Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-सुकमा में नौ नक्सली किए विस्फोटक के साथ गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-सुकमा में नौ नक्सली किए विस्फोटक के साथ गिरफ्तार

    AdminBy AdminDecember 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-सुकमा में नौ नक्सली किए विस्फोटक के साथ गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सुकमा.

    गृहमंत्री अमित शाह का बस्तर दौरा है और बस्तर दौरे से पहले बस्तर भर में जवानों की मुस्तैदी देखने को मिल रही है जहां लगातार अंदरूनी इलाकों में ऑपरेशन जारी है और हर गतिविधियों पर सुरक्षा बलों की नजर बनी हुई है। इस बीच सुकमा जिले में कैम्प पूवर्ती, थाना जगरगुण्डा में 09 नक्सलियों को विस्फोटक पदार्थ (exclusive) के साथ गिरफ्तार करने में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है।

    गिरफ्तार नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से विस्फोटक पदार्थ रखे थे। सभी गिरफ्तार नक्सली थाना जगरगुण्डा क्षेत्र के निवासी हैं। मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि नक्सलियों को गिरफ्तार करने में जिला बल, 150 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 201 कोबरा की  रही है विषेष भूमिका। जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में दिनांक 13.12.2024 को कैम्प पुवर्ती एवं थाना जगरगुण्डा से कोबरा 201 वाहिनी, 150 वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान पूवर्ती एवं टेकलगुडेम के मध्य जंगल पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी को देख कर लुकते/छिपते हुए भागने लगे, जिन्हें सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमशः 01. सोढ़ी बामन उर्फ बोटी पिता कुम्मा उम्र 28 वर्ष निवासी पुवर्ती तुमालपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा 02 मुचाकी नंदा उर्फ कोन्दा पिता स्व. भीमा उम्र 47 वर्ष निवासी पुवर्ती डब्बापारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, 03 कुंजाम भीमा पिता हुंगा उम्र 42 वर्ष निवासी पुवर्ती मड़कमपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, 04. माड़वी कोसा पिता दुल्ला उम्र 32 वर्ष निवासी पुवर्ती डबापारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, 05. सोड़ी देवा उर्फ नारेष पिता हुंगा उम्र 32 वर्ष निवासी टेकलगुडेम नयापारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, 06. माडवी सुक्का उर्फ बरल पिता स्व. कुम्मा उम्र 40 वर्ष निवासी पुवर्ती तुमालपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा 07. मिडियम जोगा पिता स्व. बोडडा उम्र 45 वर्ष निवासी टेकनगुडम नयापारा थाना जगरगुण्डा 08. बारसे चुला(सुला) पिता कुम्मा उम्र 35 वर्ष निवासी टेकलगुडम बर्रेपारा थाना जगरगुण्डा, एवं अन्य व्यक्ति निवासी टेकलगुडम बर्रेपारा थाना जगरगुण्डा, का होना तथा कब्जे से रखे थैले की तलाशी लेने पर सोढ़ी बामन उर्फ बोटी पिता कुम्मा के कब्जे से पास में रखे एक पीला स्लेटी रंग के गुलाब पटटी लगा नायलोन थैला में रखा लाल काला बिजली वायर करीब 07 मीटर, लाल कोडेक्स वायर लगभग 04 मीटर, टिकली फटाका 02 पैकेट, प्लास्टिक से बंधा बारूद करीबन 200 ग्राम, पेंसिल सेल 03 नग, जिलेटिन राड 06 नग, माचिस 02 नग, 04 नग डेटोनेटर, बरामद किया गया। विस्फोटक सामग्री रखे जाने के संबंध में गहन पूछताछ करने पर कैम्प पुवर्ती एवं कैम्प टेकलगुड़ा से निकलने वाले सुरक्षाबलों के आने-जाने वाले संभावित मार्गो में नुकसान पहुंचाने की नीयत विस्फोटक सामान से आईईडी लगाने की योजना बनाये थे। सभी पूतर्वी आरपीसी में मिलिशिया सदस्य के पदों पर कार्य करना बताये गया। उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने से नक्सलियों के खिलाफ थाना जगरगुण्डा में अपराध क्रमांक 32/2024 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर 14.12.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। नक्सलियों को गिरफ्तार करने में जिला बल, 150 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 201 कोबरा की विषेष भूमिका रही है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Chhattisgarh-Sukma Naxalites arrested
    Admin

    Related Posts

    मासूमों की मौतों का रहस्य उजागर, कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर विसरा रिपोर्ट में नया खुलासा

    February 14, 2026

    ‘SP में गए नसीमुद्दीन से नहीं पड़ेगा असर’, प्रयागराज से बृजेश पाठक का दावा—2027 में BJP बनाएगी सरकार

    February 14, 2026

    मध्यप्रदेश पुलिस की पिछले तीन दिनों की प्रमुख कार्यवाहियाँ

    February 14, 2026

    ‘वंदे मातरम्’ विवाद: उज्जैन के इमाम की मुस्लिम अभिभावकों से स्कूल बदलने की अपील

    February 14, 2026

    जनसेवा से जनविश्वास तक: CRPF 65वीं बटालियन के सिविक एक्शन कार्यक्रम से 250 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित

    February 14, 2026

    नक्सलियों को बड़ा झटका: सुरक्षा बलों ने हथियार और IED का डंप किया जब्त

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    क्या लिव-इन पार्टनर पर दहेज का केस संभव? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा सवाल

    February 15, 2026

    आसमान में बवाल: फ्लाइट में मारपीट से मचा हड़कंप, बेल्जियम में उतारना पड़ा विमान

    February 14, 2026

    घरेलू मनी ट्रांसफर में सुधार जरूरी: जयराम रमेश ने उठाया मुद्दा

    February 14, 2026

    गोल्ड-सिल्वर में भारी गिरावट! Valentine’s Day पर चांदी लुढ़की, सोने के दाम भी टूटे—देखें नया रेट

    February 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.