Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»छतरपुर निवासी श्रीमती राजकुमारी गुप्ता को पीएमएयर एम्बुलेंस के माध्यम से समय पर हायर सेंटर रेफर कर उनकी जान बचाई गई
    मध्यप्रदेश

    छतरपुर निवासी श्रीमती राजकुमारी गुप्ता को पीएमएयर एम्बुलेंस के माध्यम से समय पर हायर सेंटर रेफर कर उनकी जान बचाई गई

    AdminBy AdminDecember 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छतरपुर निवासी श्रीमती राजकुमारी गुप्ता को पीएमएयर एम्बुलेंस के माध्यम से समय पर हायर सेंटर रेफर कर उनकी जान बचाई गई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     छतरपुर

    मध्यप्रदेश सरकार के प्रयासों और आयुष्मान भारत योजना के तहत गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का अभियान निरंतर जारी है। मंगलवार को छतरपुर निवासी श्रीमती राजकुमारी गुप्ता (52 वर्ष) को पीएमएयर एम्बुलेंस के माध्यम से समय पर हायर सेंटर रेफर कर उनकी जान बचाई गई। आयुष्मान योजना हितग्राही श्रीमती गुप्ता को उपचार और एयर एम्बुलेंस की सुविधा निःशुल्क प्राप्त हुईं। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि प्रदेश के हर नागरिक को समय पर और उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों। यह सेवा उस संकल्प को साकार करती है, जिसमें जरूरतमंदों को हरसंभव मदद प्रदान कर उन्हें स्वस्थ जीवन का अधिकार दिलाया जा रहा है।

    उल्लेखनीय है कि श्रीमती राजकुमारी गुप्ता को पेट दर्द और रक्तचाप कम होने की शिकायत पर 10 दिसंबर को जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया गया था। जाँच के दौरान चिकित्सकों ने पाया कि उनके बाएं गुर्दे में एक बड़ी चोट और आंतरिक रक्तस्राव हो रहा है। जिला अस्पताल के सर्जन और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तत्काल भोपाल रेफर करने का निर्णय लिया। आयुष्मान कार्ड धारक होने के कारण मरीज को चिरायु मेडिकल कॉलेज, भोपाल में निःशुल्क उपचार के लिए रेफर किया गया। मरीज को जिला अस्पताल की टीम के सहयोग से खजुराहो एयरपोर्ट तक एम्बुलेंस से पहुँचाया गया और वहां से एयर एम्बुलेंस के जरिये भोपाल भेजा गया।

    चिरायु मेडिकल कॉलेज में पहुंचने पर मरीज का ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और डीएसए (डिजिटल सब्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी) जैसी एडवांस जांचें की गईं। जांच में पाया गया कि मरीज के बाएं गुर्दे में 11×7 सेमी का बड़ा और फटा हुआ एंजियोमायोलिपोमा (रक्त वाहिकाओं और वसा का ट्यूमर) है, जिससे लगातार रक्तस्राव हो रहा था।

    3 घंटे के भीतर की गई जटिल सर्जरी

    मरीज की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों की टीम ने तत्काल एम्बोलाइजेशन और रक्तस्राव रोकने के लिए कॉइलिंग प्रक्रिया करने का निर्णय लिया। यह जटिल प्रक्रिया इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अदनान खान और उनकी टीम ने सफलता पूर्वक 3 घंटे के भीतर पूरी की। इस जीवनरक्षक प्रक्रिया के कारण मरीज की जान बचाई जा सकी। आयुष्मान योजना में शामिल नई चिकित्सकीय प्रक्रियाओं यह प्रक्रिया हाल ही में शामिल की गयी है। योजनान्तर्गत पहले कुल 1670 प्रकार के उपचार उपलब्ध थे इसका विस्तार करते हुए नया हेल्थ बेनिफिट पैकेज HBP-2022 लागू किया गया है, जिसमें 282 प्रकार के नए उपचार शामिल किये गए है। अब 1952 प्रकार के उपचार आयुष्मान योजनान्तर्गत उपलब्ध हैं। नए पैकेज में गंभीर बिमारियों जैसे की अंग प्रत्यारोपण, बोनमैरो ट्रांसप्लांट एवं कैंसर की जांच एवं उपचार हेतु हाई एंड इन्वेस्टीगेशन सहित कई अत्याधुनिक चिकित्सकीय सेवाओं को शामिल किया गया है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured PMAir Ambulance Yojana saved life
    Admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होली

    March 5, 2026

    सिग्नल ओवरशूट के कारण बिलासपुर में पटरी से गिरे मालगाड़ी के 9 वैगन

    March 5, 2026

    कठिन हालात में भी पीएम मोदी ने निकाला समाधान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    March 5, 2026

    सीएम डॉ. यादव के प्रयास से एमपी की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी की राह आसान

    March 5, 2026

    ग्राम झांपी से 19 वर्षीय युवक हुआ लापता

    March 5, 2026

    होली का पर्व हर आंगन में खुशियां, शांति और समृद्धि के रंग भरता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होली

    March 5, 2026

    सिग्नल ओवरशूट के कारण बिलासपुर में पटरी से गिरे मालगाड़ी के 9 वैगन

    March 5, 2026

    कोहराम के बाद बाजार में रैली, क्या खत्म होने वाली है जंग? तेजी के पीछे ये 3 वजहें

    March 5, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव से एयर ट्रैवल प्रभावित, 180 उड़ानें कैंसिल; सरकार ने जारी की सलाह

    March 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.