Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»उपमुख्यमंत्री अरुण साव का धान खरीदी को लिकर बड़ा बयान, कहा – अच्छे काम से कांग्रेस के पेट में होता है दर्द
    छत्तीसगढ़

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव का धान खरीदी को लिकर बड़ा बयान, कहा – अच्छे काम से कांग्रेस के पेट में होता है दर्द

    AdminBy AdminDecember 18, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उपमुख्यमंत्री अरुण साव का धान खरीदी को लिकर बड़ा बयान, कहा – अच्छे काम से कांग्रेस के पेट में होता है दर्द
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र जारी है. विपक्ष लगातार सरकार को धान खरीदी के मुद्दे पर घेरने की कोशिश कर रही हैं. इसपर डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुद्दाविहीन हो चुकी है.

    उन्होंने कहा कि धान खरीदी सुचारू रूप से चल रही है. राइस मिलर्स लगातार धान उठा रहे हैं. 55 लाख मिट्रिक टन से अधिक धान खरीदी हो चुकी है. तेज गति से धान का उठाव हो रहा है. कांग्रेस की आदत रही है, जब अच्छा काम होता है तो उनके पेट में दर्द शुरु हो जाता है.

    कांग्रेस के कारण अव्यवस्था पैदा, सख्त कार्रवाई जारी
    वहीं प्रदेश में नल जल योजना में गड़बड़ी मामलें को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि जल जीवन मिशन के काम को कांग्रेस ने कैसे किया, ये सब जानते हैं. कांग्रेस के कारण अव्यवस्था पैदा हुई है. जहां गड़बड़ी मिल रही है, वहां कठोर कार्रवाई की जा रही है.

    डिप्टी CM साव ने कांग्रेस के आरोपो पर किया पलटवार
    बस्तर में आदिवासी बच्चों को गोली लगने के मामला में कांग्रेस के आरोपों पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने पलटवार किया है. डिप्टी सीएम साव ने कहा कि किसी भी तरह के कोई मामले को दबाने का विषय नहीं है. इस पर जांच की जाएगी, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. कांग्रेस जिस तरह से चरित्र दिखती है, वह छत्तीसगढ़ की जनता बखूबी देख रही है. 1 साल में जो काम हुए हैं, उन कामों के कारण कांग्रेस पार्टी बौखलाई हुई है. इसलिए इस तरह के आरोप लगा रही है, सरकार को बदनाम करने की कोशिश करती है लेकिन उनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे.

    हवाई सेवा में विस्तार पर डिप्टी सीएम का बयान
    छत्तीसगढ़ में हवाई सेवाओं का विस्तार होने जा रहा है. रायपुर से बिलासपुर और अंबिकापुर के लिए हवाई यात्रा कल से शुरू होगी. इसे लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की तरक्की के लिए लगातार काम कर रहे. डबल इंजन सरकार का फायदा छत्तीसगढ़ को मिले इसके लिए काम हो रहा है. हमारी सरकार बनने के तुरंत बाद लगातार हवाई सेवाओं का विस्तार हो रहा है. अंबिकापुर में हवाई संचालन की शुरुआत हुई है. छत्तीसगढ़ में आने वाले समय में भी कई हवाई सेवाओं का विस्तार होगा. लोगों को किफायती और बचत वाली सेवाएं उपलब्ध हो रही है.

    वन नेशन वन इलेक्शन देश की जरूरत : उपमुख्यमंत्री साव
    उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने वन नेशन वन इलेक्शन पर विपक्ष के विरोध को लेकर कहा कि विपक्ष वन नेशन वन इलेक्शन का विरोध आखिर क्यों करती है? कांग्रेस पार्टी और यह विपक्षी दल राष्ट्रहित का जब भी कोई निर्णय होता है, हमेशा उसके खिलाफ खड़े नजर आते हैं. जहां तक कांग्रेस पार्टी का विषय है, यह इसी तरह के बयान देती है. वन नेशन वन इलेक्शन यह देश की आवश्यकता है, देश की जरूरत है. प्रधानमंत्री जी ने एक बड़ा कदम उठाया है.

    तथ्य से प्रमाणित हो रहा बलोदाबाजार कांड के पीछे किसका षड्यंत्र था : उपमुख्यमंत्री साव
    सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े के वायरल वीडियो को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह सारे तथ्य इस बात को प्रमाणित करते हैं कि आखिर बलोदा बाजार कांड के पीछे किसका षड्यंत्र था. यह जनता के सामने पूरी तरह साफ हो गया है. कांग्रेस राज्य में कानून व्यवस्था खराब करना चाहती है. राज्य में अराजकता पैदा करना चाहती है. राज्य के लोगों को गुमराह करना चाहती है, ताकि राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़े.

    कांग्रेस पार्टी आज मुद्दा विहीन : डिप्टी सीएम साव
    उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज मुद्दा विहीन है. पिछले 1 सालों में जो काम सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हुआ है. इससे यह बौखलाए हुए हैं. इससे डरे हुए हैं, घबराए हुए हैं. सामने नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव को देखकर यह इस तरह के काम कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ की जनता बखूबी जानती है कि जिन्होंने 5 साल तक जनता को ठगा हो वह फिर से इसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता उन्हें दोबारा मौका नहीं देगी.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में सौर ऊर्जा ने लगाई ऐतिहासिक छलांग

    March 4, 2026

    रायपुर: नक्सल प्रभावित क्षेत्र से छत्तीसगढ़ का उभरता पर्यटन हब

    March 4, 2026

    बिजली व्यवस्था होगी मजबूत: फूलबाग सब-स्टेशन में जुड़े दो फीडर, डेढ़ लाख लोगों को फायदा

    March 4, 2026

    प्रॉपर्टी खरीदारों को झटका: भोपाल की 551 शहरी लोकेशन पर जमीन के दाम बढ़ेंगे

    March 4, 2026

    रायगढ़ में हुड़दंगियों पर ड्रोन की नजर, होली के लिए 16 चेकिंग पॉइंट सक्रिय

    March 4, 2026

    BJP की नई लिस्ट जारी: 9 नामों का ऐलान, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा मैदान में

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    खरमास 2026: मार्च में कब से कब तक रहेगा, शादी के कितने मुहूर्त हैं उपलब्ध?

    March 4, 2026

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में सौर ऊर्जा ने लगाई ऐतिहासिक छलांग

    March 4, 2026

    भाई दूज 4 या 5 मार्च को? भ्रम दूर करें—जानें सही तारीख, तिलक का शुभ समय और पूजा विधि

    March 4, 2026

    होली खेलने से पहले सावधान! ये 4 चूक रंग छुड़ाना बना देती हैं मुश्किल

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.