Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»यूपी के अलीगढ़ में हिंदू लड़की-मुस्लिम लड़का, शादी पर बवाल! रद्द किया गया आशीर्वाद समारोह
    राज्य

    यूपी के अलीगढ़ में हिंदू लड़की-मुस्लिम लड़का, शादी पर बवाल! रद्द किया गया आशीर्वाद समारोह

    AdminBy AdminDecember 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यूपी के अलीगढ़ में हिंदू लड़की-मुस्लिम लड़का, शादी पर बवाल! रद्द किया गया आशीर्वाद समारोह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अलीगढ़
    यूपी के अलीगढ़ जिले में हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के की शादी के बाद होने वाला आशीर्वाद समारोह विरोध के बीच रद्द कर दिया गया है। दरअसल, समारोह का डिजिटल कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बवाल मच गया। कार्ड में युवती के साथ गैर समुदाय के युवक का नाम देखा तो तमाम हिंदू संगठनों से जुड़े लोग इसके विरोध में आ गए।

    पुलिस के अनुसार, शहर के एक हिन्दू कारोबारी परिवार की युवती ने मुस्लिम लड़के से मार्च माह में शादी कर ली है। चूंकि दोनों विदेश में साथ रहते हैं और वहीं जॉब करते हैं। अब दोनों परिवार इस शादी के बाद आशीर्वाद समारोह करने जा रहे थे। जिसे लेकर लड़की पक्ष ने 21 दिसंबर को होटल में कार्यक्रम तय कर निमंत्रण वितरण शुरू कर दिया। कार्ड बंटने के साथ जब युवती के साथ मुस्लिम लड़के का नाम देखा तो तमाम हिंदू संगठनों से जुड़े लोग इसके विरोध में आ गए। सोशल मीडिया पर कार्ड के साथ विरोध संबंधी पोस्ट वायरल होने लगीं। सीधी चेतावनी दी गई कि शहर में सार्वजनिक तौर पर इस तरह का आयोजन नहीं होने दिया जाएगा। आयोजन स्थल पर पहुंचकर विरोध करने तक की चेतावनी दी गई। पुलिस को पता चला कि दोनों बचपन से साथ पढ़े और दोनों में रिश्तों के बाद बात अब शादी तक पहुंची है।

    मार्च निकालकर दिया ज्ञापन, नहीं होने देंगे आयोजन
    हिंदू संगठन के तमाम पदाधिकारियों ने जवाहर पार्क से मार्च निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा। कलेक्ट्रेटमें ज्ञापन देने के दौरान पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने कहा कि यह प्रोग्राम किसी भी कीमत पर नहीं होना चाहिए। एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि हिंदू संगठनों की ओर से दिए गए ज्ञापन को संज्ञान लिया जा रहा है। हर स्थिति पर नजर रखते हुए जानकारी जुटाई जा रही है।

    ई कार्ड भेजकर दी जा रही अतिथियों को जानकारी
    शुक्रवार को युवती परिवार की ओर से आयोजन स्थगित किए जाने संबंधी एक ई-कार्ड अपने परिचितों को भेजा जाने लगा। जो दोपहर तक वायरल हो गया। सीओ द्वितीय संजीव तौमर के अनुसार इस मामले में बृहस्पतिवार से ही नजर रखी जा रही है। यह बात सही है कि सोशल मीडिया के जरिये ही अब आयोजन स्थगित किए जाने संबंधी जानकारी मिली है। फिर भी ध्यान रखा जा रहा है। जो लोग विरोध कर रहे हैं, उनसे भी वार्ता जारी है।

    अब ये जारी हुआ संदेश
    हमें आपको यह बताते हुए खेद है कि 21 दिसंबर 2024 को जीटी रोड के होटल में हमारा कार्यक्रम अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण रद्द कर दिया गया है। हम किसी भी असुविधा के लिए अपनी गहरी माफी मांगते हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Aashirwad ceremony top-news
    Admin

    Related Posts

    MP: प्राइवेट स्कूलों को मान्यता का अंतिम अवसर, 10 मार्च तक 20 हजार लेट फीस के साथ आवेदन संभव

    March 6, 2026

    दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़: ₹5 लाख का इनामी माओवादी ढेर, बरामद हुए बड़े पैमाने पर हथियार

    March 6, 2026

    राय जगदलपुर में बजट 2026-27 की योजना, नगर निगम ने सड़क, नाली-पानी और सफाई पर मांगी जनता की राय

    March 6, 2026

    इंग्लैंड कप्तान Harry Brook हुए Jasprit Bumrah के फैन, कहा– दुनिया में उनसे बेहतर गेंदबाज नहीं

    March 6, 2026

    बिलासपुर के 3 दोस्त 9 दिन से दुबई में फंसे, फ्लाइट कैंसिल होने से वापसी में देरी, परिजनों ने भारत सरकार से सहायता की अपील

    March 6, 2026

    CM योगी आदित्यनाथ और RSS के 3 दर्जन से ज्यादा पदाधिकारियों के बीच बंद कमरे में हुई गहरी बातचीत

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    MP: प्राइवेट स्कूलों को मान्यता का अंतिम अवसर, 10 मार्च तक 20 हजार लेट फीस के साथ आवेदन संभव

    March 6, 2026

    दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़: ₹5 लाख का इनामी माओवादी ढेर, बरामद हुए बड़े पैमाने पर हथियार

    March 6, 2026

    ट्रंप की करारी शिकस्त, अमेरिका को ₹16 लाख करोड़ का फटका, भारत को मिल रही राहत

    March 6, 2026

    राय जगदलपुर में बजट 2026-27 की योजना, नगर निगम ने सड़क, नाली-पानी और सफाई पर मांगी जनता की राय

    March 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.