Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»तकनीकी»आपके लैपटॉप की लाइफ बढ़ाने के लिए 10 आसान टिप्स
    तकनीकी

    आपके लैपटॉप की लाइफ बढ़ाने के लिए 10 आसान टिप्स

    AdminBy AdminDecember 11, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आपके लैपटॉप की लाइफ बढ़ाने के लिए 10 आसान टिप्स
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अगर आपने नया लैपटॉप खरीदा है और आप चाहते हैं कि वह लंबे समय तक अच्छे से काम करता रहे, तो आपको उसकी देख-रेख ठीक ढंग से करनी होगी। यह ठीक है कि शुरू के 1 या 2 साल तक लैपटॉप पर कंपनी वारंटी देती है और इस दौरान यदि उसमें कोई मैनुफैक्चरिंग डिफेक्ट आ जाए, तो कंपनी उसे ठीक भी कर देती है, पर उसके बाद भी आपका डिवाइस ठीक काम करता रहे, साफ सुधरा रहे, टूट-फूट से बचा रहे, यह सिर्फ आपके हाथ में है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं 10 ऐसी आसान टिप्स, जिनसे आप अपने लैपटॉप की लाइफ को बढ़ा सकते हैं।..

    टैग लगाकर रखें
    गुम होने से बचाने के लिए लैपटॉप पर मार्कर से नाम और कॉन्टैक्ट नंबर लिख दें। ये जानकारी आप लैपटॉप के पीछे, डीवीडी ड्राइव के अंदर, पावर कॉर्ड, कीबोर्ड पर लिख सकते हैं। अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल्स के साथ लैपटॉप बैग पर लगेज टैग लगाकर रखें, ताकि गुम होने पर आपको संपर्क किया जा सके। इससे एक फायदा और है कि किसी मीटिंग में एक जैसे कई लैपटॉप होने पर भी आप अपने लैपटॉप की पहचान आसानी से कर सकते है।

    लैपटॉप की केयर करें
    लैपटॉप पर खाने-पीने के गंदे हाथ न लगाएं। चाय, कॉफी या पानी जैसी चीजें गिरने से सर्किट शॉर्ट हो सकता है। हमेशा ध्यान रखें लैपटॉप के पास कोई भी इलैक्ट्रिक डिवाइस न रखें, क्योंकि उसमें से मैग्नेटिक फील्ड जनरेट होती है जो आपके लैपटॉप को नुकसान पहुंचाती है।

    स्क्रीन का रखें ख्याल
    कई बार काम करते वक्त पेन की-बोर्ड पर रखकर भूल जाने से लैपटॉप के स्क्रीन को नुकसान पहुंचता है। क्योंकि अगर ऐसे में की-बोर्ड बंद कर दिया जाए तो स्क्रीन खराब हो जाएगी। की-बोर्ड बंद करने से पहले हमेशा ध्यान दें कि इसके ऊपर कुछ न रखा हो।

    लैपटॉप बैग करता है टूट-फूट से सुरक्षा
    किसी भी सफर के दौरान लैपटॉप को एक अच्छी क्वालिटी के बैग में रखें। लैपटॉप जरा-सी ठोकर से भी टूट-फूट सकता है और लापटॉप की डेटा केबल, चार्जर और अन्य चीजें हमेशा बैग की अलग पॉकेट में रखें।

    लैपटॉप को रखें साफ-सुथरा
    लैपटॉप के स्क्रीन को हमेशा सॉफ्ट कपड़े से साफ करें। इसके लिए कभी भी विंडो क्लीनर का इस्तोमाल न करें। सफाई के लिए ड्रायर का इस्तेमाल किया जा सकता है। साफ करते वक्त सिर्फ उन कवर को हटाएं, जो आसानी से हटाएं जा सकते हैं।

    यूएसबी और चार्जर केबल को सीधा रखें
    कई बार लोग लैपटॉप इस्तेमाल करने के बाद वायर्स को सीधा नहीं करते। उन्हें उलझा ही रहने देते है। ऐसे में वायर गर्म होती रहती है जिससे शॉर्ट होने के चांसेस बढ़ जाते हैं। लैपटॉप में पावर केबल लगाने के बाद ही पावर स्विच ऑन करें। कभी भी बिना स्विच को ऑफ किए प्लग न निकालें।

    डीवीडी ड्राइव
    लैपटॉप का डीवीडी ड्राइवर ध्यान से इस्तेमाल करें। एक जैसी डिस्क में कई बार लोग कंफ्यूज हो जाते है और उल्टी डिस्क लगा देते हैं। इसके कारण डीवीडी ड्राइव का लैंस खराब हो जाता है। ड्राइव में कभी भी टूटी या ज्यादा स्क्रैच वाली डिस्क का इस्तेमाल न करें।

    बैट्री की लाइफ बढ़ाएं
    बैट्री की लाइफ बढ़ाने के लिए लैपटॉप चार्ज करने के बाद बैट्री को अलग रख दें अगर काम न करना हो तो। इसमें ऑटोलॉक सिस्टम होता है। जब भी काम करना हो उसे लगा लें।

    सॉफ्टवेयर्स
    लैपटॉप में हमेशा जरूरत अनुसार सॉफ्टवेटर्स रखें। सारे सॉफ्टवेयर्स ट्रस्टेड होने चाहिए और सिस्टम में हमेशा एक अच्छा एंटीवायरस होनी चाहिए ताकि पेन-ड्राइव या दूसरे सोर्स से आने वाले वायरस से प्रोटेक्ट किया जा सके। अपने डेटा को बचाने के लिए बैकअप जरूर रखें।

    मैंटेनेंस
    लैपटॉप का लगातार इस्तेमाल करते रहने पर इसमें जंक फाइल और रजिस्ट्री में छोटी-मोटी फाइलें आ जाती हैं, जिसके कारण स्पीड स्लो हो जाती है। इससे निपटने के लिए महीने में एक बार डिस्क क्लीनअप और क्मतिंहउमदज जैसे टूल्स का इस्तेमाल जरूर करें। ये दोनों टूल्स विंडोज में मौजूद होते हैं। इन्हें स्टार्ट-प्रोग्राम-एक्सेसरीज पर जाकर ओपन किया जा सकता है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    2025 में AI ऐप्स के सबसे बड़े यूज़र बने भारतीय, फिर भी इस एक चीज़ में रह गए पीछे

    March 4, 2026

    WhatsApp अब नहीं रहेगा फ्री! इन 3 फीचर्स के लिए लगेंगे रुपये

    March 4, 2026

    इंसानों से ज़्यादा होंगे AI सिस्टम? 2028 तक ऑटोनॉमस AI की चौंकाने वाली सच्चाई

    March 4, 2026

    टेक जगत में हलचल: एपल के खास इवेंट में हो सकते हैं बड़े लॉन्च

    March 4, 2026

    Nothing का डबल सरप्राइज़: 5 मार्च को Phone 4a और 4a Pro की होगी एंट्री

    March 4, 2026

    आपके फोन की स्पीड चुरा रहे हैं ये ऐंड्रॉयड ऐप्स, तुरंत बदलें ये सेटिंग्स

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    घर की तरक्की रोक सकती हैं बालकनी में रखी ये वस्तुएँ

    March 5, 2026

    रायपुर: सरगुजा में पीएम आवास निर्माण में तेजी, योजनाओं को मिला नया जोश

    March 5, 2026

    FSSAI की रिपोर्ट ने चौंकाया, दूध में यूरिया, डिटर्जेंट और पानी मिलाने वाले टॉप डेयरी ब्रांड्स जांच में फेल

    March 5, 2026

    अब घर बैठे मिलेगा PF का पूरा हिसाब! EPFO ने आसान किया बैलेंस और पासबुक चेक करना

    March 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.