Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»मतपत्रों द्वारा वोट देने के लिए जल्द ही भारत जोड़ो यात्रा जैसा एक बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा: पटोले
    व्यापार

    मतपत्रों द्वारा वोट देने के लिए जल्द ही भारत जोड़ो यात्रा जैसा एक बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा: पटोले

    AdminBy AdminDecember 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मतपत्रों द्वारा वोट देने के लिए जल्द ही भारत जोड़ो यात्रा जैसा एक बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा: पटोले
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मार्कडवाडी
    महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस ने समिति अध्यक्ष नाना पटोले कहा कि लोकतंत्र में वोट देने के अधिकार की रक्षा करने और मतपत्र के माध्यम से चुनाव सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही भारत जोड़ो यात्रा जैसा एक बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा, जो मार्कडवाडी से ही शुरू होगा। मार्कडवाडी के ग्रामीणों के साथ बातचीत करते हुए पटोले ने मंगलवार को कहा कि पड़ोसी देशों में लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है और भारत में लोकतांत्रिक प्रणालियों को कमजोर करने के प्रयास शुरू हो गए हैं।

    उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता को राजा माना जाता है, लेकिन अब इसी 'राजा' के वोट पर डाका डाला जा रहा है। लोग ईवीएम मशीनों पर संदेह करते हैं, यही कारण है कि मार्कडवाडी के निवासियों ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मतपत्र के माध्यम से मतदान कराने की मांग कर देश को रास्ता दिखाया है। उनके साथ पूर्व विधायक रामहरि रूपनवार, पूर्व विधायक एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्षवर्द्धन सपकाल, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

    पटोले ने कहा कि विधानसभा चुनाव के आश्चर्यजनक परिणामों ने चुनाव प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े कर दिये हैं। मतदान के दिन शाम पांच बजे चुनाव आयोग द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 58.33 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि, रात 11-30 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 65.2 प्रतिशत हो गया। उसी रात और अगले दि, 21 नवंबर को दोपहर तीन बजे तक यह बढ़कर 66.05 प्रतिशत हो गया।

    पटोले ने सवाल किया कि अतिरिक्त 76 लाख वोट कैसे दर्ज किए गए और किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में शाम पांच बजे के बाद लंबी कतारों के वीडियो साक्ष्य की मांग की। उन्होंने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग को इस संदर्भ में लिखा है लेकिन अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में कांग्रेस मर्कडवाडी के ग्रामीणों के साथ दृढ़ता से खड़ी है और पूरे राज्य के गांव अब ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर मतपत्र के माध्यम से मतदान की मांग कर रहे हैं।

    पटोले ने कहा कि मर्कडवाडी से शुरू हुआ आंदोलन पूरे राज्य में फैल रहा है। उन्होंने कहा कि सांगली जिले के कोलेवाड़ी और रायगढ़ जिले के मानगांव जैसे गांवों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं, जिससे यह लड़ाई स्थानीय से राष्ट्रव्यापी आंदोलन बन गई है।
    पटोले ने उल्लेख किया कि मार्कडवाडी में सभी घटनाक्रमों के बारे में विपक्षी नेता राहुल गांधी को सूचित किया गया है और भारत जोड़ो यात्रा की तरह बड़े पैमाने पर रैली की योजना पर काम चल रहा है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Nana Patole
    Admin

    Related Posts

    सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के पास, बाजार गिरने की वजह क्या है?

    March 6, 2026

    अब टायर में न हवा की जरूरत, न पंचर का डर! Airfree Tyres ने दी नई तकनीक

    March 6, 2026

    अल्ट्रॉवायलेट बाइक पर शानदार ऑफर, ₹2.50 लाख की बाइक अब ₹1.49 लाख में, साथ में ₹2,499 में सब्सक्रिप्शन प्लान

    March 6, 2026

    टिकट कटने के बाद छलका आनंद शर्मा का दर्द, कहा– सच कहने की सजा मिली

    March 5, 2026

    नामांकन के बाद गरजे अमित शाह, बोले– जेपी की विरासत संभाल रहे हैं नीतीश कुमार

    March 5, 2026

    बिहार की राजनीति में BJP की बढ़त: JDU पर कैसे भारी पड़ी भगवा पार्टी

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    बिलासपुर के 3 दोस्त 9 दिन से दुबई में फंसे, फ्लाइट कैंसिल होने से वापसी में देरी, परिजनों ने भारत सरकार से सहायता की अपील

    March 6, 2026

    CM योगी आदित्यनाथ और RSS के 3 दर्जन से ज्यादा पदाधिकारियों के बीच बंद कमरे में हुई गहरी बातचीत

    March 6, 2026

    रायपुर: दीर्घकालिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग: मुख्यमंत्री साय

    March 6, 2026

    राजनांदगांव में 38°C तक पारा चढ़ा, उत्तर छत्तीसगढ़ की रातें अभी भी ठंडी, बारिश के आसार नहीं

    March 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.