Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»पत्नी और उसके रिश्तेदारों पर हैरेसमेंट का आरोप लगाया फिर व्यक्ति ने फांसी लगाकर किया सुसाइड
    देश

    पत्नी और उसके रिश्तेदारों पर हैरेसमेंट का आरोप लगाया फिर व्यक्ति ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

    AdminBy AdminDecember 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पत्नी और उसके रिश्तेदारों पर हैरेसमेंट का आरोप लगाया फिर व्यक्ति ने फांसी लगाकर किया सुसाइड
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बेंगलुरु
    बेंगलुरु की एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले यूपी के एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. उसने अपने पीछे 24 पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें अपनी पत्नी और उसके रिश्तेदारों पर हैरेसमेंट का आरोप लगाया है. उन्होंने पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसने मेरे खिलाफ कई केस दर्ज कराए हैं और अब तीन करोड़ रुपये की डिमांड कर रही है. अतुल सुभाष बेंगलुरु सिटी में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में डीजीएम के पद पर काम कर रहे थे.  बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि यह घटना मंजूनाथ लेआउट इलाके की है, जो मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन के इलाके का है. एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि यूपी के रहने वाले अतुल सुभाष नाम के शख्स का अपनी पत्नी के साथ सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था. पत्नी ने उसके खिलाफ यूपी में केस भी दर्ज कराया था.

    अपने बेडरूम में सीलिंग फैन से लगाई थी फांसी
    जानकारी के मुताबिक, पुलिस को 9 दिसंबर की सुबह छह बजे एक कॉल आया, जिसमें सुसाइड करने की जानकारी दी गई. जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो घर अंदर से बंद मिला. स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो पता चला कि 34 वर्षीय अतुल सुभाष ने नायलॉन की रस्सी का इस्तेमाल करके बेडरूम में लगे सीलिंग फैन से लटककर फांसी लगा ली थी.

    मृतक के भाई ने क्या बताया?
    इस घटना की जानकारी यूपी में रहने वाले उनके परिवार को दी गई, जिसके बाद उनके भाई विकास कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. विकास कुमार ने बताया कि अतुल की पत्नी, उसकी मां, उसके भाई और उसके चाचा ने झूठे मामलों में उसे फंसाया था और इन मामलों के लिए 3 करोड़ रुपये की मांग की थी. इससे अतुल सुभाष को काफी डिप्रेशन में था, जिसकी वजह से उसने अपनी जान ले ली. पीड़ित परिवार की तहरीर पर मराठाहल्ली स्टेशन में बीएनएस अधिनियम की धारा 108 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है और जांच जारी है.

    पुलिस ने क्या बताया?
    अधिकारी ने बताया कि उसने कई लोगों को ईमेल के जरिए अपना सुसाइड नोट भी भेजा और उसे एक एनजीओ के व्हाट्सएप ग्रुप के साथ भी साझा किया, जिससे वह जुड़ा था. उसने मैसेज में लिखा, "सर, ये मैसेज गुड बाय बोलने के लिए है. हो सके तो मेरी फैमिली की मदद कीजिएगा. अभी तक के साथ के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद." इसमें उन्होंने अपने द्वारा बनाए गए वीडियो और सुसाइड नोट का लिंक भी भेज दिया था. पुलिस के मुताबिक, सुभाष ने अपने घर में एक तख्ती लटका रखी थी, जिस पर लिखा था, 'न्याय मिलना बाकी है.' सुसाइड से पहले अतुल सुभाष ने अलमारी पर महत्वपूर्ण डिटेल चिपकाई. जिसमें सुसाइड नोट, गाड़ी की चाबियां और उसके द्वारा किए गए सभी काम, जो अभी बाकी हैं, उनकी जानकारी थी.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    हालात को देखते हुए दुबई में भारतीय दूतावास अलर्ट, भारतीयों से कहा- बेवजह बाहर न निकलें

    March 3, 2026

    ₹5,083 करोड़ की डिफेंस डील, कोस्ट गार्ड को मिलेगा स्वदेशी हेलीकॉप्टर, रूस से घातक मिसाइलें आएंगी

    March 3, 2026

    हवाई सफर के बीच खतरे की घंटी! मुंबई से दुबई जा रही फ्लाइट को मिसाइल अलर्ट, प्रशासन हरकत में

    March 3, 2026

    ‘उत्तराखंड का स्वर्णिम दौर शुरू’ – पुष्कर सिंह धामी बोले, तीसरा दशक होगा प्रदेश के नाम

    March 3, 2026

    सीमा पर सतर्कता बढ़ी: राजौरी में ‘PIA’ लिखे हवाई जहाज जैसे गुब्बारे से सनसनी

    March 3, 2026

    तालिबानी सजा से गई जान: ओडिशा में कथित कंगारू कोर्ट ने छात्र को मौत के घाट उतारा

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    04 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा बड़ा लाभ

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, भारी तेजी के बाद थमा कच्चे तेल का रुख

    March 3, 2026

    हालात को देखते हुए दुबई में भारतीय दूतावास अलर्ट, भारतीयों से कहा- बेवजह बाहर न निकलें

    March 3, 2026

    ईरान संकट पर पाकिस्तान सतर्क, रक्षा मंत्री का बयान—युद्ध भड़का तो पड़ेंगे गंभीर असर

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.