Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»शाहीन अफरीदी ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट कंप्लीट कर लिए
    खेल

    शाहीन अफरीदी ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट कंप्लीट कर लिए

    AdminBy AdminDecember 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शाहीन अफरीदी ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट कंप्लीट कर लिए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इस्लामाबाद
    पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टी20 मैच 11 रनों से गंवाया। साउथ अफ्रीका ने डरबन में 183/9 का स्कोर बनाया। जवाब में पाकिस्तान टीम 8 विकेट खोने के बाद 172 रन ही बना सकी। हालांकि, डरबन टी20 में पाकिस्तान के स्टार पेसर शाहीन अफरीदी ने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए। उन्होंने ओपनर वैन डेर डुसेन (0), डेविड मिलर (82) और नकबायोमजी पीटर (3) का शिकार किया। शाहीन ने तीनों को पवेलियन भेजते ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट कंप्लीट कर लिए। उन्होंने एक दमदार रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

    ऐसा करने वाले इकलौते पाकिस्तानी बॉलर
    शाहीन ने विकेटों का 'धांसू शतक' जड़कर एक जबर्दस्त कारनमा अंजाम दिया है। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में 100 विकेट का आंकड़ा छूने वाले इकलौत पाकिस्तानी बॉलर बन गए हैं। शाहीन तीनों फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले दुनिया के चौथे प्लेयर हैं। उनसे पहले यह कमाल श्रीलंका के लसिथ मलिंगा, न्यूजीलैंड के टिम साउदी और बांग्लादेश शाकिब अल हसन ने किया। 24 वर्षीय शाहीन के खाते में फिलहाल टेस्ट में 116 और वनडे में 112 विकेट हैं। उन्होंने 2018 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। शाहीन ने अभी तक 161 इंटरनेशनल मैच (31 टेस्ट, 56 वनडे, 74 टी20) खेले हैं।

    शाहीन ने हारिस रऊफ और शादाब खान के खास क्लब में एंट्री मारी है। वह टी20 इंटरनेशल में पाकिस्तान के लिए 100 विकेट लेने वाले तीसरे प्लेयर बन गए हैं। पाकिस्तान की ओर से सबसे छोटे फॉर्मेट में सर्वाधिक विकेट तेज गेंदबाज हारिस ने चटकाए हैं। उन्होंने 78 टी20 मैचों में 110 शिकार किए। उन्हें साउथ अफ्रीका वर्सेस पाकिस्तान पहले टी20 में कोई सफलता नहीं मिली। वहीं, शादाब सूची में दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 104 टी20 मुकाबलों में 107 विकेट निकाले हैं। 26 वर्षीय ऑलराउंडर शादाब साउथ अफ्रीका सीरीज में पाकिस्तान स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Shaheen Afridi
    Admin

    Related Posts

    T20 वर्ल्ड कप 2026: चैम्पियन टीम को पुरस्कार राशि कितनी? पूरी जानकारी

    March 5, 2026

    IND vs ENG: रोहित-विराट से लेकर बुमराह तक, ये 5 खिलाड़ी इंग्लैंड पर पड़ सकते हैं भारी

    March 4, 2026

    ब्रेबोर्न स्टेडियम में सजेगा स्क्वैश का महासंग्राम, 18-22 मार्च तक इंडियन ओपन

    March 4, 2026

    FIH वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफायर: इंग्लैंड महिला हॉकी टीम का हैदराबाद में भव्य स्वागत

    March 4, 2026

    आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी: 28 मार्च से शुरुआत, 31 मई को फाइनल

    March 4, 2026

    प्लेयर्स ऑक्शन का बिग डे: 12 मार्च को तय होगा 63 पाकिस्तानी खिलाड़ियों का भविष्य

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    रायपुर: सरगुजा में पीएम आवास निर्माण में तेजी, योजनाओं को मिला नया जोश

    March 5, 2026

    FSSAI की रिपोर्ट ने चौंकाया, दूध में यूरिया, डिटर्जेंट और पानी मिलाने वाले टॉप डेयरी ब्रांड्स जांच में फेल

    March 5, 2026

    अब घर बैठे मिलेगा PF का पूरा हिसाब! EPFO ने आसान किया बैलेंस और पासबुक चेक करना

    March 5, 2026

    मध्य प्रदेश में नई व्यवस्था: कर्मचारियों को करनी होगी 3 महीने की ट्रेनिंग, वरना लगेगा 5000 रुपए का चालान

    March 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.