Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मध्यप्रदेश में प्री-वेडिंग शूट की ऐतिहासिक स्थलों पर झट से मिलेगी परमिशन, बस करना होगा एक काम
    मध्यप्रदेश

    मध्यप्रदेश में प्री-वेडिंग शूट की ऐतिहासिक स्थलों पर झट से मिलेगी परमिशन, बस करना होगा एक काम

    AdminBy AdminDecember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मध्यप्रदेश में प्री-वेडिंग शूट की ऐतिहासिक स्थलों पर झट से मिलेगी परमिशन, बस करना होगा एक काम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल
    प्रदेश के संरक्षित स्मारकों और संग्रहालयों में शूटिंग की अनुमति अब ऑनलाइन मिल सकेगी। इन्हें देखने के लिए टिकट भी अब वाट्सएप और चैटबाट पर मिल जाएंगे। राज्य पुरातत्व विभाग के अधीन आने वाले राज्यभर में स्थित विभिन्न विरासत स्थलों को प्री-वेडिंग शूट, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, ड्रोन शूट आदि के लिए काफी पसंद किया जा रहा है। इसके चलते बुकिंग के लिए पूछताछ और अनुमति के लिए आवेदनों में बढ़ोतरी हुई है।

    ऑनलाइन पोर्टल तैयार
    वर्तमान में संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार और संग्रहालय इस तरह की अनुमति मैन्युअल आवेदन लेकर देती है। इसमें आवेदन पहले स्थानीय कार्यालय और फिर मुख्यालय आते हैं। इस प्रक्रिया को आसान बनाते हुए संचालनालय द्वारा अनुमति देने के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया गया है।
     
    इस वेबसाइट और फोन नंबर से कर सकते हैं बुकिंग
    आयुक्त पुरातत्व, अभिलेखागार और संग्रहालय उर्मिला शुक्ला ने बताया कि ऑनलाइन अनुमति प्राप्त करने के लिए विभागीय वेबसाइट archaeology.mp.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन टिकट वाट्सअप चैटबाट नंबर 91-9522840076 से बुक किया जा सकता है।

    प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहें
    मध्य प्रदेश में प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए कई खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहें हैं। यदि आप एक ही स्थान पर नदी, महल, फोर्ट और मंदिर देखना चाहते हैं, तो ओरछा एक बेहतरीन विकल्प है, जहां आप ओरछा फोर्ट, शीश महल और बेतवा नदी के किनारे फोटोशूट करवा सकते हैं।

    पचमढ़ी हिल स्टेशन
    पचमढ़ी हिल स्टेशन भी प्रसिद्ध है, जहां बी फॉल और महादेव हिल्स जैसी जगहों पर बेहतरीन तस्वीरें खींची जा सकती हैं। ग्वालियर, अपने ऐतिहासिक स्थलों जैसे ग्वालियर किला, जय विलास पैलेस और तानसेन मकबरे के लिए भी प्रसिद्ध है।

    इसके अलावा, शिवपुरी हिल स्टेशन, करेरा पक्षी अभयारण्य, पेशावर घाट, दूध धारा वाटरफॉल्स और तामिया हिल स्टेशन जैसे अन्य स्थल भी प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए आदर्श हैं। मध्य प्रदेश के ये स्थल प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहर के अद्भुत संयोजन के कारण आकर्षक फोटोशूट लोकेशंस बनते हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured
    Admin

    Related Posts

    युवा किसान रत्ना की सफलता की कहानी: 21 की उम्र में आधुनिक खेती से लाखों की कमाई

    March 6, 2026

    बिरगांव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

    March 6, 2026

    कॉन्टेंट क्रिएटर लैब की अवधारणा पर संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

    March 6, 2026

    100 घंटे की जंग में अरबों स्वाहा: ईरान से भिड़ंत में US को 31 हजार करोड़ का झटका

    March 6, 2026

    नीतिगत प्रोत्साहन, मजबूत औद्योगिक आधार और सस्ती बिजली से ईवी निवेश के लिए अनुकूल वातावरण

    March 6, 2026

    क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुल-पुलियों का जाल

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    07 मार्च 2026 का राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा विशेष लाभ

    March 6, 2026

    CM ममता का दावा: SIR में जिंदा मतदाताओं को ‘मृत’ दिखाया गया, उठाए गंभीर सवाल

    March 6, 2026

    युवा किसान रत्ना की सफलता की कहानी: 21 की उम्र में आधुनिक खेती से लाखों की कमाई

    March 6, 2026

    बिरगांव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

    March 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.