कानून-व्यवस्था के उल्लंघन पर सख्त कदम उठाने की चेतावनी

    March 3, 2026

    एमपी में होली से पहले पारा चढ़ा, 35 डिग्री के पार, मार्च में 40 डिग्री तक पहुंचने के संकेत

    March 3, 2026

    सोने-चांदी के दाम में फिर हुआ बदलाव, भोपाल, दिल्ली और जयपुर के ताजे रेट जानें

    March 3, 2026

    संगठन के शतक वर्ष पर मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’, सीएम बोले- यह फिल्म राष्ट्रसेवा का प्रतीक है

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.